पर्यटन सीजन, कैंची धाम मेला एवं विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटियों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में कड़ी मेहनत।
लगन एवं अथक प्रयास करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एसएसपी नैनीताल ने की सराहना; सम्मेलन एवं बड़े खाने का हुआ आयोजन।
नैनीताल पुलिस के जज़्बे को सलाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पर्यटन सीजन ड्यूटी, कैंची धाम मेला-2026।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटियों में नियुक्त जनपद के समस्त थाना, पुलिस कार्यालय, पीएसी, आईआरबी।
होमगार्ड्स एवं पीआरडी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने अथक परिश्रम, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सभी ड्यूटियों का सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन नैनीताल, मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी तथा जनपद के समस्त थानों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मेलन एवं बड़े खाने का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इसके उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से बड़े खाने में सहभागिता करते हुए आपसी समन्वय, सौहार्द, अनुशासन एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
नैनीताल पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित है और जनसेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।