"उत्तर प्रदेश सरकार" के लिए खोज परिणाम

कुल 11 परिणाम मिले

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने सरकार को घेरा भूमि नियमितीकरण के नाम पर भेदभाव का आरोप

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने सरकार को घेरा भूमि नियमितीकरण के नाम पर भेदभाव का आरोप

किच्छा विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड ने अपने निजी आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नैनीताल के बिन्दुखत्ता।ऊधम सिंह नगर के बग्घा चौवन और ऋषिकेश के बापू ग्राम के नियमितीकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है, जो राज्य की जनता साथ भेदभाव को दर्शाती है।बेहड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के महज तीन स्थानों को ही क्यों चुना उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से राज्य के खुरपिया संजय नगर मसीत नगर सूर्य नगर कोपा मुनस्यारी डौरीडाम दमुआ ढूगा।समेत राज्य के अनेक गांवों के रहने वाले को मालिकाना हक देने के लिए आवाज उठाती रही है और सरकार अभी तक इस सबकी उपेक्षा करती आ रही है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार नियमितीकरण करना चाहती है तो राज्य के इन गांवों को सूची में शामिल करें।यह प्रकरण वह आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे बेहड ने कहा राज्य के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के प्रकरण में सरकार जांच के नाम पर लीपापोती कर अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।जब राम मंदिर के मामले को सर्वोच्च न्यायालय भेजा जा सकता है तो बद्रीनाथ के मामले को भी सर्वोच्च न्यायालय भेज दिया जाए।उन्होंने कहा राज्य में जनता महंगाई बीपीएल राशन कार्ड न मिलने सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही है किसान खाद के लिए परेशानियां उठा रहे हैं।लेकिन सरकार को कोई फीक्र नहीं है उन्होंने कहा कि एस आई आर की रिपोर्ट आने के बाद जब वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी तो मतदाताओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।बेहड ने कहा कि राज्य में सरकार जबरन लोगों के मकानों में स्मार्ट मीटर लगवा रही है जबकि बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार होने के बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लग रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे दिए।विभागों में कोई काम नहीं होता है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और उत्तराखंड विधानसभा सत्र में कांग्रेसियों मंदिर में चढ़ाया चोरी और जनहित के मामलों को जोरदार तरीके से उठाएगी।

जनता के दूसरे भगवान डॉ. प्रवेश कुमार सिंह 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गुडम में लगाया औषधीय उपवन

जनता के दूसरे भगवान डॉ. प्रवेश कुमार सिंह 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गुडम में लगाया औषधीय उपवन

जनता की सेवा को ही अपना परम धर्म मानने वाले और क्षेत्र में दूसरे भगवान के रूप में पहचान बना चुके।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ग्राम गुडम (छुटमलपुर) के वरिष्ठ फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह आगामी 31 जुलाई 2026 को अपनी 60 वर्ष की।अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त (रिटायर) होने जा रहे हैं अपनी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले उन्होंने चिकित्सालय परिसर को हरा भरा और औषधीय गुणों से भरपूर बनाने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आयुष सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह ने अपने।चिकित्सालय स्टाफ और गणमान्य लोगों के सहयोग से चिकित्सालय परिसर में पांच महत्वपूर्ण औषधीय पौधे आंवला हरड़, बहेड़ा त्रिफला शतावरी और अश्वगंधा रोपे गौरतलब है कि इससे पहले भी उनके प्रयासों से यहाँ नीम गिलोय तुलसी।ग्रीन टी अजवाइन पुदीना आम अमरूद और नींबू के पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे यह परिसर अब एक जीवंत औषधीय उपवन का रूप ले चुका है।इस चिकित्सालय के नए भवन के अस्तित्व में आने की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है ग्राम गुडम स्थित इस चिकित्सालय के लिए लगभग 1 बीघा जमीन अलावलपुर भगवानपुर उत्तराखंड के स्वर्गीय लम्बरदार श्री प्रेम सिंह शाद द्वारा दान में दी गई थी।इस दान की भूमि को फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह ने अपने कड़े प्रयासों से वर्ष 2018 में माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार के नाम नामित कराया।इसके बाद तत्कालीन आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, वर्तमान उप निदेशक आयुर्वेदिक सेवाएं उत्तर प्रदेश व तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहारनपुर डॉ. राम कृपाल के संयुक्त प्रयासों और वर्तमान।उत्तर प्रदेश सरकार व आयुष मंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र की विशेष कार्य योजना के चलते इस भव्य नवीन भवन का निर्माण संपन्न हुआ। यह नया अस्पताल बीते 10 जुलाई 2024 को पूरी तरह संचालित हुआ था।प्रवेश कुमार सिंह केवल एक सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि छुटमलपुर क्षेत्र के लिए एक मसीहा की तरह रहे हैं ग्रामीण उनके व्यवहार और इलाज की कायल है।ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर साहब ने अपनी देसी जड़ी बूटियों और सटीक इलाज से ऐसे-ऐसे मरीजों को नई जिंदगी दी है जो हर जगह से निराश हो चुके थे।वे बेहद नेक दिल इंसान हैं जनता रात दिन उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआएं करती है काश हर अस्पताल में ऐसे डॉक्टर हों तो जनता को कभी परेशान न होना पड़े।31 जुलाई को उनके रिटायरमेंट की खबर से क्षेत्र के ग्रामीण भावुक है लेकिन साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रही है।ताकि वे आगे भी समाज की सेवा इसी प्रकार करते रहें।इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार सिंह राव सम्मुन बिट्टू भाई।राव जहीर खान सुबोध राणा सोनू राणा और विकास चौधरी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे और डॉक्टर साहब के उज्जवल भविष्य की कामना की।

निगार फार्म हाउस रटौल में रटौल मैंगो फेस्टिवल 2026 का हुआ भव्य आयोजन

निगार फार्म हाउस रटौल में रटौल मैंगो फेस्टिवल 2026 का हुआ भव्य आयोजन

VIVEK JAIN REPORTER :  बागपत जिला प्रशासन के तत्वावधान में रटौल स्थित निगार फार्म हाउस में रटौल मैंगो फेस्टिवल-2026 का भव्य आयोजन हुआ। महोत्सव का शुभारंभ बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया। इस अवसर पर थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रटौल के प्रसिद्ध आमों का स्वाद चखा और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे भारत की संस्कृति और आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। निगार फार्म हाउस की ओर से फैज महमूद, बदर महमूद और हबीब खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं रटौल नगर पंचायत के चेयरमैन भाजपा नेता हाजी मुंतजीर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भव्य आयोजन के लिए फैज महमूद, बदर महमूद, हबीब खान, चेयरमैन मुनतजीर तथा नगर पंचायत रटौल की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक की मुक्तकंठ से सराहना की। मैंगो फेस्टिवल में 45 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने और उनका स्वाद चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आम के बाग में चारपाइयों और कुर्सियों पर बैठकर लोगों ने ताजे और स्वादिष्ट आमों का आनंद लिया। आगंतुकों के लिए मैंगो शेक, जामुन शेक, मैंगो आइस्क्रीम, जामुन आईस्क्रीम, कुल्हड़ चाय तथा स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही टटीरी वाले भगत जी की मशहूर बालूशाही, निरपुड़ा के छुआरे के लड्डू और काठा की प्रसिद्ध बर्फी का स्वाद भी लोगों ने बड़े चाव से लिया। महोत्सव में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम ने समां बांध दिया, जबकि बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक व्यवस्थाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। नगर पंचायत रटौल की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अनुशासित प्रबंधन की सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर बागपत विधायक योगेश धामा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, शिवनारायण, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह।जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा कुलदीप उज्जवल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुब्बसीर, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन।सर्वोदय ग्रुप के हरेन्द्र पंवार बली व डॉ दिनेश, सभासद रामनिवास, हसमत, वकील एवं महबूब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

डा दिनेश बंसल के भाई महेश कुमार बंसल को श्रद्धांललि देने उमड़ा जनसैलाब

डा दिनेश बंसल के भाई महेश कुमार बंसल को श्रद्धांललि देने उमड़ा जनसैलाब

सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय महेश कुमार बंसल की तेरहवीं एवं रस्म पगड़ी का आयोजन बड़ौत नगर स्थित विहर्ष सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं व्यापारिक जगत से जुड़े हजारों लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ज्ञात है कि गत 23 जून को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण महेश कुमार बंसल का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। तेरहवीं के अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने उनके ज्येष्ठ पुत्र वरुण बंसल को पगड़ी बांधकर परिवार की परंपराओं एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दिवंगत महेश कुमार बंसल के भाई डॉ दिनेश बंसल भावुक हो उठे। उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए गए अविस्मरणीय पलों को याद करते हुए कहा कि महेश कुमार बंसल केवल उनके बड़े भाई ही नहीं, बल्कि उनके जीवन के सबसे अच्छे मित्र, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उन्होंने कहा कि उनके स्नेह, सहयोग और आत्मीयता की कमी जीवनभर महसूस होती रहेगी। शोकसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार जैन ने स्वर्गीय महेश कुमार बंसल के सरल, मधुर एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यवहार, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर स्वर्गीय महेश कुमार बंसल के भाई सुभाष चंद बंसल एवं डॉ दिनेश बंसल, पुत्र वरुण बंसल व अक्षित बंसल, पुत्रियां नेहा व निधि, दामाद सौरभ व जसमेन्द्र, भतीजे राजन, आशुतोष बंसल।डॉ उत्कर्ष बंसल, परम बंसल, नगर पालिका बड़ौत के चेयरमैन पति अश्विनी तोमर, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पूर्व चेयरमैन अमित राणा।भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, मुदित जैन, संदीप गर्ग उर्फ टीटू प्रधान, आकाश बंसल, आकाश कंसल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोग उपस्थित रहे।

डॉ तेजबीर सिंह महाप्रभु की तपस्या पूर्ण होने पर हलालपुर में हुआ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

डॉ तेजबीर सिंह महाप्रभु की तपस्या पूर्ण होने पर हलालपुर में हुआ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

बाबा मोहनराम मन्दिर काली खोली धाम हलालपुर में धाम के पीठाधिपति धर्मचक्रवर्ती अनन्त श्री विभूषित अखण्ड़ भूमण्डलाधीश्वर वल्लभाचार्य जगद्गुरू डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर महाप्रभु की ज्येष्ठ माह की तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समस्त कार्य अनन्त श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरू शंकराचार्य देवादित्यानंद सरस्वती जी महाराज धर्मसंघ के पावन सान्ध्यि में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बाबा मोहनराम मन्दिर काली खोली धाम हलालपुर में नित्य पूजन क्रियाओं के उपरान्त यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्व की शांति और सभी के कल्याण के लिए आहुतियां डाली। इसके उपरान्त भजन-कीर्तन मंड़ली ने प्रभु की महिमा का बहुत सुन्दर गुणगान किया। महाप्रभु डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर ने देवादित्यानंद सरस्वती जी महाराज को पूर्ण आदर सत्कार के साथ गद्दी पर बैठाकर उनकी सेवा की और आये अतिथियों को फूल माला पहनाकर, चादर ओढ़कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में जनपद बागपत का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों व सम्मानित लोगों को भी महाप्रभु डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर ने फूल माला पहनाकर, चादर ओढ़कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरान्त धाम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री अर्जुन गोविन्द गौसेवा परिवार फाउंड़ेशन छपरौली के सदस्यों सहित समस्त सहयोगियों कीे प्रशंसा की गयी।कार्यक्रम का संचालन विनोद खेड़ा ने किया। इस अवसर पर भाकियू नेता राकेश टिकैत, छपरौली विधायक डा अजय कुमार, छपरौली चेयरमैन धर्मेन्द्र खोखर, डा मनीष तोमर, कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर, इंदु, राजेन्द्र सिंह दरोगा।महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, मनमोहन जिंदल, प्रहलाद, योगाचार्य विशाल भारद्वाज, रामकुमार सिंह।नवीन जिंदल, श्रवण मलिक, सागर सिंह, अंकित शर्मा, नितिन शिवकुमार, राजेन्द्र सिंह, विनय मान सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

एंटी रोमियो प्रभारी मिथलेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजारों में चलाया महिला जागरूकता अभियान

एंटी रोमियो प्रभारी मिथलेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजारों में चलाया महिला जागरूकता अभियान

थाना फतेहपुर क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में थाना फतेहपुर के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।थाना फतेहपुर में तैनात महिला उप निरीक्षक मिथलेश राठौर के नेतृत्व में रिक्रूट महिला कांस्टेबल संस्था और प्रीति ने क्षेत्र के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों और चौराहों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं से सीधा संवाद किया महिला उप-निरीक्षक मिथलेश राठौर और उनकी टीम ने महिलाओं को किसी भी अप्रिय स्थिति या मनचलों द्वारा परेशान किए जाने पर निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों पर रखी नजर जागरूकता संदेश देने के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों की इस टीम ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।पुलिस के इस कदम की स्थानीय निवासियों और बाजार में आई महिलाओं ने काफी सराहना की है।

सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट तनु धामा हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट तनु धामा हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

दिल्ली एनसीआर की सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्टों में शुमार व कान्हा मेकअप स्टूड़ियो खेकड़ा की संचालिका तनु धामा को प्रतिष्ठित नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया।नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित इंटरनेशनल अवार्डी व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने मेकअप आर्टिस्ट तनु धामा को पगड़ी पहनाकर।चादर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर और नीरा अमृत सम्मान का प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट कर उनको सम्मानित किया। विपुल जैन ने बताया कि नीरा अमृत सम्मान धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को प्रमुख समाजसेवी रामसेवक शर्मा व डाक्टर हिमांशु शर्मा टटीरी वालों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि तनु धामा लगभग 7 वर्षो से मेकअप स्टूड़ियों चला रही है। और इस कार्य के द्वारा उन्होनें स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है और समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। बताया कि तनु धामा ने अनेकों मेकअप सेमिनार का सफल आयोजन किया है और उनको मेकअप के क्षेत्र में आयोजित अनेकों मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। वह सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। तनु धामा महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है और समाज के लिए प्रेरणीय है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन की प्रशंसा की। तनु धामा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरूजनों, परिजनों और शुभचिंतको को दिया। तनु धामा ने बताया कि वे हमेशा अपनी माता संतोष देवी और पिता अशोक कुमार की आभारी रहेंगी, जिन्होने उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ परिश्रम करना सिखाया और हमेशा अच्छे कार्य करने को प्रेरित किया। तनु धामा ने बताया कि उनके पति मोहित धामा एक नेकदिल व्यक्ति है। वह कम्प्यूटर एम्ब्रॉयडरी डिज़ाइनर है और हर कदम पर उनका साथ देते है। तनु धामा के 2 बेटे है। एक बेटा कक्षा 5 में और दूसरा बेटा कक्षा 3 में पढ़ रहा है। इस अवसर पर दीपा, प्राची, नर्गिस अंसारी, लक्ष्य, प्रत्यक्ष सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार

संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार

कठिन परिस्थितियों को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम करने वाली राकेश राणा आज महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक नाम बन चुकी हैं। उनके द्वारा तैयार किया जाने वाला राणा अचार आज दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।शुद्धता, पारंपरिक स्वाद और घरेलू गुणवत्ता के कारण राणा अचार की मांग लगातार बढ़ रही है। राकेश राणा के जीवन का सफर आसान नहीं रहा। शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद ही उनके पति का निधन हो गया था। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। शुरुआत में सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण किया और फिर लगभग चार वर्ष पूर्व घर से अचार बनाने का कार्य शुरू किया। आज उनका यह प्रयास एक सफल घरेलू उद्योग का रूप ले चुका है। राणा अचार के स्वाद के प्रशंसकों में शुमार महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित।वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन से एक वार्ता में राकेश राणा ने बताया कि अचार बनाने की कला उन्हें अपनी दादी रगबीरी देवी से विरासत में मिली है। दादी के हाथों के स्वाद को उन्होंने आधुनिक समय में भी जीवंत बनाए रखा है। अचार में इस्तेमाल होने वाला मसाला वह स्वयं अपने हाथों से तैयार करती हैं।जिससे हर उत्पाद में पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता बनी रहती है। वर्तमान में राणा अचार के अंतर्गत आम, मिक्स, चार प्रकार की मिर्च, आंवला, करेला।कटहल, नींबू, हींग, करौंदा, अदरक, इमली, हल्दी और मेथी के अचार के साथ-साथ चार प्रकार की स्वादिष्ट चटनियां भी तैयार की जा रही हैं। स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए वह सात महिला सहयोगियों के साथ यह कार्य संचालित कर रही हैं। जाट कॉलेज, बड़ौत से स्नातक राकेश राणा का कहना है कि उनके उत्पादों की कोई शाखा नहीं है। सभी अचार घर से ही तैयार कर देशभर में कोरियर के माध्यम से भेजे जाते हैं। उनका बेटा अजय तोमर भी इस कार्य में पूरा सहयोग देता है। बड़ौत-बुढ़ाना रोड स्थित उनके घर पर दूर-दराज से लोग स्वयं भी अचार खरीदने पहुंचते हैं। संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की यह कहानी आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न

भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला में शास्त्रीय संगीत प्रदान करने वाले प्रमुख केन्द्रों में शुमार बड़ौत नगर के पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय में सोमवार को प्रयाग संगीत समिति की संगीत और नृत्य की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न हुई। प्रायोगिक परीक्षा का शुभारम्भ बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन के पति अश्विनी तोमर व समाजसेवी पंड़ित घनश्याम शर्मा ने मॉं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय की और से महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित आये समस्त अतिथियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत व सत्कार किया गया। प्रायोगिक परीक्षा के अन्तर्गत गायन, वादन में - सितार, गिटार, तबला आदि व नृत्य में - कथक व भरतनाटयम के लगभग 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षक नरेश शर्मा रहे। पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय बड़ौत के अध्यक्ष व संचालक संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पांचाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा में शानदार प्रर्दशन किया।जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर नितिन कुमार पांचाल, रामछैल पांचाल फरीदाबाद, वर्षा तोमर, दीपक राठी, प्रेमचन्द, विनित आदि उपस्थित थे।

कौमी एकता के संदेश के साथ नवाबों की हवेली में सजी शानदार मुशायरे की महफिल

कौमी एकता के संदेश के साथ नवाबों की हवेली में सजी शानदार मुशायरे की महफिल

बागपत नगर स्थित कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद जी की ऐतिहासिक हवेली में कौमी एकता के नाम एक भव्य एवं शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध शायरों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुशायरे में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और मानवता के संदेश से ओत-प्रोत शायरी और ग़ज़लों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे फेम प्रख्यात निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता डा इकबाल दुर्रानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मुशायरे जैसे आयोजनों को समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। देर रात तक चली मुशायरे की महफिल में शायरों ने अपनी चुनिंदा रचनाओं के माध्यम से देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया। मुशायरे के सफल आयोजन पर आयोजक सज्जाद झण्झट (उत्तराखंड) की सराहना की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. मुजम्मिल, अब्दुल हफीज, अजहर खान नेता जी, शाहिद सिद्दीकी, अकील भाईजान, अरशद सिद्दीकी, कौहिनूर आलम, अफजल फारूकी एवं असद खान के योगदान की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार मुनीर खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाजी मकसूद बेग, जिया बागपती, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन।ताहिर सऊद किरतपुरी, अम्बर बागपती, एडवोकेट सरफराज मलिक, अब्दुल कादिर खान, सलीम अली, जिकरू रहमान, सालिम मिर्जा (उत्तराखंड), पप्पू खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Previous Page 1 / 2 Next