शहर में गोलीबारी करने कर दहशत फ़ैलाने वाले एक मुख्य आरोपी सहित दो अन्य बदमाशो को उधम सिंह नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शिकंजे में लिया है।
इनके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
गौरतलब हो कि जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के काल बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का स्पष्ट संकेत है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा और उसे उसके असली अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
इन बदमाशो ने रुद्रपुर के गावा चौक और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी और मौके से भाग खड़े हुए थे, लेकिन।
यह बदमाश जल्द दिनों तक पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक पाए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखंड विजन को साकार करने के लिए जनपद पुलिस लगातार।
अपराध करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इन बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने बदमाशो पर फायरिंग कर दी जिसमें कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी को पैर में गोली लगी है।
जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस टीम की अगुवाई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कोली।
रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार और आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप पंत कर रहे थे।
जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार शातिर दिमाग बदमाशो की कमर तोड़ने का काम कर रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में बदमाशो की शामत आ गई है और पुलिस जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम कर रही है।