JANVAANI NEWS

12 से 13 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने शुरू की जोरदार तैयारियां

12 Jul 2026, 05:19 PM • By M SALEEM KHAN

राहुल गांधी का देहरादून दौरा, 12 से 13 हजार युवाओं जोड़ने का लक्ष्य, तैयारी में कांग्रेस

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 12 से 13 हजार युवाओं जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

देहरादून लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है।

छात्रों की भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व और वर्तमान छात्र संघ अध्यक्षों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है. राहुल गांधी 17 जुलाई को परेड ग्राउंड में छात्रों युवाओं को संबोधित करने जा रहे हैं।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया शाम पांच या फिर 6 बजे के आसपास राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के एक और चरण में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने देहरादून आ रहे हैं।

यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा है. परेड ग्राउंड में होने जा रहे इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर गणेश गोदियाल ने कहा छात्र परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

किंतु जब परीक्षा का समय आता है तब पेपर लीक हो जाता है. इससे निश्चित रूप में छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है।

गणेश गोदियान ने कहा पेपर लीक मामले किस तरह से रोके जाएं? सरकार को इस दिशा में क्या कदम उठाने चाहिए? छात्रों को इसमें किस तरह जागरूक होने की जरूरत है।

इन सब जरूरी विषयों को उठाने राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करने देहरादून आ रहे हैं. उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया है कि भारी संख्या में तय समय पर परेड ग्राउंड पहुंचकर राहुल गांधी के विचारों को जरूर सुने।

लगातार तीन बार डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया 17 जुलाई को को राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं. देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में सभी कांग्रेसी जुटे हुए हैं. उनके कार्यक्रम में लगभग 12 से 15 हजार छात्रों और युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे में राहुल गांधी देहरादून आकर छात्रों से जुड़े इन सब महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखने जा रहे हैं।

Read Original Article