केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के आज रुद्रपुर में भारी आक्रोश देखने को मिला, शहर के भगत सिंह चौक पर छात्रों संघ से जुड़े दर्जनों छात्रों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई, छात्रों ने केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर क्या साबित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य पर सीधा प्रसारण है मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
और अपने अधिकारों की बात करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश हो गया है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई रहें छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया।
आज जो भी जंतर मंतर पर हुआ उसकी जितनी भी निंदा की जाएं वो कम है,, इस दौरान दर्जनों छात्र मौजूद थे।