जनपद ऊधम सिंह नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप और खटीमा कोतवाली पुलिस ने भिन्न-भिन्न कार्रवाई करते हुए 05 पांच वाहन चोरों पर शिकंजा कसा है और उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइकें बरामद की है।
ऊधम सिंह नगर पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत से मुकदमों का पर्दाफाश हो गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी मामलों,वाहन चोरी व संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम, पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर खटीमा की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गंभीरता से निरीक्षण किया और तकनीकी पहलुओं पर फोकस किया।
इसके अलावा पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों का गंभीरता से अध्ययन किया पुलिस ने अपनी तफ्तीश में पाया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य सुनसान इलाकों सहित बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पार्क किए दो पहिया वाहनों को चोरी किया करते थे।
और अवसर मिलते ही वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान इलाकों की झाड़ियों और रास्ते में छिपा दिया करते थे, और बाद में चोरी किए गए वाहनों को ओने पोने दामों में बेचकर आर्थिक रूप से लाभ कमाते थे ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस को दो जून को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइकों सहित गणेशपुर रोड स्थित एक सुनसान जगह पर है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीन युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी युवकों से पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की अन्य बहुत सी घटनाओं में शामिल होना बताया और उनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई।
पांच बाइकें बरामद की गई, पुलिस के मुताबिक बरामद बाइकें कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज मुकदमा संख्या 117/26-159/26-160/26-और 162/26 तथा थाना पंतनगर क्षेत्र से संबंधित पाईं गईं।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सचिन पुत्र गिरधरी लाल निवासी कृष्ण कालोनी ट्रांजिट कैंप, अरुण पुत्र महेन्द्र पाल निवासी विवेक नगर ट्रांजिट कैंप, आशीष श्रीवास्तव पुत्र उदयवीर श्रीवास्तव निवासी ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप के तौर पर हुई है।
वहीं खटीमा कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्यवाही की है खटीमा कोतवाली में दर्ज मुकदमों में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
और यहां दर्ज मुकदमों में वाहन चोर गिरोह के पुलिस टीम ने फ़रमान फरीदी उर्फ फुकना को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।