कुल 3 परिणाम मिले
ग्राम सैय्यद माजरा में सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले होनहार शहादत हुसैन की याद में नोएडा की दिया फार्मा द्वारा प्रायोजित व डॉक्टर सैय्यद फैसल हुसैन के निर्देशन में एक दिवसीय शहादत मैमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया गया।जिसके रोमांचक फाइनल मुकाबले में गांव की जूनियर टीम ने सीनियर टीम को 9 रन से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 108 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान उमर मलिक ने महज 18 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।जबकि सुहैल ने 16 रन, अहमद ने 9 रन और गाज़ी अब्बास ने भी बहुमूल्य योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर टीम की ओर से नायब ने 8 गेंदों पर 7 चौकों के साथ 29 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और कप्तान तनवीर आलम व बाबर हुसैन ने भी पूरा जोर लगाया।लेकिन पूरी टीम 8 ओवरों में केवल 99 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उमर मलिक को 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया।जिसके बाद विजेता व उपविजेता टीमों को प्रतियोगिता के निर्देशक डॉक्टर सैय्यद फैसल हुसैन, मुख्य अतिथि असरार हुसैन, ग्राम प्रधान शाहज़ेब हुसैन, परवेज़ आलम पप्पू और सिराज हुसैन ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी गलियारों से भी बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।डाक्टर शाजिया जीनत नाज़ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ने SDCA की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं।क्या कहा शाजिया नाज नेमोहम्मद अकरम साहब और लतीफ उर रहमान साहब ने SDCA को नई ऊंचाई दी। अब परविंदर सिंह जी और यशपाल सिंह जी की नई टीम से उम्मीद है कि सहारनपुर के युवाओं को और बेहतर मंच मिलेगा। हमारे प्रशांत वीर ने IPL में, मोहम्मद अमान और वासु वत्स ने U-19 इंडिया में नाम रोशन किया। अब अगली पीढ़ी तैयार हो।SDCA में बड़ा फेरबदलमोहम्मद अकरम के इस्तीफे के परविंदर सिंह बने चेयरमैन लतीफ उर रहमान के UPCA एपेक्स काउंसिल में जाने पर यशपाल सिंह बने सचिव अध्यक्ष राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा समेत पूरी टीम।नई लतीफ उर रहमान का बयान:10 साल में हमने जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिया ये सबकी मेहनत है।खेल को सियासी समर्थनशाजिया नाज हमेशा से जिले की खेल प्रतिभाओं के साथ खड़ी रही हैं। उनकी मुबारकबाद को SDCA के लिए बड़ा बूस्ट माना जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनीएक बार फिर पहाड़ों की रानी मसूरी की वादियों में नजर आए। लेकिन इस बार उनका दौरा क्रिकेट, विज्ञापन या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को संवारने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार धोनी अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं।धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लालटिब्बा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक होटल त्वामइल डंदवत में ठहरे हुए हैं। उनके आगमन की खबर मिलते ही होटल परिसर और आसपास के इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लग गया। हालांकि हमेशा की तरह धोनी ने खुद को सुर्खियों से दूर रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक झलक पाने को लोग घंटों इंतजार करते रहे।शिक्षा के लिए मसूरी पर भरोसाधोनी के इस दौरे ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मसूरी केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का केंद्र भी है। देश-विदेश से अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास के लिए मसूरी का रुख करते हैं। अब इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जुड़ गया है।तीन करोड़ की लग्जरी कार और सादगीभरा अंदाजसूत्रों के अनुसार धोनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपनी लग्जरी कार से मसूरी पहुंचे। लेकिन करोड़ों की गाड़ी और स्टारडम के बावजूद उनका व्यवहार पूरी तरह सामान्य रहा। होटल कर्मचारियों और वहां ठहरे कुछ पर्यटकों के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई लोगों ने कहा कि धोनी की सादगी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।बारिश और ठंडी हवाओं के बीच दिखे रिलैक्सरविवार को सुबह मसूरी का मौसम बेहद खुशनुमा रहा। हल्की बारिश, घने बादल और ठंडी हवाओं ने पूरे शहर को प्राकृतिक सौंदर्य से भर दिया। बताया जा रहा है कि धोनी ने भी सुबह के समय मसूरी की ठंडी फिजाओं और शांत वातावरण का भरपूर आनंद लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें पहाड़ों की शांति हमेशा आकर्षित करती रही है।‘धोनी इफेक्ट’ से बढ़ी हलचलपर्यटन सीजन के बीच धोनी के आगमन से लालटिब्बा और आसपास के इलाकों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। कई पर्यटक अपने घूमने के कार्यक्रम छोड़कर केवल धोनी को देखने के लिए होटल के आसपास पहुंच गए। सोशल मीडिया पर भी उनके मसूरी दौरे की तस्वीरें और चर्चाएं तेजी से वायरल होती रहीं।मसूरी से पुराना जुड़ावउत्तराखंड और पहाड़ों से धोनी का लगाव किसी से छिपा नहीं है। व्यस्त जीवन और सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बीच जब भी उन्हें सुकून के कुछ पल बिताने होते हैं।वह अक्सर पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं। मसूरी भी उनकी पसंदीदा जगहों में शामिल रही है।