वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने फिर एक बार बड़ा एक्शन लिया है, उत्तराखंड पुलिस महकमे में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।
ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने समीक्षा के दौरान कार्यों में घोर लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक काशीपुर आई टी आई के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ और पुलिस चौकी पैगा के उप निरीक्षक जसविंदर सिंह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।
पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में सामने आया कि कोतवाली आईटी आई में दर्ज मामलों की विवेचना की प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है।
इसके अलावा पीड़ितों की शिकायतों के समाधान में बे वजह देरी और कार्यों के प्रति अपेक्षा गंभीरता का अभाव पाया गया।
उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्यप्रणाली में किसी तरह की बदलाव नहीं होने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, इसके अलावा पैगा।
पुलिस चौकी के उप निरीक्षक जसविंदर सिंह के विरुद्ध भी शिकायतें के निस्तारण में लापरवाही और दायित्वो के निर्वहन में उदासीनता की शिकायतें सामने आई।
समीक्षा के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने दोनों पुलिस अधिकारियों को त्वरित लाईन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।
सीएम धामी के दरबार में शिकायतें लेकर पहुंचे लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता दर्शन कार्यक्रम में एक्शन मोड़ पर नजर आए उन्होंने दोनों पुलिस।
अधिकारियों को को तत्काल पुलिस लाइन रुद्रपुर में कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश दिए साथ ही आदेश के अनुपालन की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को भेजने के लिए भी कहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने साफ कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जिम्मेदारी जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करना है।
पीड़ितों की अनदेखी या उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भविष्य में भी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।