JANVAANI NEWS

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण

18 Jul 2026, 11:26 PM • By M SALEEM KHAN

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दो दिवसीय हल्द्वानी दौर में रही, उन्होंने इस दौरान उप कारागृह हल्द्वानी की निरीक्षक किया इस दौरान उन्होंने कारगार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षक किया और महिला बंदियों से सीधे तौर पर उनकी समस्याओं।

खान पान और उन्हें मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली निरीक्षक के दौरान इस बात को प्रमुखता से सामने आई हैं।

कि कारागार में महिला कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण और कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं महिला बंदियों को आत्मा निर्भर बनाने और हुनर को निखारने के उद्देश्य से जेल।

प्रशासन द्वारा विभिन्न तरह की आधुनिक मशीनें स्थापित की गई है,इन मशीनों की मदद से महिला बंदियों को सिलाई बुनाई और कढ़ाई जैसे रचनात्मक कार्यों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिससे वे जेल में बंद होने के बाद भी अपने समय का सदुपयोग कर रही है, कारागृह एक ब्रिकी भी स्थापित की गई है जिसमें बंदियों द्वारा बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं तथा कारागार प्रशासन द्वारा उन उत्पादों को बाजार में बेचा जाता है।

वहीं महिलाओं द्वारा सिलाई का काम बहुत ही कुशलता से किया जा रहा है जो कि सिलाई के जरिए अपनी कमाई भी कर रही है।

इसके साथ ही महिला बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर को बढ़ावा दिया जा रहा और उत्तराखंड मुख्य विश्वविद्यालय के माध्यम से जेल में बंद महिला कैदियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की बेहतर व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त अभी कुछ समय पहले ही महिला बंदियों के लिए एक विशेष ब्यूटिशन कोर्स भी सफलतापूर्वक आयोजित कराया गया है ताकि रिहाई के बाद वो समाज तो मे एक सम्मान जनक आजीविका कमा सके।

अध्यक्ष ने चिकित्सा सुविधा का भी निरीक्षण किया जिससे वस संतुष्ट दिखाई दी, महिला आयोग अध्यक्ष ने सभी सुधारात्मक और कोशल विकास गतिविधियों पर गहरा संतोष जताया।

निरीक्षक के दौरान हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रमोद कुमार, डिप्टी जेलर रचित बोठियाल, डिप्टी जेलर नीलम धामी, डॉ पलक मित्तल, प्रतिभा जोशी आधार वर्मा सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Original Article