किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात की और बढ़ती चोरियों का पर्दाफाश करने मांग करते हुए।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने कहा किच्छा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को लेकर आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा हो गया और स्थानीय पुलिस इन मामलों का खुलासा नहीं कर पाईं है।
गौरतलब हो कि किच्छा क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, और पुलिस चाह कर भी चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रही है।
इसी मामले को विधायक तिलक राज बेहड ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर इन घटनाओं के खुलासों की मांग उठाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने विधायक तिलक राज बेहड को आश्वस्त किया पुलिस शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करेगी।
इसी दौरान कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से तीखी प्रतिक्रिया हो गई।