उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर पिथौरागढ़ के वरदानी पार्क में "हर गांव का यही पैगाम- एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।
हरेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का ऐसा पर्व है, जो हमें प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश देता है। इस अवसर पर पौधारोपण कर मैंने सभी से आग्रह किया।
कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प भी लें।
यही हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।
कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण पार्क में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और हरित उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी , गणेश जोशी , जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद , जिलाधिकारी आशीष भटगांई, मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल , श्रीमती दीपिका बोहरा।
इंदर लुंठी, दीपक लोहिया , आशुतोष सिंह , कर्नल गौरव नेगी जी एवं अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आइए, हरेला के इस पावन पर्व पर हम सभी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लें।
लोकपर्व हरेला की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।