मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटा गया सोने का कुंडल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिकाघटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए मैनुअल पुलिसिंग के साथ तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने 1 अगस्त को दोनों आरोपियों को रिलायंस मॉल के पीछे स्थित आम के बगीचे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पुत्र शांति स्वरूप निवासी वार्ड नंबर-1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष और सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी निवासी वार्ड नंबर-8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी अजय के कब्जे से बुजुर्ग महिला से झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइन थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, एसओजी के हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, कांस्टेबल अशोक रावत सहित पुलिस और सर्विलांस टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सफल अनावरण की सराहना करते हुए टीम को उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
महानगर रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप का आखिरकार ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की सटिक नीति और कार्रवाई से इस चर्चित गैंगरेप में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गैंगरेप प्रकरण में पुलिस एव अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद इन आरोपियों को शिकंजे में लिया गया है।इन अभियुक्तों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी और इस फायरिंग के मुख्य अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी है।जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका उपचार चल रहा है।गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पुलिस एव आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई घायल।अभियुक्तों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिदा कारतूस बरामद किए हैं।गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति खुद जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से गहन पूछताछ की।गौरतलब हो कि रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में घूमने निकली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया और उसके दोस्त के साथ बर्बता पूर्ण मारपीट की गई थी।आरोपी युवती का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे अंडर पास क्षेत्र में छोड़कर भाग खड़े हुए।इस मामले की शिकायत युवती के दोस्त ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन आरोपी बार बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।मामले की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस प्रकरण के खुलासे के विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।एस पी सिटी डा उत्तम सिंह नेगी और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर वैभव सेनी की अगुवाई में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस मामले की गंभीरता से तफ्तीश शुरू कर दी।और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अध्ययन किया, पुलिस सूत्रों के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटी इस गैंगरेप की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के कड़े निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश गठित पुलिस टीमों ने लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशे और सुरागरसी एव वृहद चैकिंग अभियान चलाया।इसी क्रम में दिनांक 27 जुलाई की देर रात रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस चौकी बगवाड़ा में संघन चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार।तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का अथक प्रयास किया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और घेराबंदी किए जाने।पर आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने सुरक्षा के नजरिए से एव वैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जवाबी कार्रवाई में।आरोपी गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा पुलिस टीम ने गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने इस मामले में गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव कलकती कोतवाली गदरपुर उम्र 23 साल।जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव अज्जूवाला थाना मिलक ख़ानम जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 24 साल, और रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह निवासी गांव अज्जूवाला थाना मिलक ख़ानम जनपद रामपुर।उत्तर प्रदेश उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को अपर जिला अधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी वित्त कौस्तुभ मिश्रा सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ शहर की समस्याओं और विकास से जुड़ी आगामी परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान शहर के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए, जिससे आने वाले दिनों में शहर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।बैठक में किच्छा बाईपास और काशीपुर बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण की जद में आ रही दुकानों के विस्थापन, सड़कों के चौड़ीकरण, बस टर्मिनल के निर्माण और एसआईआर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ प्रभावित व्यापारियों और नागरिकों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।बैठक के बाद महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन बस टर्मिनल की जद में आ रही दुकानों को पुनर्स्थापित करने के लिए योजना पर गंभीरता से चर्चा की गई है और जल्द ही व्यापारियों को नगर निगम की ओर से वैकल्पिक दुकानें मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को भी उचित स्थान पर पुनर्स्थापित करने पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईवे के साथ-साथ काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण कार्य भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। हालांकि बरसात के मौसम के कारण निर्माण कार्यों की गति में कुछ रुकावट आई है, लेकिन प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कार्य पूरी तरह रुकें नहीं। दुकानें हटने के बाद बस टर्मिनल का निर्माण कार्य और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे बस स्टेशन पर मौजूदा अव्यवस्थाएं दूर होंगी और आम जनता को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।बैठक में एसआईआर को लेकर भी विस्तृत मंत्रणा की गई। इसके अंतर्गत नए और पुराने मतदाताओं से जुड़ी सूचियों पर प्रशासन के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा।प्रकिया में आ रही विसंगतियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो सके।महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से शहर के विकास की गति लगातार तेज हो रही है। इस अभियान में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और पूरे जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में शासन और प्रशासन के आपसी समन्वय से रुद्रपुर का स्वरूप और अधिक विकसित तथा व्यवस्थित नजर आएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीती देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें तीन युवकों ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सतर्क हो गया और पुलिस की कई टीमें आरोपियों को ढूंढने निकल पड़ीं एवं कई स्थानों पर दबिश दी गई। इस लोमहर्षक घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न खड़ा कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक युवती शनिवार की देर शाम अपने मित्रों के साथ बाइकों पर घूमने निकली थी। जिस समय वे लोग भूरारानी गेट के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनको रोक लिया और उनकी बाइकों से अज्ञात स्थान पर ले जाने लगे। इसी दौरान एक युवक व एक युवती ने बाइक से छलांग लगा दी और वहां से भाग गये। जबकि युवकों ने युवती व उसके साथी मित्र का अपहरण कर लिया। उन्होंने मित्र का मोबाइल छीनकर उसे वहां से धमकी देकर भगा दिया। उसके बाद वह युवती को लेकर काशीपुर रोड स्थित भगवानपुर स्थित फ्लाईपुर के पास किसी अज्ञात स्थान पर गये। जहां तीनों ने बारी-बारी युवती के साथ जबरन बलात्कार किया। इधर युवती के मित्र ने वहां से भागकर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया तो पुलिस वालों ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी। परन्तु कोई सफलता नहीं मिली।रविवार की सुबह युवती मेट्रोपॉलिस अंडरपास के पास से बहुत बुरी लहूलुहान हालत में मिली।पुलिस उसे पहले कोतवाली ले गई। जहां उसने रोते रोते सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसका जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया।इधर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर कई सबूत एकत्र किए। इसी बीच जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कोतवाली पहुंचे और।उन्होंने युवती से बातचीत कर उसे सांत्वना देते हुए वायदा किया कि तीनों अपराधियों को ढूंढकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व अपहरण आदि की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही हैं।तथा घटनास्थल के पास पास से भगवानपुर स्थित फ्लाईओवर के पास तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।भूरारानी गेट पर लगा रहता है नशेडियों का जमावड़ा।रुद्रपुर। गैंगरेप की लोमहर्षक घटना के बाद लोगों की जुबान खुलने लगी है। लोगों का कहना है कि भूरारानी गेट पर देर रात तक शराबियों, नशेडियों व अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर शराब का ठेका होने के कारण आसपास कई होटल व कैंटीन संचालित होती हैं। सड़क किनारे गाड़ियों में बैठकर लोग जाम से जाम टकराते हैं और सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि पुलिस की गाड़ियां यहां से सायरन बजाते हुए निकलती हैं। कई बार चालान भी करती हैं। परन्तु जिस प्रकार होटल व कैंटीन में जाम से जाम टकराये जाते हैं उससे अनेक प्रश्न उठ रहे हैं।
नई दिल्ली। विवेक जैन। यू टेलेंट इंडस्ट्री ऑफ फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन द्वारा पंजाबी मंच के अंतर्गत अपने प्रथम पंजाबी सिंगिंग शो ‘पंजाब’ का भव्य आयोजन इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए और उभरते हुए गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी कला को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह मारवा ने आयोजन को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने विशेष रूप से योगेन्द्र भोला, राज पालीवाल, आनंद, कुलदीप कौर, श्रद्धा जी, सतीश वाधवा, धीमान साहब, पलविंदर सिंह, सुरजीत कौर और हीना पंजाबन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे सहयोग ही संस्था को बड़े कार्य करने का उत्साह और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने वाले रविन्द्र, योगेन्द्र, सोनू भाई, राज पालीवाल, हरविन्दर सिंह, गुलाटी जी, प्रिंस वाधवा, हरप्रीत कौर एवं अन्य सहयोगियों की भी मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और संगीत प्रेमियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। परमजीत सिंह मारवा ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाना आसान नहीं होता। इसमें पर्याप्त आर्थिक संसाधनों के साथ अनेक प्रकार की व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है। यू टेलेंट इंडस्ट्री ऑफ फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी स्वयं निभाई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से संस्था ने कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए हैं, जिनके आधार पर भविष्य के आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु गायन था। नए कलाकारों को अवसर देने और उनकी प्रतिभा को मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन की परिकल्पना की गई। संस्था का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उभरते हुए कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। सैकड़ों संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।
गाजियाबाद/बागपत, उत्तर प्रदेश । विवेक जैन। आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला, नोरसपुर (मंडौला) में वर्षायोग 2026 के शुभारंभ अवसर पर मंगल कलश स्थापना समारोह गुरू भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा वर्षायोग के सफल संचालन की मंगलकामना की। यह आयोजन परम पूज्य ज्ञानयोगी आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी मुनिराज के पावन आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। वर्षायोग के दौरान मुनी श्री 108 नमिसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज तथा क्षुल्लक श्री 105 पूर्णानन्द जी महाराज के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थापक ब्रह्मचारिणी केसर बाई जी, बाल ब्रह्मचारिणी नन्दनी देवी जी एवं बाल ब्रह्मचारिणी ऋजुता देवी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परम संरक्षक के रूप में मनीष पटवारी, अभय कुमार, अनिल जैन एवं अशोक जैन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के चेयरमैन प्रवीण कुमार जैन, अध्यक्ष कुलदीप जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष संयम जैन, उपाध्यक्ष राजा जैन, सुनील जैन।शीतल प्रसाद जैन, सुरेन्द्र जैन, प्रबंधक संदीप जैन, मंत्री कमल जैन, ऑडिटर अंकित जैन, निर्माण मंत्री राजीव जैन, प्रचार मंत्री नीरज जैन।सह प्रबंधक शोभित जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त समिति के सभी सदस्यों, विशेष सहयोगियों एवं अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन, मंडौला के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।आयोजन समिति ने बताया कि वर्षायोग के अंतर्गत आगामी दिनों में भक्तामर महाअर्चना विधान, दशलक्षण महापर्व, भगवानों के निर्वाण कल्याणक महोत्सव तथा अन्य अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम एवं आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा आयोजकों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में झंडा मौहल्ले कोतवाली क्षेत्र में पिछले एक महीने से बंद पड़ी दुकानों जो अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों है उन्हें खोलने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कड़े आदेश दिया है।अदालत ने साफ कहा कि दुकानें खोलने पर अगर कोई अवांक्षित तत्व रूकवाट या अप्रिय घटना उत्पन्न करता है तो पुलिस और प्रशासन याचिकाकर्ता को पर्याप्त संरक्षण प्रदान करेगा।न्यायधीश आलोक मेहरा की खंडपीठ सुनवाई करते हुए कहा कि यदि याचिकाकर्ता दुकान फिर से खोलता है और कोई अप्रिय घटना या कानून के खिलाफ खतरा उत्पन्न होता है।तो संबंधित अफसर उन्हें क़ानून के मुताबिक पर्याप्त पुलिस सुरक्षा देंगे, अदालत ने यह भी कहा कि दुकान से बंद होने से जांच एजेंसी साक्ष्य एकत्र करने में असमर्थ हैं।अतः दुकान खोलना जांच की दृष्टि से भी आवश्यक है, इस आदेश के साथ ही अदालत ने रिट याचिका का औपचारिक निपटारा कर दिया।गौरतलब हो कि 18 जून 2026 को झंडा मौहल्ले में कुछ पूर्व चिन्हित तत्वों ने अल्पसंख्यक समुदाय के दुकानदारों पर हमला कर दिया था।और तोड़फोड़ कर दुकानें खाली करने की धमकियां दी थी इसके बाद से इस क्षेत्र में बहुत सी दुकानें बंद पड़ी थी जिससे स्थानीय दुकानदारों को आजीविका प्रभावित हो रही थी।इस मामले को लेकर बीते दिनों से विभिन्न सामाजिक राजनीतिक एव सांगठनिक समूह सक्रिय हो गए थे।इन संगठनों ने झंडा मौहल्ले में बंद पड़ी अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों खोलने और साम्प्रदायिक तत्वों पर अंकुश लगाने की वकालत की थी संगठन और दलों से सीपीएम से अन्नत आकाश।यूकेडी से लताफ हुसैन, प्रमिला देवी रावत आई यू पी के केन्द्रीय संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार,चिन्तन सकलानी सीटू जिला महामंत्री लेखराज।उपाध्याय भगवन्त पयाल,एस एफ आई के अध्यक्ष नितिन मलेठी, कांग्रेस से अल्ताफ, नेता जी संघर्ष समिति अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल, बसपा के दिग्गज विजय आप से दीप्ति सहित अन्य कई लोगों ने साम्प्रदायिक तत्वों का विरोध किया।और प्रशासन से मांग की कि झंडा मौहल्ले में अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों खोली जाएं और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए इन संगठनों ने इस गंभीर मुद्दे पर बहुत से प्राशसनिक अफसरों से।मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे मुख्य सचिव आनंद वर्धन को ज्ञापन सौंपा गया जिलाधिकारी देहरादून से भी मुलाकात की गई इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया।पुलिस अधीक्षक नगर से बार बार वार्ता की गई,18 जून को अद्दान सिद्दीकी की दुकान पर हमला किया और मारपीट व तोड़फोड़ की गई,07 जुलाई 2026 एसपी नगर ने प्रतिनिधि मंडल को दुकान खोलने पर पुनः धमकी दी गई।मौहल्ले में मुसलमानों की दुकान नहीं चलने देंगे,23 जुलाई 2026 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दुकान खोलने और पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिए।सीपीएम के सचिव अन्नत आकाश ने उच्च न्यायालय के इस आदेश से झड़ा मौहल्ले के दुकानदारों को राहत मिली अब प्रशासन की जिम्मेदारी है।कि वह इस आदेश का पालन कराते हुए अल्पसंख्यक दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करे अन्य संगठनों ने भी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया और प्रशासन से पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठाई है।
छतरपुर डाम कॉलोनी रोड की लंबे समय से जर्जर एवं कीचड़युक्त स्थिति को लेकर रविवार को स्थानीय निवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। क्षेत्रवासियों ने बदहाल सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से धान रोपकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और "रोड नहीं तो वोट नहीं" का ऐलान करते हुए आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वर्षों से सड़क की दुर्दशा के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ होने के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा कि किसी मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलानी पड़ती है।लेकिन खराब सड़क के कारण कई बार एंबुलेंस भी रास्ते में फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा सिडकुल की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं।खराब सड़क के कारण उन्हें समय पर कार्यस्थल तक पहुंचने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके रोजगार और आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने सरकार से तत्काल सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा "रोड नहीं तो वोट नहीं" अभियान को पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दिनेश पंत,नीरज चंदोला, ज्योति चंदोला, विमल भट्ट,फकीर चंदोला, बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह।जोगिंदर सिंह, बलराम सिंह,वंश सामंत, अजय बिष्ट,सुनील पंत सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, करण सिंह, सूरज सिंह, पवन पाठक आदि उपस्थित थे।
उत्तराखंड से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए दुखद खबर सामने आई है। UP में जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन हो गया है वहीं।दूसरी तरफ उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी बीती-रात दुनिया को अलविदा कह दिया। इन दोनों बड़े नेताओं के निधन से उनके राज्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।यूपी BJP मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलिभाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन की खबर मिलते ही लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में नेताओं का तांता लग गया। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए उनका पार्थिव शरीर बीजेपी राज्य मुख्यालय (लखनऊ) लाया गया। यहां प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह भी मौजूद रहे। उनके सम्मान में पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।दिग्गज नेताओं ने जताया गहरा दुखउत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहा और संगठन के प्रति उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वहीं सतीश महाना ने दिवंगत नेता को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दोनों शीर्ष नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।उत्तराखंड कांग्रेस को लगा भारी झटकाउधर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का रात करीब 1:30 बजे हार्ट अटैक आने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। तीन बार विधायक और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड की राजनीति में बहुत जाने-माने चेहरे थे। वह हमेशा आम जनता की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा छा गई। कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष शोक सभा का आयोजन कर इस दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कांग्रेस नेताओं ने जताया गहरा दुखउत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रहे हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और तमाम नेताओं ने उनके निधन को प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों और वंचितों की आवाज उठाने वाला एक सच्चा जनप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का जाना केवल कांग्रेस परिवार ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की राजनीति और प्रदेश के पूरे श्रमिक आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिग्गज नेताओं ने उनके जनसेवा और श्रमिकों के अधिकारों के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए।ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
नीट (NEET) परीक्षा में धांधली व पेपर लीक की वजह से देश भर के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहे।अभ्यर्थियों की दुखद मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और **कैंडल मार्च** निकालकर मृत आत्माओं की शांति एवं पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की गुहार लगाई।यह कैंडल मार्च और प्रदर्शन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा एवं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के होनहार युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठा दिया है। अपनी मेहनत और भविष्य को बचाने के लिए जब बच्चे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, तब सरकार के अड़ियल और संवेदनहीन रवैये के कारण कई मासूम युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह सिर्फ एक विफलता नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों की हत्या है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा ने कहा कि नीट धांधली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। जब तक नीट अभ्यर्थियों और मृतक युवाओं के परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी शांत नहीं बैठेगी।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि देश के युवा रात-दिन मेहनत करके नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और पेपर लीक के कारण उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे मासूम बच्चों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सरकार को तुरंत पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्याय देना चाहिए।कैंडल मार्च के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई।भगत सिंह चौक पर जिला वह महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन।डॉक्टर अजय सिंह, शिवपद सरकार, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद शुभम दास, पार्षद प्रवेश कुरैशी, पार्षद बाबू खान, उमा सरकार, बेबी सीकदार, पूर्व पार्षद मोहन कुमार ,पूर्व पार्षद राजेश कुमार।पूर्व पार्षद बबलू सागर, राजू गुप्ता, मदनलाल खन्ना, केरू मंडल, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, देबू कोली, जयदेव मिस्त्री, दीप प्रकाश, जगदीश, बाबू विश्वकर्मा, सतीश कुमार, रविंद्र गुप्ता ,ज्योति टम्टा।गौरव सिंह ,पंकज सिंह, लकी, कामरान, कुंदन टम्टा, बेबी सिकदर, रामबाबू पूर्व पार्षद, अबरार अंसारी ,मोहन भारद्वाज ,सरोज शर्मा, सुखवंत सिंह ,संजय ठुकराल आदि उपस्थित थे।
दिल्ली में जंतर मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण पार्लियामेंट मार्च पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्यवाही, पुलिस द्वारा लड़कियों से बदसलूकी एवं बदतमीजी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसहयोग से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला।केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की वीभत्स एवं क्रूरतम कार्रवाई और केन्द्र सरकार की दमनकारी कार्यवाही का विरोध करते हुए। आज आम आदमी कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से भगत सिंह चौक से बाटा चौक होते हुए गल्ला मंडी तक नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस बीच उन्होंने शहर के लोगों से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियों पर हस्ताक्षर करवाए। इस मौके पर आम आदमी प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने केंद्र की दमनकारी कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी माँग को सुनने की बजाय उनके साथ जो क्रूरता की गई वह निंदनीय है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊँ जसपाल सिंह जी ने महिलाओं और लड़कियों से हुई बदसलूकी पर रोष जताया और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। प्रेरणा गर्ग ने भी महिलाओं और लड़कियों पर हुई बदतमीजी के लिए दिल्ली पुलिस की कड़ी आलोचना की।राजकुमारी यादव ने बच्चों पर हुई बर्बर को अंग्रेजी शासन से भी बुरा बताया। प्रदेश समन्वय समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बच्चों की मांगों को जायज बताया और इस क्रूर कार्यवाही के लिए पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी आलोचना की। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने दिल्ली पुलिस द्वारा लड़कियों से की गई बदसूलकी को घिनौना कृत्य बताया । उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बर्खास्त करना चाहिए और जिम्मेदार शासन व्यवस्था को तुरन्त कार्यवाही करनी चाहिए।उन्होंने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। इस मौके पर महिला विंग की उपाध्यक्ष विद्या रावत।सभी ने एक आवाज में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की ओर दिल्ली पुलिस की बर्बरता की कड़ी निंदा की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई।
स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजूविनेशन ऑथोरिटी (SARRA) के तत्वावधान में गुरुवार को लघु सिंचाई विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन विषयक एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ लघु सिंचाई विभाग के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया।कार्यशाला में सदस्य सचिव, सारा/अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई सुशील कुमार द्वारा समस्त अतिथियों एवं विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए पौध भेंट किए गए। तत्पश्चात विक्रांत सिंह भण्डारी द्वारा फीका नदी में प्रस्तावित चयनित कार्यों के संबंध में पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) प्रस्तुत किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के जसपुर एवं काशीपुर विकासखण्डों के अर्द्ध-क्रिटिकल (Semi-Critical) भू-जल क्षेत्र में होने का उल्लेख करते।हुए इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन संबंधी कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सारा अंतर्गत प्रस्तावित भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं के संबंध में विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किये।कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर ए०एस० मौर्य ने जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं की उपयोगिता एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।सेन्ट्रल ग्राउण्ड वाटर बोर्ड के वैज्ञानिक मो० अरशद ने भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं की फिजिबिलिटी तथा जसपुर एवं काशीपुर विकासखण्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजनाएँ तैयार किये जाने पर बल दिया।इसके उपरांत जलागम प्रबन्धन निदेशालय के जियोहाइड्रोलॉजिस्ट शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रस्तावित कार्ययोजनाओं के बेसलाइन प्रारूप के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान की।जबकि सामाजिक विशेषज्ञ श्रीमती गीता रावत ने जल मित्र/जल सखी एवं नौला समितियों की भूमिका तथा जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए।समस्त कार्यदायी संस्थाओं एवं सारा टीम को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये।कार्यशाला में आईआईटी रुड़की, सेन्ट्रल ग्राउण्ड वाटर बोर्ड एवं जलागम प्रबन्धन निदेशालय के विशेषज्ञों सहित जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनांक 17/07/2026 को गदरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर सूरज पुत्र दीप सिंह निवासी करमपुर विक्रम नगर।द्वारा नाबालिग पुत्री का पीछा कर दिनांक 14/07/2026 को उसे बहला फुसलाकर जयनगर स्थित डायमंड होटल ओयो ले जाकर उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने के आधार पर।कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दिनांक 17/06/2026 को मुकदमा संख्या 198/2026 धारा 137(2) और 3/4 टोंक एक्ट सूरज उपरोक्त पंजीकृत किया था, उक्त घटना को गंभीरता से लेते।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षक और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर।कोतवाली की अगुवाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/07/2026 की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग की बाउंड्री के पास स्थित पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर आरोपी।सूरज पुत्र दीप सिंह निवासी कुंवरपुर रफीक नगर गूलरभोज कोतवाली गदरपुर को उसके जुर्म मुकदमा संख्या 198/2026 137(2) ,64 (1), 78(2), 351(3) बी एन एस और पाक्सो एक्ट के तहत हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक मेघा शर्मा गदरपुर कोतवाली,हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह, सिपाही लक्ष्मण कुमार शामिल हैं।
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की गैर न्यायिक कार्यवाही और लोकसभा में नेता प्रतिशत राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना हर भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है और इस संवैधानिक सिद्धांतों पर केन्द्र सरकार जबरन रोक लगा रही।उन्होंने कहा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कारवाई बेहद दुर्भाग्य पूर्ण रवैया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिशत राहुल गांधी को हिदायत में लिया जाना लोकतंत्र सिद्धांतों की मर्यादाओं के विपरित है विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने से मुद्दे खत्म नहीं हो सकते।बल्कि सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाए जाते हैं महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव लोकतंत्र संविधान और आम जनता के अधिकारों की मर्यादाओं के पहचानी जाती है।और संघर्ष कांग्रेस को विरासत में मिला है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने मांग की प्रदर्शनकारियों के साथ हुई।दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मौलिक अधिकार कि देश का लोकतंत्र संवाद और असहमति की संस्कृति पर आधारित है।सरकार दमन की नीतियों को छोड़ कर जनता और विपक्ष की आवाज को सुनने उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और लोकतंत्र तरीके से संघर्षरत रहने का आव्हान किया ।
दिल्ली के जंतर मंतर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला गर्मा जाता जा रहा, और उत्तराखंड में इसकी चिंगारियों ने शोलों का रुख अख्तियार कर लिया है।दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं और युवाओं के शांतिपूर्ण संसद मार्च के दमन के विरोध में हल्द्वानी में छात्र छात्राओं युवाओं सहित सामाजिक संगठनों ने बुध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान दमन करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और पेपर लीक पर अंकुश लगाने और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की पुरजोर वकालत की गई।गौरतलब हो कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं और युवाओं के शांतिपूर्ण संसद मार्च के दमन के विरोध में हल्द्वानी में छात्र छात्राओं युवाओं सामाजिक संगठनों ने बुध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान दमन करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई पेपर लीक पर अंकुश लगाने और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को छात्र छात्राओं युवाओं का विश्वास खो चुकी क़रार दिया दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं और नागरिकों का धरना प्रदर्शन पिछले।एक महीने से जारी है लेकिन इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी 20 जुलाई के दिन छात्र छात्राओं और नौजवानों और सामाजिक संगठनों के लोगों शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च कर रहे थे।इस दौरान केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने बर्बता पूर्ण छात्र छात्राओं और युवाओं का खुलकर दमन किया और लाठीचार्ज टियर गैस और पत्थरबाजी की।जिसमें कई छात्रों के सर फ़ूटे उनका बिजली के झटके देने की बात भी सामने आई है छात्र छात्राओं युवाओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और लाठीचार्ज किया छात्राओं के कपड़े फाड़े गये।सैकड़ों आंदोलनकारी छात्र छात्राओं घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया बहुत से छात्र अपने भविष्य को देखते हुए बिना शिकायत चुपचाप चले गए।उन्होंने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई बहुत से लोग हाथों में लाठियां लिए बिना वर्दी के मौजूद थे।और उनके नेम प्लेट भी नहीं लगी थी तमाम तरह की प्रताड़ना जलियांवाला बाग हत्याकांड की तरह की की गई।उन्होंने कहा बार बार हो रहे पेपर लीक बता रहा है कि यह सरकार नाकाम साबित हो रही है यह अपनी असफलताओं की जिम्मेदारी लेने को बिल्कुल तैयार नहीं है।शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपनी असफलताओं के लिए इस्तीफा देने चाहिए मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है मेहनत कश मजदूर इस सरकार से तंग आ आ गया है।छात्र और युवा इस सरकार से तंग है इन हालतों को बदलने के लिए हमें एक जुट होना होगा पेपर लीक के चलते छात्र और अभिभावकों मानसिक रूप से तझ झेल रहे हैं इस दौरान भीम आर्मी।परिवर्तन छात्र संगठन आजाद समाज पार्टी, भाकपा माले, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र अईसा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।