ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने फिर एक अपराधियों पर करारा प्रहार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कुशल नेतृत्व से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी सहित दो अन्य शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की सतकर्ता से खूनी गैगवार की साज़िश नाकाम हुई है पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशो कोई मुंह तोड जवाब दिया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 03 तमंचे और 08 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं घटना में प्रयुक्त रेनाल्ट क्विड कार 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के अपराध मुक्त उत्तराखंड के विजन को धरातल पर उतार जा रहा है।
एस एस पी गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अपराधियों के मसुबो पर पानी फिर गया है।
पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाले कुख्यात बदमाशो जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है।
जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति जिला अस्पताल पहुंचे।
फायरिंग के जवाब में पुलिस कार्रवाई से 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार किया गये है जबकि 01 अभियुक्त अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है गौरतलब हो कि इन शातिर बदमाशो ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गावा चौक और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने का काम किया था।
पुलिस ने एक बड़े खूनी गैगवार को समर रहते नाकाम कर दिया है फरारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कांबिंग एव दबिश की कार्रवाई जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने साफ कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए।
किसी भी तरह का गैंगवॉर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बदमाशो को उनके अंजाम तक पहुंचाने के पुलिस कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।