जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन में है एस एस पी गणपति के निर्देश पर केलाखेड़ा थाना पुलिस ने महज़ 36 घंटे के अंदर बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने का पर्दाफाश कर दिया है।
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को शिकंजे में लिया है पुलिस ने लूटे गए एक जोड़ी सोने के कुंडल और 380 रुपए नगद व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
बीती 17 जुलाई को मजरा रहमतुल्लाह की रहने वाली बुजुर्ग महिला से मारपीट कर कानों से सोने के कुंडल लूट लिए गए थे इन मामले में थाना केलाखेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
जिसके बाद अपर पुलिस काशीपुर और पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के निर्देश पर और थाना प्रभारी मनीषा खत्री की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम का गठन किया था।
पुलिस टीम ने लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने हुए करीब 40 संदिग्ध की तफ्तीश और तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर पुलिस ने 19 जुलाई को बोर नदी।
पुल के नजदीक से रामस्वरूप पुत्र रामदीन निवासी चंदनपुरा केलाखेड़ा को शिकंजे में लिया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लालच में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज जलाल, हरीश महर,, ललित चौधरी अपर उप निरीक्षक मोहित कुमार हेमचंद, मुकेश शामिल हैं।