JANVAANI NEWS

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर शिवम मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

20 Jul 2026, 11:22 AM • By M SALEEM KHAN

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति  के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे।

ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सितारगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए, सितारगंज कोतवाली पुलिस ने शातिर वाहन चोर को शिकंजे में लिया है।

 दिनांक 15.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा कन्फ़ेक्सनरी की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था। 

घटना की जानकारी होने पर वाहन स्वामी निखिल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 353/2026।

धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना अoउ0नि0 प्रेम सिंह के सुपुर्द की गई।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त शिवम कुमार गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी वार्ड 11 बंगाली कलोनी सितारगंज।

उम्र- 20 वर्ष को सिडकुल मार्ग सितारगंज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। 

चोरी का माल बरामद होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बढ़ोतरी की गई।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी

HERO SPLENDER PLUS रंग काला - रजिस्ट्रेशन संख्या UK06AS2180

पुलिस टीम :

प्रभारी निरीक्षक : श्री सुंदरम शर्मा 

एसएसई जावेद मलिक 

ए एसआई प्रेम सिंह 

कo प्रेम सिंह

काo जगदीश कोटियाल शामिल हैं।

Read Original Article