छुटमलपुर भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी के नेतृत्व में गणेशपुर टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई।
जिसमें सकारात्मक चर्चा के बाद टोल मैनेजर द्वारा यह लिखित आश्वासन दिया गया कि यूनियन के प्रत्येक किसान और कार्यकर्ता की गाड़ी को टोल प्लाजा से पूरी तरह निशुल्क निकाला जाएगा।
इस सफल वार्ता के दौरान संगठन की मजबूती दर्ज कराते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी रियाज राणा, राष्ट्रीय सलाहकार राव फाजिल मरगूब, राष्ट्रीय सलाहकार संजय दागाराम चौहान, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नासिर।
युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु कश्यप, हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आसिम अंसारी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता राव मोअज्जम।
हरिद्वार कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष मुजाहिद और उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद अली राष्ट्रीय सहित भारी संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।