गदरपुर कोतवाली पुलिस को फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी गांव सरोवर नगर ने तहरीर देकर बताया था कि बीती 1 जून 2026 को उसका भाई वारिस अहमद रुद्रपुर से अपने निजी मकान पर लौट रहा था।
इसी बीच मसीत गांव जाने वाली सड़क पर मुख्य आरोपी विकास सागर अपने साथियों अमित सागर।
प्रदीप दिवाकर और गोलू कोटिया के साथ कार में मौके पर पहुंच गया और वारिस अहमद को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया।
इसका विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने बल का प्रयोग करते हुए उसका ओ पी पी ओ कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से भाग खड़े हुए जांच पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया।
मामले में मुख्य आरोपी विकास सागर द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई का खौफ दिखाकर हर महीने करीब 35000 रुपए की अवैध वसूली (रंगदारी) की जाती थी।
मोबाइल फोन में अभियुक्त के विरुद्ध अहम साक्ष्य होने की वजह से उसे छीना गया था, इस मामले गदरपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 147/2026 धारा 140(3)- 62-352-351(3)-308(2)-309(4)-3(5)-3(5)-317(2) बी एन एस दर्ज किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे।
अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते दिनांक 4 जून 2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर डिजाइन सिटी कालोनी छतरपुर रुद्रपुर इलाके में घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया है उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गुलरभोज फ्लाईओवर के नजदीक झाड़ियों से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
अभियुक्तों द्वारा मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर व फोन को फार्मेट करने साक्ष्य मिटाने प्रयास किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बैलनो कार संख्या यूके 06- एच 8088 को भी कब्जे में ले लिया है गिरफ्तार किया गये अभियुक्तों में विकास सागर पुत्र खुशी राम सागर निवासी सरस्वती इनक्लेव भुरारानी रोड़ रुद्रपुर।
अमित सागर पुत्र राम किशोर निवासी प्रीत विहार कालोनी रुद्रपुर, प्रदीप दिवाकर पुत्र राम प्रसाद निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 21 रुद्रपुर शामिल हैं।
जबकि गोलू कोटिया की पुलिस तलाश कर रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में किसी भी तरह की अवैध वसूली रंगदारी गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आमजन एव वाहन चालकों को भय दिखाकर अवैध वसूली करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।