JANVAANI NEWS

पिस्टल के दम पर दहशत फ़ैलाने वालों पर एस एस पी अजय गणपति का प्रहार मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

17 Jun 2026, 12:15 PM • By M SALEEM KHAN

आपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, पिस्टल के दम पर एक परिवार को धमकाने रिहायशी इलाके में अराजकता फ़ैलाने और दहशत का माहौल पैदा करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती 10 जून को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कालोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा एक घर में घुसकर हल्ला करते हुए परिवार को धमकाया गया और पिस्टल दिखाकर भय का माहौल पैदा कर दिया।

स्थानीय लोगों के विरोध करने पर एक आरोपी पिस्टल फेंककर मौके से भाग खड़ा हुआ, सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से एक लोडेड 30 बोर की पिस्टल और 30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए।

जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि आदर्श कालोनी के रहने वाले तरुण दियू उर्फ सन्नी के भाई कपिल द्वारा करीब एक महीने पहले आत्महत्या की गई थी।

परिजनों द्वारा अपने घर के सामने एसी की दुकान संचालित करने वाले रमन कक्कड़ को उक्त घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

10 जून को रमन कक्कड़ उसके भाई रवि कक्कड़ और एक अन्य सहयोगी सन्नी के परिवार के साथ विवाद हो गया था, आरोपियों के साथ आए एक अन्य व्यक्ति द्वारा पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाया गया।

हो हल्ला पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए जिसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए पीछा किए जाने पर आरोपी मौके पर पिस्टल फेंक गए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीमों आरोपियों की धड़पकड़ के प्रयास तेज कर दिए और आरोपियों की धड़पकड़ के लिए दबिशे दी जा रही थी।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपने मुखबिरों को सक्रिय कर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी खोजबीन कर दी, पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया कि आरोपी पुनः पीड़ित पक्ष को नुक्सान पहुंचाने की स्कीम बना सकते हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए।

आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रमन कक्कड़ एक पिस्टल लेकर आने वाला है।

आरोपी दीपक कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश के खानपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर मौजूद हैं सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार पुलिस चौकी, आदर्श कालोनी पुलिस चौकी और रम्पुरा पुलिस चौकी की संयुक्त टीमों ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, फरार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है।

पुलिस ने रमन कक्कड़ पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव केसरपुर कोतवाली रुद्रपुर दीपक कुमार पुत्र बलवीर चंद निवासी ग्राम मजरा झुण्डी स्कैनिया कोतवाली गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड 30 बोर पिस्टल,30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद किए, पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी। 

आदर्श कालोनी पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप पंत, बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप कुमार, रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार।

उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी,हेड कांस्टेबल प्रकाश भोजक, सिपाही दिनेश खडयात, महेश पचपाल, रघुनाथ गोस्वामी शामिल हैं।

Read Original Article