जनता की सेवा को ही अपना परम धर्म मानने वाले और क्षेत्र में दूसरे भगवान के रूप में पहचान बना चुके।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ग्राम गुडम (छुटमलपुर) के वरिष्ठ फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह आगामी 31 जुलाई 2026 को अपनी 60 वर्ष की।
अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त (रिटायर) होने जा रहे हैं अपनी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले उन्होंने चिकित्सालय परिसर को हरा भरा और औषधीय गुणों से भरपूर बनाने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आयुष सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह ने अपने।
चिकित्सालय स्टाफ और गणमान्य लोगों के सहयोग से चिकित्सालय परिसर में पांच महत्वपूर्ण औषधीय पौधे आंवला हरड़, बहेड़ा त्रिफला शतावरी और अश्वगंधा रोपे गौरतलब है कि इससे पहले भी उनके प्रयासों से यहाँ नीम गिलोय तुलसी।
ग्रीन टी अजवाइन पुदीना आम अमरूद और नींबू के पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे यह परिसर अब एक जीवंत औषधीय उपवन का रूप ले चुका है।
इस चिकित्सालय के नए भवन के अस्तित्व में आने की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है ग्राम गुडम स्थित इस चिकित्सालय के लिए लगभग 1 बीघा जमीन अलावलपुर भगवानपुर उत्तराखंड के स्वर्गीय लम्बरदार श्री प्रेम सिंह शाद द्वारा दान में दी गई थी।
इस दान की भूमि को फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह ने अपने कड़े प्रयासों से वर्ष 2018 में माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार के नाम नामित कराया।
इसके बाद तत्कालीन आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, वर्तमान उप निदेशक आयुर्वेदिक सेवाएं उत्तर प्रदेश व तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहारनपुर डॉ. राम कृपाल के संयुक्त प्रयासों और वर्तमान।
उत्तर प्रदेश सरकार व आयुष मंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र की विशेष कार्य योजना के चलते इस भव्य नवीन भवन का निर्माण संपन्न हुआ। यह नया अस्पताल बीते 10 जुलाई 2024 को पूरी तरह संचालित हुआ था।
प्रवेश कुमार सिंह केवल एक सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि छुटमलपुर क्षेत्र के लिए एक मसीहा की तरह रहे हैं ग्रामीण उनके व्यवहार और इलाज की कायल है।
ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर साहब ने अपनी देसी जड़ी बूटियों और सटीक इलाज से ऐसे-ऐसे मरीजों को नई जिंदगी दी है जो हर जगह से निराश हो चुके थे।
वे बेहद नेक दिल इंसान हैं जनता रात दिन उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआएं करती है काश हर अस्पताल में ऐसे डॉक्टर हों तो जनता को कभी परेशान न होना पड़े।
31 जुलाई को उनके रिटायरमेंट की खबर से क्षेत्र के ग्रामीण भावुक है लेकिन साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रही है।
ताकि वे आगे भी समाज की सेवा इसी प्रकार करते रहें।
इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह राव सम्मुन बिट्टू भाई।
राव जहीर खान सुबोध राणा सोनू राणा और विकास चौधरी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे और डॉक्टर साहब के उज्जवल भविष्य की कामना की।