बीते शनिवार की देर रात हल्द्वानी रोड़ स्थित परशुराम चौक के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हो गया, अपने जिगर के टुकड़े के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को जेसीबी मशीन से कुचल दिया।
जेसीबी मशीन डीडी चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी, और चालक ने एक महिला को कुचल दिया जिससे महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गई।
उसके मासूम बच्चे को सुरक्षित बच लिया गया महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस हादसे के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रविन्द्र नगर की रहने वाली 29 वर्षीय विमला पत्नी ब्रज किशोर अपने 06 साल के बच्चे के साथ बहन के साथ रहती थी जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात वह मार्केट में गयी थी।
और घर वापस लौट वक्त अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रही थी इसी बीच डीडी चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही जेसीबी मशीन संख्या यूके 04 एएल 1647 के अज्ञात चालक ने विमला देवी को बुरी तरह कुचल दिया।
और हादसे के बाद चालक मौके से भाग खड़ा हुआ और कुछ दूरी तक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई विमला देवी काफी समय तक सड़क पर खून से लथपथ होकर पढ़ी रही।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलने पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।
महिला किसी कारणवश अलग रह रही थी, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जेसीबी चालक नशे में चूर था।