महाकुंभ2027 की डिजिटलसुरक्षा हेतु STF Uttarakhand पुलिस की विशेष तैयारी; एटीसी हरिद्वार में गहन साइबर प्रशिक्षण सत्र संपन्न।
आगामी महाकुम्भ 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के अपने शासकीय दायित्वों के क्रम में Uttarakhand Police निरंतर प्रयासरत है।
कार्यालय प्रधानाचार्य, सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र (ATC), हरिद्वार द्वारा प्रेषित आधिकारिक आमंत्रण पत्र के सापेक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (STF) उत्तराखंड।
अजय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक शान्तनु पराशर जी एवं प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल के कुशल दिशा-निर्देशन में दिनांक 08.07.2026 को एक विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मीडिया व सोशल मीडिया प्रबंधन' पर दिया व्याख्यान
पत्र में दिए गए विशेष विषय "मीडिया व सोशल मीडिया का महत्व/प्रबंधन एवं Do/Don'ts" पर व्याख्यान देने हेतु साइबर थाना देहरादून में तैनात अपर उप निरीक्षक (ASI) श्री मनोज बेनिवाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में मोर्चा संभाला।
उन्होंने वहाँ ,6 दिवसीय कुम्भ मेला प्रशिक्षण ले रहे लगभग 200 जांबाज प्रशिक्षणार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग और साइबर सुरक्षा के अचूक तरीके सिखाए।
प्रशिक्षण सत्र के मुख्य बिंदु (Special Kumbh Cyber Security Guidelines):
[विभागीय सोशल मीडिया अनुशासन]: कुम्भ मेला ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्लान, वीआईपी मूवमेंट और संवेदनशील विभागीय जानकारियों को सोशल मीडिया पर साझा न करने (Do's & Don'ts) तथा कड़े अनुशासन के पालन की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस बल को निशाना बनाने वाले थ्रेट्स ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लक्षित करने वाले हनीट्रैप (Honeytrapping), सोशल इंजीनियरिंग और फेक प्रोफाइल जैसे गंभीर डिजिटल खतरों की पहचान व उनसे बचाव के तौर-तरीके सिखाए गए।
श्रद्धालुओं की सहायता हेतु 'डिजिटल सुरक्षा कवच
महाकुम्भ के दौरान यदि किसी भी श्रद्धालु या नागरिक के साथ कोई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है अथवा मोबाइल चोरी होता है।
तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल तत्काल उनकी प्रभावी सहायता कर सके, इसके लिए उन्हें भारत सरकार के इन लाइव पोर्टल्स की कार्यप्रणाली सिखाई गई:
TAFCOP Portal
सिम कार्ड संबंधी फ्रॉड को समय से रोकने व जांच हेतु।
CEIR Portal
मेले में खोए या चोरी हुए मोबाइल फोनों को तत्काल ब्लॉक व ट्रैक करने हेतु।
Stop NCII
ऑनलाइन उत्पीड़न रोकने व प्राइवेसी प्रोटेक्शन को सुदृढ़ करने के लिए।
CHAKSHU Portal
संदिग्ध व धोखाधड़ी वाले नंबरों की तत्काल रिपोर्टिंग हेतु।
स्मार्ट पुलिसिंग
साइबर सुरक्षा के साथ-साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों (Traffic Rules) के अक्षरशः पालन और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति भी सजग किया गया।
क्विक रिपॉन्स हेतु याद रखें ये हेल्पलाइन नंबर्स
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत डायल करें: 1930
आपातकालीन पुलिस सहायता: 112
आधिकारिक शिकायत दर्ज करें cybercrime.gov.in
तकनीकी रूप से दक्ष और सजग पुलिस बल ही सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ की रीढ़ है।
अनुशासित डिजिटल आचरण अपनाएं, देवभूमि को सुरक्षित बनाएं।