JANVAANI NEWS

रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

09 Jul 2026, 02:26 PM • By M SALEEM KHAN

हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी एक कार से 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

जिसकी बाजारी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतना ही नहीं पुलिस ने कार के अंदर बैठे गुरविन्दर सिंह नामक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

साथ ही पुलिसहेरोइन खरीदने वाले शख्स की तलाश में भी जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की. साथ ही उसकी गाड़ी की तलाशी ली।

गाड़ी की तलाशी लेने पर कार के डैसबोर्ड के अंदर रखी पन्नी में 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. बरामद हेरोइन की बाजारी कीमत दो करोड़ रुपये है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरविन्दर सिंह (उम्र 38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम नारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण (पंजाब) बताया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त हेरोइन को खरीदकर रुड़की में बेचने के लिए लाया था।

इसके बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. साथ ही पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है।

मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो पंजाब का रहने वाला है. बरामद हेरोइन की कीमत 2 करोड़ रुपए है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read Original Article