उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प नशा मुक्त उत्तराखंड को सफल बनाने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है,ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश नशें के विरुद्ध आपरेशन के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ उत्तम सिंह नेगी के निर्देश अनुसार पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर वैभव सेनी और पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर डी आर वर्मा की अगुवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी और थानाध्यक्ष पंतनगर नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में एंटी।
नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा पंतनगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए 03 जून को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति और।
वाहनों की चैकिंग के दौरान सुमित सिंह चम्याल पुत्र भुवन सिंह निवासी पखोटी थाना पाटी जनपद चंपावत और योगेश लमगड़िया पुत्र गोपाल निवासी कटना थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल को रोका कर तलाशी ली तो सुमित सिंह के कब्जे से 01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई उपरोक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की गई।
जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर लिया और उन्हें पंतनगर थाने ले आई दोनों आरोपियों को पुलिस ने मा न्यायालय में पेश किया।
जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह चरस नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ थाना पाटी से लेकर आए थे।
पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज रतूड़ी ए एन टी एफ प्रभारी, पंतनगर थाना प्रभारी नन्दन सिंह रावत,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ए एन टी एफ,उप निरीक्षक हेमन्त कठैत चौकी प्रभारी सिडकुल शामिल हैं।