"पुलिस" के लिए खोज परिणाम

कुल 88 परिणाम मिले

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की बड़ी पहल डीजे संचालकों और संभ्रांत नागरिकों संग की गोष्ठी

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की बड़ी पहल डीजे संचालकों और संभ्रांत नागरिकों संग की गोष्ठी

थाना फतेहपुर से इस वक्त की अहम खबर आ रही है, जहां आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में क्षेत्र के डीजे संचालकों और संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर द्वारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए डीजे संचालकों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की गईं। पुलिस ने साफ तौर पर अवगत कराया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई जमीन से अधिकतम 8 फीट, चौड़ाई 10 फीट और ध्वनि की तीव्रता मानक के अनुसार 75 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यात्रा के दौरान कोई भी जाति विशेष, अश्लील या ऐसा भड़काऊ गाना नहीं बजाया जाएगा जिससे किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों ने भी पुलिस प्रशासन को नियमों का पालन करने और आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।

पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त लक्ष्मीचंद को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त लक्ष्मीचंद को किया गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढालवाला उर्फ शहजादपुर से एक वारंटी अभियुक्त लक्ष्मीचंद पुत्र सरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहपुर में मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं (धारा 323/452/504/506 भादवि) के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ उप-निरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।जिन्होंने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर उत्तराखंड पुलिस द्वारा 03.785 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर उत्तराखंड पुलिस द्वारा 03.785 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे।अभियान के क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 07.07.2026 को कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर एन.डी.पी.एस. अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक काले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर 07 अलग-अलग पैकेटों में प्लास्टिक की पन्नी में एयरटाइट पैक कुल 03.785 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से ₹1,170/- नगद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी, गोल्डन रंग, स्क्रीन टूटी हुई) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना खटीमा पर धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं गन्तव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :मान सिंह पुत्र छतरपाल सिंह, निवासी नेहरूगढ़ 6 नम्बर, रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र लगभग 54 वर्ष।बरामद सम्पत्ति :03.785 किलोग्राम अवैध गांजा।₹1,170/- नगद।एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी, गोल्डन रंग, स्क्रीन टूटी हुई)उधम सिंह नगर पुलिस जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

थाना दिवस पर आमजन से रुबरु हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत

थाना दिवस पर आमजन से रुबरु हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत

जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित थाना दिवस में ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का संवेदनशील और जनहितैषी स्वरूप देखने को मिला। थाना दिनेशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान उस समय विशेष माहौल बन गया जब एसएसपी अजय गणपति ने बंगाली समाज के लोगों से उनकी मातृभाषा बांग्ला में संवाद किया। अपनी भाषा में पुलिस अधिकारी को बात करते देख फरियादियों की झिझक दूर हो गई और उन्होंने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। एसएसपी के इस आत्मीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की।जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था और नशे से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसएसपी ने सभी मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।थाना दिवस के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास कायम करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आईजी श्रीमती निवेदिता कुकरेती जनपद चम्पावत का भ्रमण किया

आईजी श्रीमती निवेदिता कुकरेती जनपद चम्पावत का भ्रमण किया

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस ने जनपद चम्पावत का किया भ्रमण, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित।पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस द्वारा जनपद चम्पावत का भ्रमण कर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  ने सर्वप्रथम बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों एवं सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक  ने जनपद प्रभारी एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, पदार्थों के विरुद्ध अभियान, यातायात प्रबंधन तथा लंबित विवेचनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  ने जनहित एवं प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को संवेदनशील, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनावरण, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद, त्वरित शिकायत निस्तारण।एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

झाड़ियों से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

झाड़ियों से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

थाना किच्छा के लालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर गंगापुर रोड के पास शनिवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सड़क से करीब 60 मीटर अंदर खाली पड़ी जमीन पर ऊंची घास के बीच लगभग 65 से 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की लंबाई करीब पांच फीट, रंग गेहुआं, चेहरे पर सफेद दाढ़ी-मूंछ तथा सिर पर छोटे सफेद बाल हैं। उसने भूरे मटमैले रंग का घुटनों तक का लोवर और सफेद-नीली धारीदार कमीज पहन रखी थी। उसके हाथ-पैरों में कलावा और रंग-बिरंगे कपड़ों की डोरियां तथा गले में ताबीजनुमा डोरियां बंधी हुई थीं। प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त अथवा भिक्षावृत्ति करने वाला प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना पर रुद्रपुर से पहुंची फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले और आसपास से कोई संदिग्ध भौतिक साक्ष्य भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा लोगों को भारत सरकार का ग़ुलाम बनाया जा रहा है विरोध करने पर केस दर्ज किए जा रहे है

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा लोगों को भारत सरकार का ग़ुलाम बनाया जा रहा है विरोध करने पर केस दर्ज किए जा रहे है

सरकार के फ़ैसलों का विरोध करना या उसके ख़िलाफ़ नारे लगाना किसी नागरिक को किसी क्षेत्र से निकालने का वैध आधार नहीं हो सकता।बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में यह टिप्पणी करते हुए सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी के ख़िलाफ़ जारी एक्सटर्नमेंट ऑर्डर (किसी व्यक्ति को किसी इलाक़े या ज़िले से बाहर रखने/निकालने का आदेश) को रद्द कर दिया।जस्टिस माधव जामदार ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।पुलिस ने सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) के महाराष्ट्र महासचिव और पूर्व लोकसभा उम्मीदवार सईद चौधरी को एक साल के लिए मुंबई और आसपास के इलाक़ों से बाहर करने का आदेश दिया था।जज ने सवाल उठाया कि 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद' और 'अमित शाह मुर्दाबाद' जैसे नारे कार्रवाई का आधार कैसे बन सकते हैं।माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.आप अगर पूरी स्टोरी देखना चाहते हैं तो हमारे फुल वर्ज़न पर जाएं।उन्होंने देशभर में हाल के परीक्षा पेपर लीक के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों का भी ज़िक्र किया. सुनवाई के दौरान जज ने मौखिक रूप से कहा कि पुलिस अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं, किसी मंत्री के अधीन काम करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं।उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नागरिकों को सरकार के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ विरोध और आंदोलन करने का अधिकार है।सिर्फ़ विरोध प्रदर्शन करने या नारे लगाने के आधार पर पुलिस किसी व्यक्ति को उसके अपने शहर से बाहर करने का आदेश नहीं दे सकती।जस्टिस माधव जामदार ने सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी के ख़िलाफ़ एक्सटर्नमेंट ऑर्डर को रद्द कर दिया।'विरोध करना नागरिकों का अधिकार है'लीगल मामलों की न्यूज़ वेबसाइट लाइव लॉ के अनुसार, जस्टिस जामदार ने कहा, "यह क्या हो रहा है? सभी नागरिकों को भारत सरकार का ग़ुलाम बनाया जा रहा है।वे विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते, आंदोलन नहीं कर सकते, यह सब क्या है? अब इतने पेपर लीक हो चुके हैं. अगर लोग विरोध करें, तो आप उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज कर देंगे... यह क्या है?''विरोध करना नागरिकों का अधिकार है. याचिकाकर्ता ने सिर्फ 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद' और 'अमित शाह मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए थे. नागरिक ऐसे नारे क्यों नहीं लगा सकते? सिर्फ़ ऐसे नारे लगाने पर एक्सटर्नमेंट ऑर्डर कैसे जारी किया जा सकता है?"जस्टिस माधव जामदार ने एक्सटर्नमेंट ऑर्डर को रद्द कर दिया और कहा कि यह आदेश केवल इसलिए पारित किया गया क्योंकि चौधरी ने विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया और उनमें हिस्सा लिया।आदेश में कहा गया, "भारत सरकार के कुछ फ़ैसलों का विरोध करने मात्र के आधार पर चौधरी को निर्वासित करने की कार्रवाई याचिकाकर्ता के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार और गरिमा के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन करती है।मुंबई उपनगर के चेंबूर निवासी सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी), बाबरी मस्जिद, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद।वक्फ बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार और ईंधन क़ीमतों में वृद्धि जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में सक्रिय रहे हैं।उनकी याचिका में कहा गया कि अक्तूबर 2025 में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम (एमपीए) के तहत उनके ख़िलाफ़ एक्सटर्नमेंट की कार्यवाही शुरू की गई थी।यह कार्रवाई 2019 से 2024 के बीच उनके ख़िलाफ़ दर्ज कई एफ़आईआर के आधार पर शुरू की गई।सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने जस्टिस माधव जामदार के फ़ैसले की प्रशंसा करते हुए एक्स पर लिखा है।यह दिखाता है कि अब भी ऐसे जज मौजूद हैं, जिनमें सरकार से सवाल पूछने और नागरिकों के अधिकारों के पक्ष में खड़े होने का साहस है. सराहनीय।

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही रिसोर्ट में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही रिसोर्ट में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार

नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया।जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया. मौके से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने का दावा किया गया है.ल।एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने देर रात एक रिसॉर्ट पर छापेमार की कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।इस कार्रवाई में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम शामिल रही. पुलिस ने मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।पुलिस के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई, जहां से कई संदिग्ध लोग मिले।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट के भीतर बिना वैध लाइसेंस के बार का संचालन किया जा रहा था।जांच के दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत भी सामने आई है. हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। रेस्क्यू की गई युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वयं एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी करेंगे।प्रेस वार्ता में पुलिस कार्रवाई, बरामदगी, गिरफ्तार आरोपियों और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।फिलहाल इस सनसनीखेज कार्रवाई के बाद पूरे रामनगर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है और पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी हुई है।

थाना फतेहपुर पुलिस का बहू-बेटी सम्मेलन अभियान सुरक्षा और सम्मान की अनोखी पहल

थाना फतेहपुर पुलिस का बहू-बेटी सम्मेलन अभियान सुरक्षा और सम्मान की अनोखी पहल

थाना फतेहपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा इन दिनों एक विशेष बहू-बेटी सम्मेलन अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षित बहू-बेटी समृद्ध समाज के मजबूत नारे के साथ पुलिस की एंटी रोमियो टीम अब सीधे गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है।इसी अभियान के तहत एंटी रोमियो प्रभारी मिथलेश राठौर, महिला कांस्टेबल प्रीति और होमगार्ड शिवराज की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। टीम ने ग्रामीण महिलाओं और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एक मंच पर इकट्ठा कर उन्हें उनके अधिकारों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्मरक्षा के जरूरी टिप्स दिए गए, साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और साइबर क्राइम से बचने की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी और वीमेन पावर लाइन 1090 व आपातकालीन सेवा 112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए टीम ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तत्पर है, इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बल्कि तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन की इस सजग पहल की अब पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

ऑपरेशन सवेरा शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार 150 ग्राम चरस बरामद

ऑपरेशन सवेरा शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार 150 ग्राम चरस बरामद

पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा  नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमेशपुर अंडरपास के पास से दोपहर करीब सवा बारह बजे एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसके बाद कार सवार शातिर नशा तस्कर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय मुरसलीन, पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम बन्दरजुडा, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 266/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उप-निरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी और रिक्रूट कांस्टेबल आकाश कुमार की टीम अब।इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की गहनता से जांच कर रही है।और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद करना अमानवीय कृत्य, आजीविका से खिलवाड़ न करें युवा: राव फ़ाज़िल मरगूब

चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद करना अमानवीय कृत्य, आजीविका से खिलवाड़ न करें युवा: राव फ़ाज़िल मरगूब

सिकोढा एक चीनी मोबाइल ऐप के माध्यम से सड़कों पर चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद कर उसे मनोरंजन का साधन बनाए जाने की बढ़ती घटनाओं पर सिकरोढ़ा यूथ क्लब के अध्यक्ष राव फ़ाज़िल मरगूब ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने युवाओं से इस तरह की हरकतों से दूर रहने की अपील करते हुए इसे एक अमानवीय कृत्य बताया है।प्रेस को जारी बयान में राव फ़ाज़िल मरगूब ने कहा कि आजकल कुछ लोग तकनीक का गलत इस्तेमाल कर चलते हुए ई-रिक्शा को अचानक रिमोटली बंद कर दे रहे हैं।जो न केवल गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है, बल्कि गरीब मेहनतकश परिवारों की रोज़ी-रोटी पर भी सीधा प्रहार है।एक ई-रिक्शा चालक दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी गाड़ी को इस तरह जानबूझकर बंद करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। ऐसी बचकानी हरकतों से बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं और रिक्शा में बैठे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।यूथ क्लब के अध्यक्ष ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि युवाओं की पहचान उनकी सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता से होनी चाहिए, न कि ऐसे कार्यों से जो किसी गरीब की आजीविका को प्रभावित करें। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे आधुनिक तकनीक का उपयोग समाजहित में करें, किसी की मेहनत का मज़ाक बनाने के लिए नहीं।इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों को गंभीरता से लें। तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की रोज़ी-रोटी से खिलवाड़ करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।

रुद्रपुर में सिख समाज का विरोध: आशीष नेगी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

रुद्रपुर में सिख समाज का विरोध: आशीष नेगी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में फेसबुक पेज "Ashish Negi UKD" के संचालक आशीष नेगी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। इस संबंध में गुरुवार को कोतवाली रुद्रपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई।शिकायतकर्ताओं में गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह और गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के रुद्रपुर से डायरेक्टर एवं सेंट्रल कमेटी के जनरल सेक्रेटरी प्रतपाल सिंह शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि चमोली के कर्णप्रयाग की एक स्थानीय घटना को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द FIR दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं करता है, तो सिख समाज आगे की रणनीति तय कर बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करेगा।इस दौरान बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, रशपाल सिंह हैप्पी, गुरमीत सिंह बठला, हरजीत सिंह विरदी, कंवलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, अमरजीत सिंह और जीत सिंह चाचू सहित कई लोग मौजूद रहे।

एस एस पी गणपति के निर्देशन में एस ओ जी और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ मोइन कुरैशी गिरफ्तार

एस एस पी गणपति के निर्देशन में एस ओ जी और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ मोइन कुरैशी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में एस ओ जी और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में अभियुक्त मोईन कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।गदरपुर में हुई गोकशी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में मोईन कुरैशी फरार चल रहा था आरोपी पहले भी गोकशी के मामले में हल्द्वानी में किया गया था।गिरफ्तार एक महीने पहले ही हल्द्वानी जेल से रिहा होकर बाहर आया था,जेल से रिहा होने के बाद फिर अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था।आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर तीन राउंड फायर किए गए थे और जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी चार राउंड फायर किए गए आरोपी मोइन कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी मूल रूप से चक्कर की मिलक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।जिसके कब्जे से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस और लगभग 17 किलो गौ मांस और मोटरसाइकिल बरामद हुई थी, आरोपी के पैर में गोली लगी है।जिसे बाजपुर के समुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्रमाणिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी मोइन कुरैशी के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली, इस दौरान।उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गया था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के गिरफतार कर लिया है और उसे जेल भेजा जा रहा है।

किच्छा फार्म हाउस विवाद पर पुलिस का पक्ष सामने आया

किच्छा फार्म हाउस विवाद पर पुलिस का पक्ष सामने आया

किच्छा फार्म हाउस विवाद पर पुलिस का पक्ष सामने आया, क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने दी जानकारी।किच्छा क्षेत्र में फार्म हाउस को लेकर हुए विवाद के मामले में अब पुलिस का आधिकारिक पक्ष भी सामने आ गया है। क्षेत्राधिकारी किच्छा भूपेंद्र सिंह धौनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने दावे और दस्तावेज प्रस्तुत किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन सभी अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि जांच में कोई भी पक्ष दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने लोगों से अपील की कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन निष्पक्ष रूप से पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है तथा तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर माहौल ख़राब करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर माहौल ख़राब करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

बीती दिनांक 02/0726 को वादी र ईस अहमद पुत्र मौ नवी निवासी पतरामपुर रोड नयी बस्ती भट्टा कालोनी जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के द्वारा थाना हाजा उपस्थित आकर सूचना दी गई।कि उनके छोटे भाई मौहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद नवी निवासी पतरामपुर रोड नयी बस्ती भट्टा कालोनी जसपुर अपने दोस्त मोहम्मद वली पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी मोहल्ला जटवारा जसपुर के साथ सोनू मोनू ढाबा निकट।सिद्धू ढाबा नेशनल हाईवे जसपुर से अपने घर बाईक से आ रहा था जैसे ही वादी का भाई मोहसिन और उसका दोस्त मोहम्मद वली बाईक से लतीफ पोपुलर वालो के घर के सामने धर्मकांटा जसपुर।के आगे पहुंचे तो सामने से विपरीत दिशा से एक सफेद रंग की कार सड़क के दूसरे तरफ आकर रूकी जिसके पीछे एक काले रंग की वैन्यू कार भी चल रही थी, सफेद रंग की कार में सवार फैजान पुत्र इदरीश,मौ शोएब पुत्र नामालूम।फैज आलम पुत्र नामालूम हुसैन पुत्र नफीस और इनके साथियों ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से लैस होकर मेरे भाई मोहसिन व उसके दोस्त मोहम्मद वली पर लाठी डंडों जानलेवा हमला कर दिया तथा वेन्यू कार चला रहे।एजाज़ ने मोहसिन को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 247/26 धारा 191(2), 191(3),,3(5),117(2), 109(1), 351(3), 352 बी एन एस पंजीकृत कर लिया।इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद घटना का अवलोकन किया गया तो उपरोक्त घटनाक्रम में फैजान पुत्र इदरीश निवासी रहमानिया रोड़ वार्ड नंबर 16 जसपुर।मोहम्मद शोएब पुत्र सुहैल निवासी रहमानिया रोड़ वार्ड नंबर 16 जसपुर, फ़ैज़ आलम पुत्र अनीस निवासी रहमानिया के नजदीक वार्ड नंबर 14, नयी बस्ती।हुसैन पुत्र नफीस, एजाज़ पुत्र इदरीश जसपुर द्वारा कारित करना सामने आया, मुखबिर की सूचना पर फैजान मोहम्मद शोएब,फैज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया उक्त।मुकदमे में वांछित अन्य आरोपियों की धड़पकड़ जारी है गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश किया गया है, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय कोतवाली जसपुर,उप निरीक्षक पुलिस चौकी बाजार हरीश आर्य।उप निरीक्षक रुचिका चौहान पुलिस चौकी बाजार,,उप निरीक्षक पुलिस चौकी धर्मपुर राजेन्द्र मौनियाल चौकी सूतमिल उप निरीक्षक हरीश प्रसाद हेड कांस्टेबल इदर सिंह भवान सिंह धरम सिंह, अरुण, जाकिर हुसैन दीक्षित कुमार शामिल हैं।

खान फार्म पर कब्जे को लेकर आमने-सामने सायरा वाड्रा और नसरीन सांगा देर रात तक किच्छा विधायक बेहड धरने पर बैठे

खान फार्म पर कब्जे को लेकर आमने-सामने सायरा वाड्रा और नसरीन सांगा देर रात तक किच्छा विधायक बेहड धरने पर बैठे

उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में खान फार्म पर कब्जे को लेकर हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड इसके खिलाफ सुबह से धरने पर बैठे गये थे किच्छा में पिपलिया मोड़ स्थित खान फार्म पर कब्जे के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया।इस प्रकरण में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा ने नसरीन सांगा पर जबरदस्त कब्जे का आरोप लगाया है।जबकि नसरीन सांगा ने भी इन आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष और मामले ने राजनितिक रुख अख्तियार कर लिया जानकारी के मुताबिक किच्छा विधायक तिलक राज बेहड अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया।बहरहाल देर रात तक हंगामा और नारेबाजी धरने प्रदर्शन को देखते हुए किच्छा के उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय ने सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाने का फरमान जारी कर दिया।दोनों पक्षों के अधिवक्ता अपने अपने दस्तावेज उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम के आश्वासन के बाद कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड और उनके समर्थकों ने धरना खत्म कर दिया फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।दर असल किच्छा क्षेत्र में पिपलिया मोड़ पर स्थित खान फार्म पर कब्जे को लेकर बुधवार को बड़ा विवाद पैदा हो गया जमीन पर कब्बिज के दावे को लेकर दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए।जिसके बाद मौके पर स्थित तनावपूर्ण हो गई इसमें से एक पक्ष कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा है और दूसरा पक्ष की नसरीन सांगा है।दोनों ही इस फार्म पर अपना हक जता रही है, मामले में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।और प्रशासन ने मामले पर लगातार निगरानी रखी, जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा अपने समर्थकों के साथ खान फार्म पहुंची उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद कुछ नहीं विवाद।इन लोगों ने बना दिया है यह फार्म हाउस मेरी बुआ का है उन्होंने अपनी वसीयत में मुझे और उनके कजिन सिकंदर आलम खान को साल 2024 में वसीयत में शामिल किया था उन्होंने शादी नहीं की थी।जिसकी वजह से उनकी कोई औलाद नहीं थी हम बचपन से उनके साथ रहे थे और उनकी देखभाल हम लोग करते थे जिसके बाद उन्होंने यह विल हमारे नाम कर दी।उनकी मौत 18 दिसंबर साल 2025 में हुई थी जैसे ही इसकी खबर दूसरे पक्ष को लगी बुआ की बहन को वो अपने माफियाओं के तथाकथित गुंडों के साथ अंदर घुस गई हमने कभी उनको इससे पहले यहां नहीं देखा, और घर में घुसकर बदतमीज की हमारे साथ ओरिजिनल रजिस्डेडस वसीयत है।हमने अदालत से स्टे आर्डर भी लिया लेकिन यह लोग अदालत के आदेश का कोई सम्मान नहीं कर रहे हैं हम चाहते हैं कि शांति से मामला सुलझे दूसरे पक्ष अदालत में जाए और अदालत हमें बता दें।और कुछ दिखा पाए तो अदालत में पेश करे हमे लड़ाई झगड़ा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है और शांति से मामला सुलझना है, वहीं कांग्रेस नेता और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने इस मामले को जिला प्रशासन पर सवालिया निशान लगाए।उन्होंने कहा सरकार और प्रशासन की मिली भगत से फार्म पर अवैध रूप से कब्जा करने का षड्यंत्र रचा गया है और यहां के अधिकारी सरकार पक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं।उन्होंने आव्हान किया 06 जुलाई को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के षड्यंत्रों को खुले।मंच रखा जायेगा इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

एसएसपी श्वेता चौबे की टीम की नशे के नेटवर्क पर पसर्जिकल स्ट्राइक करीब एक किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

एसएसपी श्वेता चौबे की टीम की नशे के नेटवर्क पर पसर्जिकल स्ट्राइक करीब एक किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस।सीआईयू एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30 जून 2026 की रात्रि में जानकी सेतु पार्किंग के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 980 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317 बरामद की गई।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त चरस भटवाड़ी (जनपद उत्तरकाशी) से लेकर आए थे। पूछताछ के दौरान कई अन्य ड्रग्स पैडलरों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त1. अनिल पाल पुत्र राजेश कुमार, निवासी मकान संख्या 258, मोहल्ला हाफिज दोस्त, शिव मंदिर घंटोंवाली मोहल्ला, थाना भवन, जनपद शामली (उ.प्र.), उम्र 26 वर्ष।2. रजत कुमार पुत्र राकेश कुमार सैनी, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष।बरामदगी980 ग्राम अवैध चरसमोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317संयुक्त पुलिस टीमथाना मुनि की रेतीउपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी, चौकी प्रभारी जानकी पुलकांस्टेबल 98 सिविल पुलिस सिंह राजकांस्टेबल 195 सिविल पुलिस कुलबीरसीआईयू एवं एएनटीएफनिरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला, प्रभारी एएनटीएफ मय टीमउपनिरीक्षक ओमकांत भूषण, प्रभारी सीआईयू मय टीमएसएसपी श्वेता चौबे का स्पष्ट संदेश : नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद टिहरी में कोई जगह नहीं। ड्रग्स माफिया के विरुद्ध अभियान लगातार और पहले से अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

पुरानी रंजिश के चलते फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

पुरानी रंजिश के चलते फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

पहले से चली आ रही रंजिश के चलते फिर एक बार ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है,बीती रात पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई।फायरिंग की लपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे शुरुआत उपचार के बाद हल्द्वानी के हाई सेंटर में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया।कि गांव पटेरी के रहने वाले जगजीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह बताया कि 30 जून की देर रात करीब 9.20 बजे अशोक लीलैंड।की चेचिस लेकर खालापुर पनवेल मुम्बई महाराष्ट्र के लिए निकला था कि गांव के बाहर पहले से खड़ी दो कारों से निकले पांच लोगों ने उसे उसे रोक लिया।और जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग कर दी किसी तरह जान बचाकर वह वाहन लेकर वहां से भाग गया और उसका पीछा करते हुए पांचों लोग उसका पीछा।करते रहे और सिंगरौकाला चौक एक ढाबे चलते वाहन पर फायरिंग करते रहे इसी दौरान वहां से गुजर रही मोटरसाइकिल सवार एक महिला साहिस्ता पत्नी इसरार निवासी बल्लिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश गोली लगने से घायल हो गयी घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता गया।जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते उसने हल्द्वानी के हाई सेंटर में रेफर कर दिया।बताया कि हमलावर उससे पहले से रंजिश रखते हैं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, श्रीनगर एस्टेट स्थित ग्रीनवुड कॉटेज सील

मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, श्रीनगर एस्टेट स्थित ग्रीनवुड कॉटेज सील

पहाड़ों की रानी मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है।सोमवार को श्रीनगर एस्टेट स्थित ग्रीनवुड कॉटेज में किए गए अवैध निर्माण को संयुक्त सचिव एवं एसडीएम मसूरी के आदेश पर सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे परिसर को सील कर आगे किसी भी प्रकार के निर्माण और उपयोग पर रोक लगा दी गई।एमडीडीए के अनुसार वाद संख्या आर-1208/2024 में पारित आदेश के अनुपालन में के.पी. शर्मा द्वारा ग्रीनवुड कॉटेज  में किए गए अनधिकृत निर्माण पर यह कार्रवाई की गई। सीलिंग अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता अजय मलिक ने किया। इस सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि एमडीडीए क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र या निर्धारित नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है तथा जिन भवन स्वामियों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण किया है।उनके खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने और निर्माण को नियमानुसार कराने का अवसर दिया जाता है, लेकिन आदेशों की अवहेलना होने पर विभाग को सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई करनी पड़ती है। उन्होंने भवन स्वामियों से अपील की कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एमडीडीए से विधिवत मानचित्र स्वीकृत कराएं और निर्माण मानकों का पूरी तरह पालन करें।अजय मलिक ने स्पष्ट किया कि मसूरी जैसे संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्र में अनियोजित और अवैध निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए प्राधिकरण ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रहा है। उन्होने बताया कि मसूरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नोटिस जारी करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध निर्माण से बचें और केवल स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही भवन निर्माण कराएं। दौरान अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव और उदय नेगी सहित विभागीय टीम मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही।

ड्रग्स फ्री देवभूमि की ओर एक ओर मजबूत कदम

ड्रग्स फ्री देवभूमि की ओर एक ओर मजबूत कदम

नशे के सौदागरों पर चंपावत पुलिस का बड़ा प्रहार,235 ग्राम स्मेक हैरोईन के साथ तस्कर गिरफतार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली मजबूती 75 लाख रुपए के मूल्य की स्मैक बरामद की गई है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने एव नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीमती रेखा यादव पुलिस।अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एव अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 24/06/2026 को श्रीमती निहारिका सेमवाल क्षेत्र अधिकारी टकनपुर के पर्यवेक्षण एव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टकनपुर एव प्रभावी एस ओ जी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टकनपुर क्षेत्र में संघन चैकिंग एव निगरानी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पटरी के समीप मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक हेरोइन बरामद हुई।अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया गया है ،गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम मसूरी पुत्र सलीम मसूरी निवासी वार्ड नंबर 06 जिला पीलीभीत हाल निवासी सिद्ध नवदिया नानकमत्ता को गिरफ्तार किया गया है।जिसके कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक हेरोइन बरामद की गई है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75,00000 आकी गई है।पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 900 रुपए की नगदी भी बरामद की है।इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने।बताया कि वह उक्त स्मैक हैरी सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी टाटरगज थाना हजारा जनपद पीलीभीत से लेकर नशे के आदी युवाओं को बेचता था।मामले में नामजद अभियुक्त हैरी सिंह की तलाश जारी है अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली टकनपुर में एस ओ जी प्रभारी चंपावत कमलेश भट्ट की ओर से मुकदमा संख्या 39/26 धारा 08/21/29/60 एन डी पी एस एक्ट में दर्ज कराया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टकनपुर, उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एस ओ जी,उप निरीक्षक तेज कुमार कोतवाली टकनपुर, उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट एस ओ जी, मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव एस ओ जी, मुख्य आरक्षी नासिर हुसैन एस ओ जी, मुख्य आरक्षी तपेन्द् जोशी एस ओ जीमुख्य आरक्षी महेंद्र डंगवाल एस ओ जी, आरक्षी उमेश राज एस ओ जी, आरक्षी दीपक कुमार टकनपुर कोतवाली शामिल हैं,नशे के विरुद्ध चंपावत पुलिस की सख्त चेतावनी, चंपावत पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशें के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा नशा तस्करों एव उनके नेटवर्क के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।चंपावत पुलिस जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री अथवा सेवन से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस एव 1933 मानस पर दे आपको सतकर्ता एव सहयोग से ही नशा मुक्त चंपावत नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

विक्रांत हत्याकांड आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे युवा एनकाउंटर की मांग

विक्रांत हत्याकांड आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे युवा एनकाउंटर की मांग

विक्रांत बागी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके एनकाउंटर की मांग को लेकर शुक्रवार को उसके समर्थकों ने डीडी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जोरदार नारेबाजी जारी रखी। प्रदर्शन के दौरान पास स्थित गांधी पार्क में केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किसानों के साथ कार्यक्रम चल रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक डीडी चौक पर डटे रहे और ष्विक्रांत के हत्यारों को गिरफ्तार करोष् के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विक्रांत की हत्या करने वाले आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि घटना को लेकर आरोपी भ्रामक बातें फैला रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि विक्रांत और उसके साथियों की ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई थी, बल्कि हमलावरों ने उसे घेरकर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हुई। उनका आरोप है कि अब आरोपी खुद को बचाने के लिए अपने ऊपर हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्रधिकारी विभव सैनी मौके पर पहुंचे।उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सैनी ने आश्वासन दिया कि हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए डीडी चौक से अग्रसेन चौक होते हुए बाजार स्थित विक्रांत बागी के आवास पहुंचे। वहां भी समर्थकों ने विक्रांत को न्याय दिलाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विक्रांत के समर्थक, मित्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में शहर विधायक शिव अरोरा पहुंचे रम्पुरा पुलिस चौकी

नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में शहर विधायक शिव अरोरा पहुंचे रम्पुरा पुलिस चौकी

शहर की पाश बस्ती भूत बंगला में 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ करने के प्रकरण को शहर विधायक शिव अरोरा खुद रम्पुरा पुलिस चौकी जा पहुंचे इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या स्थानीय लोगों भी मौजूद थे।और इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की विधायक शिव अरोरा ने पुलिस अफसरों से मुलाकात कर इस मामले में सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई।उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ सम्मान व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है, ऐसे जिहादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।ताकि भविष्य में कोई इस का दुस्साहस न कर सके उन्होंने कहा भूत बंगला में मुस्लिम परिवार ज्यादा है और हिंदू परिवार कम है।लेकिन किसी भी सूरत में उसे पाकिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा और ऐसे जिहादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों साहिल और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दूसरा फरार है, स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए।जो सभ्य समाज में कड़ा संदेश हो, उन्होंने कहा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों भी मौजूद थे।

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट की बड़ी कार्यवाही 15.70 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफतार

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट की बड़ी कार्यवाही 15.70 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफतार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अंजय सिंह द्वारा।राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एन टी एफ एसटीएफ को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु।उत्तराखंड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट टीम द्वारा तकनीकी मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्रवाई करते हुए कोतवाली।किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त से कुल 52.46 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 15.70 लाख रुपए है।पूछताछ व अपराध का तरीका अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वो बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों में हेरोइन खरीद कर उसे लालपुर किच्छा रुद्रपुर क्षेत्र में ऊंची कीमत पर बेचा करता था।एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जांच की जा रही है, एसटीएफ ने गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारा वाली गली लालपुर किच्छा जनपद ऊधम सिंह को शिकंजे में लिया।जिसके पास से लाखों की हेरोइन बरामद की गई इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल संख्या यूके 06- जे 5873 को बरामद किए गए हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स निरीक्षक पावन स्वरूप आरक्षी वीरेंद्र चौहान।आरक्षी इसरार अहमद, किच्छा कोतवाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रवि सेनी एस आई बसंत कुमार हेड कांस्टेबल दीपक सिंह चौहान शामिल हैं।

राजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन हुआ तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

राजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन हुआ तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुमित  ह्रदेश ने अभियान में सहभागिता करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण और सामाजिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।काग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने कहा नशे के तस्करों के हौसले बुलन्द हैं नशे की वजह से युवाओं को भविष्य बर्बाद हो रहा है।पूर्व में कई  बार प्रदर्शन किया गया लेकिन ठोस कार्यवाही न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा।हस्ताक्षर अभियान में राजपुरा पुलिस समेत स्थानीय जनप्राधनियों  ने हिस्सा लिया जिसमेंअभियान में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि राजपुरा क्षेत्र।को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा।एडवोकेट गोविंद बिष्ट  पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू, कांग्रेस  जिला महामंत्री मलय बिष्ट पार्षद धर्मवीर, त्रिलोक बनौली, सुमित कुमार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस।विजेन्द्र चौहान, राजो टंडन, शशी आर्य, भविष्य रावत, अमित रावत, सूरज प्रकाश,राजेंद्र सिंह बिष्ट,गुरवचन नागपाल, नवीन चौहान आदि समेत सैकड़ों लोग थे।

एंटी रोमियो प्रभारी मिथलेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजारों में चलाया महिला जागरूकता अभियान

एंटी रोमियो प्रभारी मिथलेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजारों में चलाया महिला जागरूकता अभियान

थाना फतेहपुर क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में थाना फतेहपुर के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।थाना फतेहपुर में तैनात महिला उप निरीक्षक मिथलेश राठौर के नेतृत्व में रिक्रूट महिला कांस्टेबल संस्था और प्रीति ने क्षेत्र के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों और चौराहों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं से सीधा संवाद किया महिला उप-निरीक्षक मिथलेश राठौर और उनकी टीम ने महिलाओं को किसी भी अप्रिय स्थिति या मनचलों द्वारा परेशान किए जाने पर निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों पर रखी नजर जागरूकता संदेश देने के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों की इस टीम ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।पुलिस के इस कदम की स्थानीय निवासियों और बाजार में आई महिलाओं ने काफी सराहना की है।

मासूम की बरामदगी को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया

मासूम की बरामदगी को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया।उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

चांदी गल चुकी है भूल जाओ रामलला के नौ रत्नों का हार और चरण पादुकाएं साफ चंपत राय के करीबी पर गिरफ्तारी की तलवार

चांदी गल चुकी है भूल जाओ रामलला के नौ रत्नों का हार और चरण पादुकाएं साफ चंपत राय के करीबी पर गिरफ्तारी की तलवार

'चांदी गल चुकी है, भूल जाओ!' रामलला के नौ रत्नों का हार और चरण पादुकाएं साफ; चंपत राय के करीबी पर गिरफ्तारी की तलवारअयोध्या में प्रभु रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन इस पवित्र कार्य के बीच एक गंभीर विवाद ने भक्तों और संत समाज के बीच हलचल मचा दी है। एक तरफ जहां रामलला के अनमोल नौ रत्नों के हार और चरण पादुकाओं को लेकर उड़ी 'चांदी गल चुकी है, भूल जाओ!' जैसी अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है, वहीं दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के एक करीबी सहयोगी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। यह मामला न सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है, बल्कि राम मंदिर की पवित्रता और भक्तों की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाने वाला है।क्या था "चांदी गल चुकी है, भूल जाओ!" का पूरा मामला?हाल के दिनों में, सोशल मीडिया और कुछ हलकों में यह अफवाह तेजी से फैली कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से संबंधित कुछ कीमती चांदी की वस्तुएं गायब हो गई हैं। इन अफवाहों में 'चांदी गल चुकी है, भूल जाओ!' जैसे वाक्यांशों का प्रयोग किया गया, जिससे भक्तों में यह आशंका घर कर गई कि उनके द्वारा दिए गए दान का दुरुपयोग हो रहा है। विशेष रूप से, रामलला को चढ़ाए गए नौ रत्नों के हार और उनकी चरण पादुकाओं को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, जिससे मंदिर ट्रस्ट की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगने लगे थे। यह स्थिति राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र के लिए बेहद संवेदनशील थी, जिसने आम जनता के विश्वास को डिगाने का काम किया।रामलला के नौ रत्नों का हार और चरण पादुकाएं: स्थिति स्पष्टइन गंभीर आरोपों और अफवाहों के बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर स्थिति को स्पष्ट किया है। ट्रस्ट के सूत्रों और जिम्मेदार अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रभु रामलला के लिए बनाए गए नौ रत्नों का हार और उनकी चरण पादुकाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनका विधिवत हिसाब-किताब मौजूद है। इन सभी अनमोल वस्तुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और इनकी नियमित निगरानी की जाती है। यह जानकारी उन लाखों भक्तों के लिए राहत की खबर है, जिन्होंने अपने आराध्य की धरोहरों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। ट्रस्ट ने यह भी बताया कि दान में मिली सभी कीमती वस्तुओं का रिकॉर्ड पारदर्शी तरीके से रखा जा रहा है।चंपत राय के करीबी पर गिरफ्तारी की तलवार: कौन है आरोपी और क्या है आरोप?हालांकि, रामलला के आभूषणों से जुड़ी अफवाहों पर विराम लग गया है, लेकिन विवाद का एक नया अध्याय खुल गया है। यह अध्याय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के एक बेहद करीबी सहयोगी से जुड़ा है, जिस पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों के अनुसार, यह करीबी सहयोगी, जो मंदिर निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों में शामिल रहा है, पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी का आरोप है।आरोप: मुख्य आरोप भूमि खरीद में हेरफेर, सरकारी योजनाओं में धांधली, और आर्थिक लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने से संबंधित हैं।जांच: स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। शुरुआती जाँच में कई अहम सबूत हाथ लगने का दावा किया जा रहा है।कानूनी कार्रवाई: इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है। यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि अयोध्या में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और पारदर्शिता पर सवालइस घटना ने एक बार फिर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि ट्रस्ट एक पवित्र उद्देश्य के लिए बनाया गया है, लेकिन ऐसे मामलों का सामने आना भक्तों के विश्वास को चोट पहुंचाता है। ट्रस्ट के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वह न केवल मंदिर निर्माण की प्रगति सुनिश्चित करे, बल्कि हर पहलू में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही भी दिखाए।पारदर्शिता की आवश्यकता: राम मंदिर निर्माण में देश और विदेश से करोड़ों रुपये का दान आया है। ऐसे में हर पैसे का हिसाब और हर गतिविधि में पूर्ण पारदर्शिता अपेक्षित है।जवाबदेही का महत्व: ट्रस्ट के पदाधिकारियों और उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।भक्तों के विश्वास का सम्मान: राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में किसी भी विवाद से भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं। ट्रस्ट को भक्तों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।आगे क्या? जांच का दायरा और राजनीतिक प्रतिक्रियाचंपत राय के करीबी पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार का मामला निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में और तूल पकड़ेगा। जांच का दायरा बढ़ सकता है और इसमें अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार और ट्रस्ट पर दबाव बना सकते हैं।यह आवश्यक है कि जांच बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से की जाए और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इससे न केवल न्याय सुनिश्चित होगा, बल्कि राम मंदिर जैसे पवित्र अभियान की गरिमा भी बनी रहेगी।निष्कर्ष: राम मंदिर की पवित्रता और जनभावनाओं का सम्मानअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक ऐतिहासिक और भावनात्मक परियोजना है। ऐसे में इससे जुड़े किसी भी विवाद, विशेषकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। 'चांदी गल चुकी है, भूल जाओ!' जैसी अफवाहों पर ट्रस्ट द्वारा स्पष्टीकरण देना सराहनीय कदम है, लेकिन चंपत राय के करीबी पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, एक निष्पक्ष और त्वरित जांच समय की मांग है। यह सुनिश्चित करना होगा कि राम मंदिर की पवित्रता और करोड़ों भक्तों की जनभावनाओं का सदैव सम्मान हो और किसी को भी इस पवित्र कार्य का लाभ उठाकर व्यक्तिगत स्वार्थ साधने की अनुमति न मिले।

मज़दूर नेता पर गुंडा एक्ट की नोटिस निरस्त करो कुमाऊँ कमिश्नर और आईजी पुलिस से हुई वार्ता

मज़दूर नेता पर गुंडा एक्ट की नोटिस निरस्त करो कुमाऊँ कमिश्नर और आईजी पुलिस से हुई वार्ता

मज़दूर आंदोलन पर दबाव बनाने के लिए श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधम सिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर फर्जी गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई।जिन मामलों के आधार पर मामला बनाया गया है वे गुंडा एक्ट की परिधि में नहीं आते। ये मामले 4 से 8 साल पुराने इंट्रार्क मजदूर आंदोलन के हैं।इनमें से एक FIR निरस्त हो चुका है एक पर उच्च न्यायालय का स्टे है।नैनीताल, 16 जून। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्रमिक संयुक्त मोर्चा, उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही और जिलाबदर की तैयारी के खिलाफ कुमाऊं क्षेत्र के आयुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक से वार्ता करके उक्त कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गर्ई। प्रतिनिधि मंडल में मज़दूर व सामाजिक संगठनों, संघर्षशील राजनीतिक दलों के नेता शामिल थे। वार्ता के दौरान कमिश्नर और आईजी पुलिस ने सकारात्मक आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह मामला प्रतिशोधवश थोपा गया है। जिन मामलों का संज्ञान लेकर यह मामला बनाया गया है वे 2018 से 2022 तक के इंट्रार्क कंपनी पंतनगर के मजदूर आंदोलन के दौरान के चार F.I.R के हैं। इनमें से एक निरस्त हो चुका है एक पर उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश है। इन सभी F. I. R. में किसी पर भी गुण्डा एक्ट नहीं लागू हो सकता है क्योंकि सभी F.I. R. मजदूर आंदोलनों से संबंधित हैं। इस पर भी यह सभी मामले 4 से 8 साल पुराने हैं। प्रतिनिधि मंडल ने जबरन थोपे गए इस मामले को तुरंत समाप्त करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रमिक संयुक्त मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दलजीत के विरुद्ध शुरू की गईं गुंडा एक्ट की कार्यवाही प्राकृतिक न्याय के सिद्धातों माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड और जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रपुर के आदेशों की घोर अवमानना और अनदेखी करके की गईं है। स्पष्ट रूप से जिला प्रशासन की सारी कार्यवाही दूषित मंशा के तहत एक साजिश के तहत ही गईं है। जो की घोर मनमानी है।क्योंकि दलजीत सिंह ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर सिडकुल स्थित इंटरार्क कम्पनी में 15-20 साल से नौकरी कर रहे हैं।इसलिए उन्हें जिला बदर करने की कार्यवाही दलजीत सिंह और उनके बच्चों के सम्मानजनक रूप से जीवन जीने और रोजगार करने के संवैधानिक अधिकारों का घोर हनन है। पूर्णतः संविधान विरोधी कृत्य है।श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा दलजीत सिंह के विरुद्ध प्रारम्भ की गईं गुंडा एक्ट की उक्त कार्यवाही पर तत्काल रोक नहीं लगाई गईं।तो चारणबद्ध तरीके से आंदोलन को उत्तराखंड स्तर तक विस्तारित किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की होगी।प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रबुद्ध जनप्रतिनिधिमंडल में श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, महासचिव दिनेश चंद्र उपाध्यक्ष।भाकपा (माले) के नैनीताल नगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, समाजवादी लोक मंच से गिरीश आर्या, सेन्टर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (CSTU) के केंद्रीय महासचिव मुकुल।इंकालबी मजदूर केंद्र के कैलाश भट्ट, पहाड़ संस्था के सदस्य मनमोहन सिंह, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह, प्रचार मंत्री हरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

मसूरी में वीआईपी रौब दिखाना पड़ा महंगा हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज

मसूरी में वीआईपी रौब दिखाना पड़ा महंगा हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज

पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर ‘वीआईपी कल्चर’ का प्रदर्शन कर रहे एक वाहन चालक पर मसूरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गज्जी बैंड क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध ब्लैक फिल्म, हूटर और लाल-नीली बत्ती लगी दिल्ली नंबर की कार को मौके पर ही सीज कर दिया।चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश और क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने गज्जी बैंड क्षेत्र में वाहन संख्या डीएल4सीएजेड 6536 को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन चला रहे धुर्व कुमार (20 वर्ष), निवासी रोहिणी, नई दिल्ली से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें मोटर वाहन अधिनियम के स्पष्ट उल्लंघन सामने आए। कार के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगी थी, साथ ही वाहन में हूटर और लाल-नीली बत्ती का भी प्रयोग किया जा रहा था, जो आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित है। उन्होने बताया कि ऐसे उपकरणों का उपयोग कर कई लोग सड़क पर वीआईपी होने का झूठा प्रभाव बनाते हैं।जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया तथा वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।मसूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बिना लाइसेंस वाहन चलाना, वाहनों में अवैध संशोधन करना, ब्लैक फिल्म लगाना या प्रतिबंधित हूटर एवं लाल-नीली बत्ती का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अवैध उपकरणों का उपयोग न करें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सीईआईआर ऐप बना मददगार, मसूरी पुलिस ने 55 हजार का गुम हुआ आईफोन-15 ढूंढकर महिला को लौटाया

सीईआईआर ऐप बना मददगार, मसूरी पुलिस ने 55 हजार का गुम हुआ आईफोन-15 ढूंढकर महिला को लौटाया

आधुनिक तकनीक और पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर लोगों का विश्वास मजबूत किया है। मसूरी में घूमने के दौरान गुम हुआ करीब 55 हजार रुपये कीमत का आईफोन-15 मसूरी पुलिस ने कुछ ही समय में बरामद कर उसकी स्वामिनी को सुरक्षित वापस सौंप दिया।जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को तान्या पत्नी गौरव कुमार, निवासी जफर हॉल, कुलड़ी बाजार मसूरी ने कोतवाली मसूरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि एमडीडीए पार्किंग से पिक्चर पैलेस के बीच घूमने के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। मोबाइल में महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और डिजिटल जानकारी होने के कारण वह काफी परेशान थीं। शिकायत मिलते ही मसूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टरऐप के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की। तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य जानकारियां जुटाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदा फोन को बरामद कर लिया। बरामद किया गया मोबाइल आईफोन-15 है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन उसकी स्वामिनी तान्या को सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर तान्या ने मसूरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन इतनी जल्दी मिल जाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के कारण उनका कीमती मोबाइल वापस मिल सका।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल और ऐप का उपयोग करें। इससे गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने में काफी मदद मिलती है।मसूरी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है।तकनीक और तत्पर पुलिसिंग के समन्वय से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।

डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट एरोडोम समिति की बैठक आयोजित हुई

डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट एरोडोम समिति की बैठक आयोजित हुई

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट की एरोडोªम समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में निदेशक विमाननपत्तन भाविप्रा पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े पेड़ों की कटाई-छटाई, झाड़ियो की सफाई की आवश्यकता है। जिसपर जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीम लगाकर पेड़ों को चिन्हित करते हुए पेड़ों व झाड़ियों की कटाई-छटाई करना सुनिश्चित करें। एयरपोर्ट निदेशक द्वारा एयरपोर्ट की सुरक्षा व एयरपोर्ट पर यात्रियों और परिचालन की गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती व हवाई क्षेत्र में गस्त के लिए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट की सुरक्षा की दृष्टिगत सुरक्षा कर्मिकों की तैनाती व पेट्रोलिंग वाहन हेतु पुलिस मुख्यालय को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिये।निदेशक एयरपोर्ट ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर में जंगली जानवरो का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटना की सम्भावनाएं बनी रहती है। जिसपर जिलाधिकारी ने जंगली जानवरों को भगाने हेतु नियमित हाका अभियान चलाने के निर्देश वन व एयरपोर्ट के अधिकारियों को दिये ताकि एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की दुर्घटना की सम्भावना न रहे। निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट के आस-पास की कालोनियों में अनाधिकृत मांस की दुकाने संचालित की जाती है जिससे चील, कौएं मंडराते रहते है व दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिसपर जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट के आस-पास की कालोनियों में निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर मांस की दुकानों को हटवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए नोटिस देकर ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होने एयरपोर्ट व एनएचएआई को विस्तारीकरण कार्य एवं स्वीकृति में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, डैम पंतनगर विश्वविद्यालय बीएस चलाल, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट।ओसी संयुक्त कार्यालय हिमांशु कफल्टिया, डीजीएम भाविप्रा अनूप गुप्ता, अधीक्षण अभियंता एनएचएआई सोनू गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, सीएसओ पंतनगर एयरपोर्ट राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

पिस्टल के दम पर दहशत फ़ैलाने वालों पर एस एस पी अजय गणपति का प्रहार मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

पिस्टल के दम पर दहशत फ़ैलाने वालों पर एस एस पी अजय गणपति का प्रहार मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

आपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, पिस्टल के दम पर एक परिवार को धमकाने रिहायशी इलाके में अराजकता फ़ैलाने और दहशत का माहौल पैदा करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती 10 जून को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कालोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा एक घर में घुसकर हल्ला करते हुए परिवार को धमकाया गया और पिस्टल दिखाकर भय का माहौल पैदा कर दिया।स्थानीय लोगों के विरोध करने पर एक आरोपी पिस्टल फेंककर मौके से भाग खड़ा हुआ, सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से एक लोडेड 30 बोर की पिस्टल और 30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए।जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि आदर्श कालोनी के रहने वाले तरुण दियू उर्फ सन्नी के भाई कपिल द्वारा करीब एक महीने पहले आत्महत्या की गई थी।परिजनों द्वारा अपने घर के सामने एसी की दुकान संचालित करने वाले रमन कक्कड़ को उक्त घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।10 जून को रमन कक्कड़ उसके भाई रवि कक्कड़ और एक अन्य सहयोगी सन्नी के परिवार के साथ विवाद हो गया था, आरोपियों के साथ आए एक अन्य व्यक्ति द्वारा पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाया गया।हो हल्ला पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए जिसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए पीछा किए जाने पर आरोपी मौके पर पिस्टल फेंक गए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।मामले की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीमों आरोपियों की धड़पकड़ के प्रयास तेज कर दिए और आरोपियों की धड़पकड़ के लिए दबिशे दी जा रही थी।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपने मुखबिरों को सक्रिय कर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी खोजबीन कर दी, पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया कि आरोपी पुनः पीड़ित पक्ष को नुक्सान पहुंचाने की स्कीम बना सकते हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए।आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रमन कक्कड़ एक पिस्टल लेकर आने वाला है।आरोपी दीपक कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश के खानपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर मौजूद हैं सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार पुलिस चौकी, आदर्श कालोनी पुलिस चौकी और रम्पुरा पुलिस चौकी की संयुक्त टीमों ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, फरार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है।पुलिस ने रमन कक्कड़ पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव केसरपुर कोतवाली रुद्रपुर दीपक कुमार पुत्र बलवीर चंद निवासी ग्राम मजरा झुण्डी स्कैनिया कोतवाली गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड 30 बोर पिस्टल,30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद किए, पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी। आदर्श कालोनी पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप पंत, बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप कुमार, रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार।उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी,हेड कांस्टेबल प्रकाश भोजक, सिपाही दिनेश खडयात, महेश पचपाल, रघुनाथ गोस्वामी शामिल हैं।

मसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाश

मसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाश

पहाड़ों की रानी मसूरी में घूमने आए एक नवविवाहित दंपती की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब धनोल्टी मार्ग स्थित एक होमस्टे के कमरे में पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के कियाना होम स्टे में ठहरी एक महिला कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जांच के बाद एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) निवासी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी घूमने आई थी। दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होमस्टे में ठहरे थे।सुबह उठे पति के उड़े होश पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और करीब साढ़े तीन बजे सो गए थे। सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी कमरे के फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसके नाक से खून बह रहा था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। यह देखकर उसने तत्काल होमस्टे संचालकों और पुलिस को सूचना दी।कमरे का दृश्य देख पुलिस भी हुई सतर्कपुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतका नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली, जबकि बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और खाद्य सामग्री भी बरामद हुई। फील्ड यूनिट देहरादून ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए हैं।सात महीने पहले हुई थी शादीजांच में सामने आया कि दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति पुणे और पत्नी गुरुग्राम की आईटी कंपनी में कार्यरत थे। शादी के बाद यह उनका पर्यटन कार्यक्रम था, लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच गए, जबकि माता-पिता विशाखापट्टनम से देर रात तक पहुंचने की संभावना है। दोनों परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले बताए जा रहे हैं।हर एंगल से जांच में जुटी पुलिसमसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस प्राकृतिक मृत्यु, स्वास्थ्य संबंधी कारणों समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

श्रमिकों नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई से भड़के श्रमिक संगठन

श्रमिकों नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई से भड़के श्रमिक संगठन

श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दलजीत सिंह के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट की कार्यवाही शुरू करने।उन्हें जिला बदर करने को दी गईं चेतावनी के विरोध में आज श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर के बैनर तले आहुजा धर्मशाला, रुद्रपुर (उत्तराखंड ) में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी ने कहा कि मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दलजीत सिंह के विरुद्ध  शुरू की गईं गुंडा एक्ट की उपरोक्त कार्यवाही प्राकृतिक न्याय के सिद्धातों।माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड और जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रपुर के आदेशों की घोर अवमानना और अनदेखी करके की गईं है।उन्होंने तथ्यों के साथ यह बात रेखांकित की कि श्री दलजीत सिंह को जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर द्वारा जिन चार मुकदमों को आधार बनाकर गुंडा एक्ट के आरोप में नोटिस भेजा है।उनमें से एक मुकदमे (FIR संख्या -229/2018) में काफ़ी समय पूर्व ही दोषमुक्त करके आदेश पारित कर दिया है।FIR संख्या 125/2022 पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा काफ़ी समय पहले ही स्थगन आदेश देकर रोक लगा दी गईं है। जिससे स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन इसके बावजूद भी सारे कानूनी मर्यादाओं का घोर अतिक्रमण करके मनमानी करके उक्त दो मुकदमों को भी अवैध रूप से अपनी रिपोर्ट में शामिल कर दिया गया है। और जिला प्रशासन द्वारा इस पर नोटिस जारी करके गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी शुरू कर दी गईं। उन्होंने इस तथ्य को भी संज्ञान दिलाया कि शेष दो मुकदमों पर भी जिला न्यायालय द्वारा दलजीत सिंह को जमानत दे गईं है। जिससे स्पष्ट है कि जिला प्रशासन की सारी कार्यवाही दूषित मंशा के तहत पीड़ित मजदूरों की आवाज को दबाने के उद्देश्य के तहत ही की गईं है। जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।श्रमिक संयुक्त मोर्चे के प्रचार मंत्री श्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अपने उक्त नोटिस में कहा है कि दलजीत सिंह गुंडा है। उससे क्षेत्र की शांति को खतरा है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा 11मई 2026 को जारी किये गये अपने नोटिस को करीब एक माह बाद जून माह के पहले सप्ताह में दिया गया। जिससे स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अपने उपरोक्त आरोप के प्रति कितना अधिक गंभीर है।इसी तरह से नोटिस में डलजीत सिंह को हाल निवासी इंटरार्क कम्पनी सिडकुल पंतनगर दिखाया गया। कम्पनी किसी का निवास स्थान नहीं होती है। दलजीत सिंह वैसे भी पंद्रह बीस साल से उक्त कम्पनी में कार्यरत हैं। कुल मिलाकर मजदूरों की आवाज़ को दबाने के लिए एक गहरी साजिश के तहत ही गुंडा एक्ट की उक्त कार्यवाही शुरू की गईं है। जिसका डटकर विरोध किया जायेगा।इंटरार्क मजदूर संग के महामंत्री सौरभ कुमार ने कहा कि क्योंकि हर साल जुलाई माह में इंटरार्क कम्पनी में वेतन समझौता सम्पन्न होता है। इससे ठीक पहले जिला प्रशासन द्वारा जून माह में दलजीत सिंह को गुंडा एक्ट के आरोप में नोटिस दिया गया। जो इस ओर भी इशारा करता है जिला प्रशासन द्वारा कम्पनी मालिक के के साथ सांठगांठ करके ही वेतन समझौते से ध्यान भटकाने की साजिश के तहत ही यूनियन अध्यक्ष दलजीत सिंह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही शुरू की गईं है।जो घोर निंदनीय है।सी एस टी यू के केंद्रीय अध्यक्ष मुकुल जी और इंकलाबी मजदूर केंद्र के रुद्रपुर शहर सचिव कैलाश भट्ट जी द्वारा कहा कि दलजीत सिंह के खिलाफ 11 मई 2026 को उक्त नोटिस जारी हुआ है। यह समय सिडकुल पंतनगर और हरिद्वार में न्यूनतम वेतनमान बढ़ाने आदि मुद्दों को लेकर स्वतः स्फूर्त हड़तालों का सिलसिला चल रहा था।जून माह में 7 जून के बाद नियमानुसार वेतन ना मिलने पर  एक बार पुनः श्रमिक आंदोलन भड़कने की संभावना थी।इसलिए दलजीत सिंह को यह नोटिस दिया गया।इससे स्पष्ट है कि यह कार्यवाही सिडकुल पंतनगर के कम्पनी मालिकों के इशारे पर द्वेष भावना के तहत की गईं है। क्योंकि यह कार्यवाही न्याय व बुनियादी श्रम कानूनों को लागू करवाने की मांग कर रहे पीड़ित मजदूरों की आवाज को दबाने के उद्देश्य के तहत पूर्व योजना के तहत की गईं है। जिसके परिणाम स्वरूप बुनियादी श्रम कानूनों के उल्लंघन में लिप्त कम्पनी मालिकों के गैरकानूनी कृत्यों को बढ़ावा मिलेगा । श्रमिक शोषण में बेतहाशा वृद्धि होगी । लोकतान्त्रिक मूल्यों में गहरी चोट करके तानाशाही प्रवित्ति को स्थापित करेगी। इसलिए देश हित, समाज हित, जनहित और श्रमिक हित में इसका एकस्वर में पुरजोर विरोध करना हम सबकी जिम्मेदारी और कर्तब्य है।अतं में श्रमिक संयुक्त मोर्चा  के अध्यक्ष दिनेश तिवारी जी ने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा दलजीत सिंह के विरुद्ध प्रारम्भ की गईं।गुंडा एक्ट की उक्त कार्यवाही पर तत्काल रोक नहीं लगाई गईं तो चारणबद्ध तरीके से आंदोलन को उत्तराखंड स्तर तक विस्तारित किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की होगी। प्रेस वार्ता में श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा ) के दिनेश चंद्र,सी एस टी यू के केंद्रीय महासचिव मुकुल, इंकालबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट।करोलिया लाइटिंग ईम्प्लाज यूनियन के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, इंटरार्क मजदूर संगठन ऊधमसिंह के महामंत्री सौरभ कुमार, इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा के अध्यक्ष ह्रदयेश कुमार, मंत्री मेटलीक्स इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री निरंजन लाल, समता सैनिक दल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम आदि शामिल थे।

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला मौत

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला मौत

बीते शनिवार की देर रात हल्द्वानी रोड़ स्थित परशुराम चौक के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हो गया, अपने जिगर के टुकड़े के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को जेसीबी मशीन से कुचल दिया।जेसीबी मशीन डीडी चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी, और चालक ने एक महिला को कुचल दिया जिससे महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गई।उसके मासूम बच्चे को सुरक्षित बच लिया गया महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस हादसे के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रविन्द्र नगर की रहने वाली 29 वर्षीय विमला पत्नी ब्रज किशोर अपने 06 साल के बच्चे के साथ बहन के साथ रहती थी जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात वह मार्केट में गयी थी।और घर वापस लौट वक्त अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रही थी इसी बीच डीडी चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही जेसीबी मशीन संख्या यूके 04 एएल 1647 के अज्ञात चालक ने विमला देवी को बुरी तरह कुचल दिया।और हादसे के बाद चालक मौके से भाग खड़ा हुआ और कुछ दूरी तक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई विमला देवी काफी समय तक सड़क पर खून से लथपथ होकर पढ़ी रही।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलने पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।महिला किसी कारणवश अलग रह रही थी, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जेसीबी चालक नशे में चूर था।

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले से पहले बवाल

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले से पहले बवाल

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की ड्यूटी में आए दो पुलिस कर्मियों पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद शनिवार रात 1 बजे कैंची क्षेत्र में हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, 15 जून को होने वाले कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों के बीच मंदिर के समीप स्थित एक होम स्टे संचालक की बेटी ने मेले की ड्यूटी में तैनात दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर पुलिस चौकी तक पहुंचाया और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का आक्रोश केवल आरोपित पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने स्थापना दिवस मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा लागू की गई यातायात व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेले से तीन दिन पहले ही कैंचीधाम क्षेत्र और नैनीताल जनपद की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने एक सुर में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और एसएसपी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।कैंची धाम क्षेत्र के एसडीएम दिव्यांश मीणा उप्रशिक्षु ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जानकारी जुटाने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कैंची धाम स्थापना दिवस  के उपलक्ष्य में आयोजित हेने वाले भव्य मेला-2026 की तैयारियाँ पूरी

कैंची धाम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हेने वाले भव्य मेला-2026 की तैयारियाँ पूरी

सुरक्षा और यातायात को लेकर आईजी कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने की अहम ब्रीफिंग।पुलिस बल को सुदृढ़ सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।आगामी "श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026" को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।आज, 12 जून 2026  को मेडिकल कॉलेज हल्द्वान  में श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल की अध्यक्षता तथा श्री ललित मोहन रायल जिलाधिकारी नैनीताल।एवं डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के नेतृत्व में मेला ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं पुलिस बल को सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई।मंदिर परिसर, बैरियरों, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन एंटी-सबोटाज एवं बीडीएस चेकिंग।प्रभावी यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागूपार्किंग, शटल सेवा, खोया-पाया केंद्र एवं मीडिया प्रबंधन की विशेष व्यवस्था04 सुपर जोन एवं 14 जोन में व्यापक पुलिस तैनाती।सभी जोनल एवं सुपर जोनल अधिकारियों को व्यक्तिगत निरीक्षण एवं ब्रीफिंग के निर्देशमेले के दौरान 03 SSP/SP, 08 Addl. SP, 14 CO, 26 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 146 SI/ASI, 475 HC/Constable, 455 रिक्रूट कांस्टेबल, 02 कंपनी CAPF, 02 कंपनी 02 प्लाटून PAC सहित SDRF, Fire एवं BDS की टीमें तैनात रहेंगी।नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा मेला व्यवस्था को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

आपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध हुक्का बार में हुड़दंग काट शांति भंग कर 21 लोग गिरफ्तार

आपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध हुक्का बार में हुड़दंग काट शांति भंग कर 21 लोग गिरफ्तार

कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 21 लोगों सहित हुक्का बार के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।मौजूदा वक्त में संचालित आपरेशन प्रहार के तहत एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा।अवैध गतिविधियों/नशें पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी आदेशों निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर और पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के निर्देशन के पर्यवेक्षण में और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक।की अगुवाई में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाजपुर रोड़ स्थित मून साइन कैफ़े हुक्का बार पीकर हुड़दंग काट रहे 21 लोगों को मय संचालक के गिरफ्तार किया गया है।संचालक आसिफ पुत्र शेर खान हुक्का बार चलाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।मौके पर अवैध हुक्का बार के संचालक को धारा 170 बी एन एस तथा हुक्का पीकर लोक अवदूषण फैला रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।तथा अवैध हुक्का बार से संबंधित हुक्के आदि को कब्जे में लिया गया तथा उपजिला मजिस्ट्रेट को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है अवैध गतिविधियों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ।कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी गिरफ्तार किए गए लोगों में अंकित पुत्र लेखराज निवासी जसपुर,फैज पुत्र अब्दुल राऊफ निवासी कटोरताल काशीपुर,सवान पुत्र अख्तर निवासी अल्ली खां काशीपुर।अमन पुत्र अशरफ़ निवासी बैलजुडी कुण्डा, अरशान पुत्र ज़ावेद निवासी अल्ली खां काशीपुर सैजल पुत्र फिरोज निवासी किला काशीपुर।सादवान पुत्र अख्तर अली निवासी अल्ली खां काशीपुर सभान पुत्र अख्तर निवासी अल्ली खां काशीपुर अब्दुल अहद पुत्र मौ अनस निवासी थाना साबिक काशीपुर।निज़ाम पुत्र शरीफ़ निवासी बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई उवेश पुत्र मतलूब निवासी कटोराताल काशीपुर, रेहान पुत्र मौ उमर निवासी अल्ली खां काशीपुर, नजाकत अली पुत्र वजीर अली निवासी मानधन रामनगर।गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी उपरोक्त, शराफ़त अली पुत्र वजीर अली निवासी मानधन रामनगर अरबाज पुत्र मुजीम अहमद निवासी रामनगर, राहुल पुत्र श्यामलाल निवासी महेशपुरा काशीपुर,रहीम पुत्र इब्ने हसन निवासी सरवरखेडा थाना कुण्डा अभियुक्त आसिफ पुत्र शेर खान।निवासी थाना साबिक कोतवाली काशीपुर अवैध हुक्का बार संचालक को धारा 170 बी एन एस के तहत गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेन्द् चौधरी, वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन बुधानी, प्रभारी टांडा उज्जैन हेम तिवारी, प्रभारी प्रतापपुर कौशल भाकुनी।एस आई कंचन पडलिया सिपाही आदेश कुमार गजेन्द्र गिरी महेश राम आनंद सिंह चेतन शामिल हैं।काशीपुर पुलिस का जनता को संदेशकाशीपुर शहर में संचालित हुक्का बारों के कारण बच्चे एव युवा वर्ग तेजी से धूम्रपान और नशें की ओर आकर्षित हो रहे हैं।हुक्के को मनोरंजन का साधन समझकर शुरु करने वाले कई युवा धीरे धीरे निकोटिन की लत के शिकार हो जाते हैं।जिससे भविष्य में स्मैक हेरोइन एव अन्य घातक मादक पदार्थों के सेवन का खतरा बढ़ जाता है।यह केवल उनके स्वास्थ्य बल्कि उनके परिवार शिक्षा करियर एव सामाजिक जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है काशीपुर पुलिस सभी अभिभावकों शिक्षकों एव नागरिकों से अपील करती हैं।कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सर्तक निगरानी रखें उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।हुक्के की शुरुआत नशे की ओर पहला कदम बन सकती है, अपने बच्चों को बचाइए नशे के खिलाफ आवाज उठाइए

IMA की पासिंग आउट परेड शुरू, भारतीय सेना को मिलेंगे 481 युवा सैन्य अधिकारी

IMA की पासिंग आउट परेड शुरू, भारतीय सेना को मिलेंगे 481 युवा सैन्य अधिकारी

भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर पर शनिवार सुबह पासिंग आउट परेड शुरू हो गई। परेड के साथ भारतीय सेना को 481 युवा सैन्य अधिकारी मिल रहे हैं, जबकि 16 मित्र देशों के 34 ऑफिसर कैडेट भी प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में शामिल होने जा रहे हैं। कुल 515 कैडेट अंतिम पग भरकर सैन्य जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं।परेड की सलामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ले रही हैं। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि और कैडेटों के परिजन भी मौजूद हैं। पूरे समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह होगा, जब कैडेट ‘अंतिम पग’ भरकर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे।इस बार की पासिंग आउट परेड कई मायनों में ऐतिहासिक है। पहली बार महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ कदमताल करती नजर आ रही हैं। आइएमए के इतिहास में इसे एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। अगस्त 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश लेने वाली महिला कैडेटों के पहले बैच में शामिल आठ महिला कैडेट वर्तमान में आइएमए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और आज परेड का हिस्सा बनी हैं।कठोर सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन तथा शारीरिक और मानसिक चुनौतियों को पार करने के बाद कैडेटों का अधिकारी बनने का सपना आज साकार हो रहा है। पासिंग आउट के बाद भारतीय कैडेट सेना की विभिन्न शाखाओं में जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि विदेशी कैडेट अपने देशों की सेनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए आइएमए और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेना, दून पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सैन्य बैंड की गूंज और अनुशासित कदमताल के बीच आइएमए का यह गौरवशाली आयोजन देश को नए सैन्य नेतृत्व की सौगात दे रहा है।

मिशन शक्ति के तहत मनचले पर पुलिस का शिकंजा शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत मनचले पर पुलिस का शिकंजा शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

छुटमलपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेस-05 के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस ने एक सख्त कार्रवाई की है।पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो स्थानीय युवती से जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था और शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर उतारू था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर की 'एंटी रोमियो प्रभारी मिथिलेश राठौर को सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में एक युवती को परेशान कर रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया हालांकि युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया।जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित (पुत्र राजेश) निवासी ग्राम दतौली मुगल, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली थाना फतेहपुर पुलिस टीम में मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राठौर, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रिक्रूट महिला आरक्षी बीरवती शामिल रहे।

मिशन शक्ति 5.0 का असर फतेहपुर पुलिस ने काउंसलिंग कराकर टूटते परिवार को बचाया

मिशन शक्ति 5.0 का असर फतेहपुर पुलिस ने काउंसलिंग कराकर टूटते परिवार को बचाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए 'मिशन शक्ति-फेज 5.0' का सफल संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को अधिक सुरक्षित व सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक थाने में 'मिशन शक्ति केंद्र' स्थापित किए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर के कुशल निर्देशन में थाना फतेहपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक बिखरते परिवार को टूटने से बचा लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम माजरी खुजनावर निवासी श्रीमती अनु (पत्नी आकाश) और उनके पति आकाश (पुत्र समय सिंह) के बीच पिछले काफी समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला थाने के मिशन शक्ति केंद्र तक पहुंचा, जिसके बाद फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक  मिथलेश राठौर द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।महिला उपनिरीक्षक ने अत्यंत सूझबूझ और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। काफी देर तक चली गहन काउंसलिंग और उचित मार्गदर्शन के बाद पति-पत्नी के बीच की दूरियां और गलतफहमियां दूर हो गईं। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेदों को भुलाकर एक बार फिर साथ रहने का समझौता कर लिया और पुलिस की मौजूदगी में हंसते-खुशी अपना नया वैवाहिक जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।टूटने की कगार पर पहुंचे घर को दोबारा बसाने पर पीड़ित दंपत्ति और उनके परिजनों ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों पक्षों ने फतेहपुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र और महिला थाना जनपद सहारनपुर की टीम का सहृदय आभार प्रकट किया। पुलिस की इस मानवीय और सकारात्मक पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

फतेहपुर पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त चेकिंग में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज

फतेहपुर पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त चेकिंग में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज

संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाने में दाखिल किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आज टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच करने पर ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली में अवैध खनन की सामग्री भरी पाई गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्मट्रैक (FARMTRAC CHAMPER) कंपनी के इस ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP11BM7464, चेसिस नंबर: 0-T05524267788G, इंजन नंबर: E2432965) को कब्जे में ले लिया और सीज कर थाने में दाखिल करा दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन में पकड़े गए इस वाहन के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल (बुड्ढा खेड़ा पुंडीर) विकुल चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार और हेड कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद मुख्य रूप से शामिल रहे।

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार डेढ़ लाख नकदी बरामद

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार डेढ़ लाख नकदी बरामद

पैसे दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फतेहपुर पुलिस ने ठगी के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है।मामला 26 मई 2026 का है, जब उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला निवासी सूरतदास (पुत्र भट्टदास) ने थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि अभियुक्त महबूब और आरिफ (निवासी रसूलपुर, फतेहपुर) ने उसे पैसे दोगुने करने का झांसा दिया और धोखाधड़ी से उसके करीब 4 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की थी। इस संबंध में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रजपुरा अंडरपास के पास से वांछित अभियुक्त आरिफ (पुत्र अख्तर) को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से ठगी के 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए।थाना प्रभारी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक राकेश पंवार, हेड कांस्टेबल रोहित कुमार और हेड कांस्टेबल रोहित राणा की मुख्य भूमिका रही।

22 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

22 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार, फतेहपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम फतेहपुर भादो में बिजलीघर से हलवाना रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की और ट्यूबवेल के सामने से अभियुक्त विकास (पुत्र स्व. पुष्पेंद्र, निवासी: ग्राम फतेहपुर भादो) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22 अदद पाऊच (पव्वे) अवैध देशी शराब 'ग्रैंड मास्टर' उत्तर प्रदेश मार्का बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन सवेरा फतेहपुर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को दबोचा 13.50 ग्राम स्मैक बरामद

ऑपरेशन सवेरा फतेहपुर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को दबोचा 13.50 ग्राम स्मैक बरामद

मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का 'प्रहार' लगातार जारी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभीषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत फतेहपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की है।फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सबरीपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग के पास से एक संदिग्ध को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 13.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पकड़े गए तस्कर की पहचान गुल्लू उर्फ काका पुत्र पवन कुमार, फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार पकड़ा गया।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत फतेहपुर थाने में 4 मामले दर्ज हैं।इस बरामदगी के संबंध में थाना फतेहपुर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 220/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (नशा कहाँ से लाया जा रहा था और किसे बेचा जाना था) की गहनता से जांच कर रही है। अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल बबलू राणा और कांस्टेबल कुलदीप की मुख्य भूमिका रही।

सीएम धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई हुई तेज

सीएम धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई हुई तेज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई तेज कर दी गई।एसटीएफ उत्तराखंड की फर्जी लाइसेंस धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देर रात रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।एस टी एफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर,01 पिस्टल सेमी आटोमेटिक 30 बोर,01 पिस्टल 32 बोर सहित 08 कारतूस (विभिन्न बोर) दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।एसटीएफ ने 10 जून 2026 की रात्रि को उत्तराखंड कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र में 04 अवैध हथियार और 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार बरामद किए गए थे।जिसमें नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल को एसटीएफ ने शिकंजे में ले लिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस टी एफ की मानटरिग में एसटीएफ की कई टीमें कार्रवाई को अंजाम दे रही है।अब एसटीएफ द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे से जल्दी ही साक्ष्य के आधार पर अन्य अवैध शस्त्र धारकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही।एस एस पी एसटीएफ ने बताया कि मा मुख्यमंत्री के अपराध मुक्त उत्तराखंड के विजन तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में चलाएं जा रहे।अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए।शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एव सत्यपान की जांच के उपरांत दिनांक 04/06/26  जनपद ऊधम सिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर संख्या 213/2026 धारा 318(4) , 338,336!3),340,61(2),3(5),111 बी एन एस 2023 पंजीकृत कराया गया था।उसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में दिनांक 10/06/2026 की रात्रि को उत्तराखंड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइन आप्रेशन में कारवाई करते हुए।काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किए गए थे।जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था, बरामद अवैध शस्त्र कारतूस कूटरचित लाइसेंस एव वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड़ चामुंडा विहार काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाए गए।जिस संबंध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी पतारसी कर तलाश हेतु एस टी एफ की विभिन्न टीमें दबिश दे रही थी इसी क्रम में दिनांक 11/06/2026 की देर रात्रि को एस टी एफ द्वारा रुद्रपुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर एव वाहन चालक।अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोरताल थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को हिरासत में लिया गया तथा इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आटोमेटिक 12 बोर,01 पिस्टल आटोमेटिक 30 बोर।पिस्टल आटोमेटिक 32 बोर और 08 कारतूस विभिन्न बोर व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस टी एफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस संबंध में विभिन्न जनपदों में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।तथा अब तक 12 अवैध शस्त्र ,315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं,एस एस पी एसटीएफ ने बताया कि कल रात्रि एसटीएफ को रुद्रपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार होने की गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था।जिस पर मेरे द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था टीम द्वारा दिनांक 11 जून 2026 की रात्रि में कारवाई करते हुए इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन आटोमेटिक बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल आटोमेटिक 30 बोर।01 पिस्टल आटोमेटिक 32 बोर सहित 08 कारतूस विभिन्न बोर व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।एस एस पी एसटीएफ द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 10/06/2026 को काशीपुर क्षेत्र से जो स्विफ्ट कार जिसमें भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे वह कार गिरफ्तार किए गए।अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नियत से काशीपुर में पार्किंग में छुपाकर खड़ी की गई थी, एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामद कार की चाबी भी बरामद हुई हैं।पूछताछ में अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं जिस सूचना विकसित कर कार्रवाई की जा रही है, उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाईसेंसो एव उनके धारकों का सत्यापन जारी है, जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा सार्वजनिक शांति एव कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है तथा ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है।यदि किसी भी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाईसेंसो के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।एसटीएफ को इस मोबाइल फोन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है 9412029536, एसटीएफ पुलिस टीम में निरीक्षक विकास चौधरी, निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एम पी सिंह,उप निरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी,उप निरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल।हेड कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट,हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सावंत,हेड कांस्टेबल संजय कुमार, सिपाही सोनु पांडे,किशन चंद शर्मा शामिल हैं।

साइबर ठगों पर टिहरी पुलिस का बड़ा प्रहार पीड़ितों को लौटाए ₹82,510

साइबर ठगों पर टिहरी पुलिस का बड़ा प्रहार पीड़ितों को लौटाए ₹82,510

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर दो साइबर ठगी पीड़ितों को राहत दिलाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस एवं साइबर सेल की सक्रिय पहल से दो अलग-अलग मामलों में कुल ₹82,510 की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित को ₹20,000 तथा दूसरे पीड़ित को ₹62,510 की धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई। यह सफलता पीड़ितों द्वारा समय पर शिकायत दर्ज कराने, साइबर सेल की त्वरित तकनीकी कार्रवाई और मनी रिकवरी मैनेजमेंट (MRM) प्रक्रिया के प्रभावी उपयोग से संभव हो सकी।एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।किसी भी अनजान APK फाइल या संदिग्ध लिंक को डाउनलोड न करें।OTP, UPI PIN, CVV और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।टिहरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यशैली का भी स्पष्ट संदेश गया है।

नारी शक्ति सम्मान के साथ मनाया गया महिला कांस्टेबल का जन्मदिन

नारी शक्ति सम्मान के साथ मनाया गया महिला कांस्टेबल का जन्मदिन

थाना फतेहपुर में बुधवार की रात में कर्तव्य और मानवीय संवेदनाओं का एक सुखद मिलन देखने को मिला। थाना परिसर में रिक्रूट महिला कांस्टेबल ललिता का जन्मदिन बेहद उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम ने विभाग में 'नारी शक्ति' के प्रति सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण की एक नई मिसाल कायम की है।थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ललिता को अपनी बेटी के समान दुलार करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। पुलिस स्टाफ और साथी महिला रिक्रूट कांस्टेबलों ने ललिता को उपहार भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।थाना फतेहपुर में वर्दी के अनुशासन के साथ-साथ पारिवारिक मेल-मिलाप का यह दृश्य चर्चा का केंद्र बना हुआ है।क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि वीरेन्द्र सिंह राणा का यह मृदुल और सम्मानजनक व्यवहार पुलिस-पब्लिक के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाता है।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष, डॉ. शाजिया नाज ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा थाना फतेहपुर का यह कदम अनुकरणीय है वीरेन्द्र सिंह राणा जी जैसे अधिकारी साबित करते हैं कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान छिपा है।नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की असली ताकत है उन्होंने ललिता के सुखद और यशस्वी भविष्य की कामना की है।अपने जन्मदिन पर मिले इस स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर कांस्टेबल ललिता ने समस्त थाना स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

फतेहपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन विभिन्न मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन विभिन्न मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की है।जानकारी अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों, सनी कुमार (पुत्र प्रेम कुमार) और सचिन (पुत्र सतीश), निवासी ग्राम फतेहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया है। दोनों पक्षों पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, थाना फतेहपुर पुलिस ने ग्राम दतौली मुगल से एक वांछित वारंटी अभियुक्त अमजद (पुत्र शब्बीर उर्फ लीला) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना नकुड़ में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।एक अन्य कार्रवाई में, आज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एसबीआई बैंक के सामने से संदीप सैनी (पुत्र स्व. रविन्द्र) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मु0अ0सं0 233/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।इन सभी गिरफ्तारियों में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों की भूमिका सराहनीय रही। इस अभियान से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बेटी सुरक्षा के लिए मैदान में उतरी फतेहपुर एंटी रोमियो टीम बाजार और स्कूलों में जागरूकता अभियान

बेटी सुरक्षा के लिए मैदान में उतरी फतेहपुर एंटी रोमियो टीम बाजार और स्कूलों में जागरूकता अभियान

थाना फतेहपुर की एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने कस्बे और मुख्य बाजारों में भ्रमण कर न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।अभियान का नेतृत्व कर रही एंटी रोमियो प्रभारी मिथलेश राठौर, हेड कांस्टेबल बबीता और रिक्रूट महिला कांस्टेबल शुभांगी शर्मा ने बाजार में उपस्थित छात्राओं और कामकाजी महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान टीम ने उन्हें मुश्किल समय में काम आने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी।टीम ने बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के साथ-साथ छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बालिकाओं से कहा डरें नहीं, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर पल तैयार है।"इस सराहनीय पहल पर कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए कहा थाना फतेहपुर की एंटी रोमियो टीम का यह धरातलीय प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। प्रभारी मिथलेश राठौर और उनकी टीम ने वर्दी की गरिमा के साथ संवेदनाओं का भी परिचय दिया है। महिला सुरक्षा सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास का विषय है और पुलिस प्रशासन की यह सक्रियता बेटियों को हिम्मत देती है।डॉ. नाज ने आगे कहा कि पार्टी महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के हर सकारात्मक कदम के साथ खड़ी है। इस अभियान से स्थानीय महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का एक बड़ा संदेश गया है।

मिशन शक्ति के तहत मनचले पर पुलिस का शिकंजा शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत मनचले पर पुलिस का शिकंजा शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

छुटमलपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेस-05 के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस ने एक सख्त कार्रवाई की है।पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो स्थानीय युवती से जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था और शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर उतारू था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर की 'एंटी रोमियो प्रभारी मिथिलेश राठौर को सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में एक युवती को परेशान कर रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया।हालांकि युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित (पुत्र राजेश) निवासी ग्राम दतौली मुगल, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली थाना फतेहपुर पुलिस टीम में मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राठौर, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रिक्रूट महिला आरक्षी बीरवती शामिल रहे।

बहू के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला जेठ गिरफ्तार

बहू के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला जेठ गिरफ्तार

थाना फतेहपुर पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता के साथ मारपीट और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को तब दबोचा जब वह छुटमलपुर क्षेत्र में मौजूद था।मामला 8 जून 2026 का है, जब गढी अब्दुल्ला खाँ (जनपद शामली) निवासी शहीदा नवाब ने थाना फतेहपुर में तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि उसकी पुत्री मलका खान के साथ उसके जेठ गुलजमा, सास, ससुर और जेठानी ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस गंभीर मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 230/26 धारा 115(2)/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए  प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में गठित एंटी रोमियो टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी गुलजमा पुत्र मौ0 इस्लाम (निवासी: आजाद कॉलोनी, छुटमलपुर) को दिन के 13:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी शोयब 48 घंटे में गिरफ्तार, डंडा बरामद

जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी शोयब 48 घंटे में गिरफ्तार, डंडा बरामद

थाना फतेहपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित मुख्य अभियुक्त शोयब अली को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रजापुर फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी को दबोचा उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद हुआ है।यह मामला 8 जून का है, जब चांद कॉलोनी छुटमलपुर निवासी शोयब और उसके साथियों ने प्रशांत राणा पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों पर कर रही लगातार कड़ी कार्यवाही।देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई पुलिस टीम की मुठभेड, 02 बदमाश हुए घायल,गिरफ्तार।चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुंह पर कपड़ा लपेटे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास।पुलिस चेकिंग पर न रुककर बदमाशों द्वारा बैरियर को टक्कर मारकर मौके से श्यामपुर की ओर हो रहे थे फरार। बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर।पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशो के पैर पर लगी गोली।बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद।दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में थे वांछित।अभियुक्तों ने दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर किया था उन्हें घायल।घायल बदमाशो को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय में पहुंच कर ली घटना की जानकारी।

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, गिरोह का सक्रिय सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, गिरोह का सक्रिय सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार

उत्तराखंड STF की देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने जनता से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। वैध ट्रेडिंग का भ्रम पैदा कर, मनगढ़ंत ट्रेडिंग डेटा और मुनाफा दिखाकर डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।घटना का विवरण एवं पुलिस कार्रवाईदेहरादून के राजपुर निवासी एक नागरिक की पत्नी फेसबुक पर Anand Rathi Shares And Stock Brokers Limited नामक इन्वेस्टमेंट विज्ञापन के माध्यम से अज्ञात साइबर ठगों के संपर्क में आईं। ठगों द्वारा स्वयं को फाइनेंशियल एडवाइजर बताकर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया गया तथा व्हाट्सएप्प ग्रुप W—3 Investment Explorers से जोड़कर, एक लिंक https://arpro.us.cc के माध्यम से A R OFFICIAL प्लेटफॉर्म पर आईडी बनवाई गई। इसके बाद विभिन्न यूपीआई एवं बैंक खातों में निवेश के नाम पर ₹69,90,000/- (लगभग 70 लाख रुपये) की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।उक्त शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में धारा 318(4), 61(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल के सुपुर्द की गई।साईबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की ₹6,26,588/- की धनराशि को तत्काल होल्ड/सुरक्षित कराया गया, जिसे शीघ्र ही वादी के खाते में वापस कराए जाने की विधिक प्रक्रिया प्रचलित है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (STF) के कुशल निर्देशन में टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों व व्हाट्सएप्प डेटा का गहन विश्लेषण कर अभियुक्त को चिन्हित किया गया तथा महाराष्ट्र के वर्सोवा क्षेत्र में दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पतानाबील करीम जवाहिरे पुत्र करीम जवाहिरे निवासी- वर्षा, ए-13, 4 फ्लोर, मॉडेल टाउन, स्वामी समर्थ नगर, आरटीओ रास्ता समोर, फोर बनगलोव्स, अंधेरी वेस्ट, पोस्ट ऑफिस- आजाद नगर, मुंबई, महाराष्ट्र (उम्र करीब-38 वर्ष)।बरामदगी विवरण01 मोबाइल फोन (VIVO कंपनी) मय 02 सिम कार्ड01 डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस)02 एटीएम कार्ड (बंधन बैंक)01 आधार कार्ड02 पैन कार्ड01 वोटर आईडी कार्ड01 सिम (Jio)01 सिम (stc)01 चेक बुक (बंधन बैंक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) STF उत्तराखण्ड की जनता से विशेष अपीलखाता किराए पर न दें: अपना बैंक खाता किसी अन्य को उपयोग हेतु न दें। कमीशन या किराये पर खाता देना गंभीर कानूनन अपराध है।डिजिटल अरेस्ट से न डरें: यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी आदि का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दे तो घबराएं नहीं। कोई भी सरकारी एजेंसी ऑनलाइन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती है।फर्जी निवेश से बचें: सोशल मीडिया (YouTube, टेलीग्राम, फेसबुक) पर मिलने वाले लुभावने अवसरों, फर्जी साइट्स या कम समय में धन दोगुना करने के प्रलोभनों में आकर निवेश न करें।गूगल सर्च पर भरोसा न करें: किसी भी कंपनी या बैंक का कस्टमर केयर नंबर सीधे गूगल से सर्च न करें। वहाँ साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी नंबर डाले गए हो सकते हैं।सतर्क रहें, सुरक्षित रहेंवित्तीय साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 नंबर डायल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

तीन मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

तीन मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

क्षेत्र में दिनांक 26 मई की रात नागनाथ शक्ति मंदिर, दिनांक 31मई की रात्रि में नागनाथ मंदिर और गंगे बाबा मंदिर में अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर में हुई चोरी के संबंध में कोतवाली में नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक राजेश शर्मा, नागनाथ शक्ति मंदिर के सचिव अभिषेक कम्बोज ने तहरीरी सूचना दी। जिसके आधार पर FIR नंबर 214/26, 215/26,213/26 धारा 305(D)भारतीय न्याय संहित पंजीकृत किया गया। मंदिरों में हुई चोरी को घटनाओं एवं गम्भीरता से लेते हुये किया गया था। गठित टीम ने करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों को खंगालने इसके अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 6 जून को शातिर चोर  तालिब हुसैन को चोरी के सामान के साथ और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ नौगजा पुलिया के पास  से गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में उक्त चोरी अपने साथियों सन्नी, मोइन निवासी रामनगर के साथ करने तथा मंदिर से चोरी किया गया माल गड्ढा कॉलोनी कचनालगाजी निवासी कबाड़ी जलीस को बेचना बताया। जिसके बाद शातिर चोर तालिब की निशानदेही पर कबाड़ी जलीश को मंदिर से चोरी के लिये सामान के साथ कबाड़ के दुकान से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। शातिर चोर तालिब हुसैन वर्ष 2022 में थाना रामनगर से भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ पंजीकृत अन्य अभियोगों का भी पता लगाया जा रहा है।बरामदगी    1.  नकदी 15420रूपये    2.नाग प्रतिमा दो अदद     3. कलश दो अदद     4.एक पीले रंग का गदा    5. तीन अदद त्रिशूल    6. गुंबद में लगने वाले पीले धातु के दो कलश    7. घंटिया 17 अदद गिरफ्तार शातिर चोर1. तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन रेलवे पड़ाव रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष (चोर)2. जलीश अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी कोतवाली काशीपुर उम्र 33 वर्ष (कबाड़ी) फरार चोर1. सन्नी पुत्र गोविंद सिंह निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर2. मोईन निवासी पूछड़ी रामनगर            पुलिस टीम1- हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक काशीपुर2- नवीन बुधानी वरि.उ.नि. काशीपुर3- उ.नि. मीना रावत प्रभारी चौकी कटोराताल4- अपर उ.नि. प्रकाश बोरा5- का. दर्शन सिंह6- का. गौरव सनवाल7- का  महेन्द्र देवड़ी8- पुलिस सहयोगी माजिद9- पुलिस सहयोगी राहुल10. पुलिस सहयोगी विक्की काशीपुर पुलिस का आम जनता को संदेश।आमजन से अपील करती है कि अपने धार्मिक स्थलो, घरों एंव प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिये सीसीटीवी कैमरे एंव अन्य सुरक्षा उपाय अवश्य अपनायें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष ने चलाया पौधा वितरण अभियान

पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष ने चलाया पौधा वितरण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष द्वारा जनपद बागपत में "हरियाली पालो अभियान" के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जनपद बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान।महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनको पौधे भेंट किए गए। सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।इस अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है। सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने बताया कि "हरियाली पालो अभियान" के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरियाली पालो अभियान के संरक्षक अजय खोखर, पुष्पेन्द्र खोखर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और जनपद को हराभरा बनाने में अपना योगदान देने का भरोसा दिलाया।

घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 3 जून 2026 को पीड़िता द्वारा थाने में एक तहरीर दाखिल की गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की और उसके साथ बलात्कार (दुष्कर्म) की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए मु०अ०सं० 224/26 धारा 64(1)/115(2)/351(3)/329(3)/324(4)/352 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। आज मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद पुलिस टीम ने रजापुर जाने वाले रास्ते से दोपहर वांछित अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र आलीम, निवासी तेलपुरा, थाना बुग्गावाला, जिला (हरिद्वार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता के साथ पूर्व में उसकी शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। बीते 30 मई को वह अपने बेटे को देखने पीड़िता के घर गया था, जहाँ उनके बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक (उ०नि०) भूपेन्द्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार और रिका० रवि कुमार शामिल रहे।

दुष्कर्म व वीडियो वायरल की धमकी देने वाला मुख्य आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

दुष्कर्म व वीडियो वायरल की धमकी देने वाला मुख्य आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे मुख्य वांछित अभियुक्त को उत्तराखंड से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 30 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि ग्राम दतौली मुगल निवासी मुरतजीम ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (बलात्कार) किया और बाद में शादी करने से साफ मना कर दिया। इस घिनौने कृत्य में आरोपी के परिजनों/सहयोगियों इरशाद उर्फ चव्वनी और हसरत ने भी उसका साथ दिया और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0स0 167/26 धारा 69/352/351(2)/333 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आज मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित 'होटल मूनराइज' में छापेमारी की। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मुख्य वांछित अभियुक्त मुरतजीम पुत्र इरशाद उर्फ भूरा (निवासी ग्राम दतौली मुगल, थाना फतेहपुर, सहारनपुर) को मौके से दबोच लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।फरार चल रहे आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक अमित सोनी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।

ग्राम अल्हेड़ी में कहासुनी को लेकर झगड़ा कर रहे दो पक्षों के 8 आरोपी गिरफ्तार शांति भंग में चालान

ग्राम अल्हेड़ी में कहासुनी को लेकर झगड़ा कर रहे दो पक्षों के 8 आरोपी गिरफ्तार शांति भंग में चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग और गश्त अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो अलग-अलग पक्षों के कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम अल्हेड़ी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति बिगड़ती देख और शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों से 4-4 लोगों को हिरासत में ले लिया।पकड़े गए अभियुक्तों में प्रथम पक्ष से सन्नी पुत्र लोकेश, सौरव पुत्र राजेन्द्र, सन्नी पुत्र राजेश व सतेन्द्र पुत्र सतपाल शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से अजब सिंह पुत्र राजेन्द्र, सुरेश पुत्र संदल सिंह, विनोद पुत्र संतूराम व गौतम पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी ग्राम अल्हेड़ी के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह राणा के साथ उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा का थाना परिसर में मनाया गया जन्मदिवस स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा का थाना परिसर में मनाया गया जन्मदिवस स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

थाना फतेहपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र सिंह राणा का जन्मदिवस थाना परिसर में पूरे उत्साह, आदर और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर थाने के समस्त स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान थाना स्टाफ ने केक कटवाकर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान थाना परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व तथा जनसरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों का कहना था कि वीरेंद्र सिंह राणा एक ऐसे कुशल और सहृदय अधिकारी हैं, जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को हमेशा एक परिवार की तरह साथ लेकर चलते हैं। उनके इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण पूरे थाना परिसर में आपसी सौहार्द, अनुशासन और काम करने का एक बेहतरीन माहौल बना रहता है।जन्मदिवस समारोह के दौरान थाना परिसर में चारों तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

अवैध शस्त्रों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर एस टी एफ की बड़ी कार्यवाही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

अवैध शस्त्रों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर एस टी एफ की बड़ी कार्यवाही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

अपराध मुक्त उत्तराखंड विजन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एस टी एफ) उत्तराखंड और जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में काशीपुर क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को फर्जी लाइसेंस -03 अवैध सेमी आटोमेटिक पिस्टल और 65 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।गोपनीय जांच की सफलता पर एस टी एफ द्वारा पिछले दो महीनों से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड ट्रांसफर हुए हजारों शस्त्र लाईसेंसो के सत्यपान की गहन जांच की जा रही थी।फर्जीवाड़ा का खुलासा उस समय हुआ जब जांच में पाया गया कि अभियुक्तों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जारी फर्जी लाइसेंसो के आधार पर काशीपुर के एक गन हाऊस से हथियार खरीदे थे।शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट से सत्यपाल करने पर लाइसेंस पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) पाए गए, इस मामले में काशीपुर में 10 फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 213/2026 बी एन एस 2023 पंजीकृत कराया गया था।जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात यह गिरफ्तारियां की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस टी एफ अंजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनाकर उत्तराखंड में इस्तेमाल करने वाले लोग एसटीएफ की रडार पर है।फर्जी शस्त्र धारक अभी भी पुलिस के सामने अपने वेपन सरेंडर कर सकते हैं, उत्तराखंड पुलिस इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।एसटीएफ की अपीलएसटीएफ ने अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी नागरिक को संदिग्ध या फर्जी शस्त्र लाइसेंस के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत मोबाइल फोन नंबर 9412029536 पर सूचित करें, सूचनाकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नौशाद हुसैन निवासी काशीपुर जिसके कब्जे से 01 पिस्टल 30 बोर और 28 कारतूस एव कूटरचित लाइसेंस,जतीन कांडपाल निवासी काशीपुर जिसके कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।अज़ीम निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी काशीपुर जिसके कब्जे से 01 पिस्टल 30 बोर और 19 कारतूस और एक कूटरचित लाइसेंस बरामद किया गया है।सराहनीय कार्य करने वाली संयुक्त टीमएसटीएफ उत्तराखंड टीम -निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक अरुण कुमार,उप निरीक्षक जगदीप नेगी,उप निरीक्षक प्रकाश भगत,उप निरीक्षक सत्येंद्र गंगोला।हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट,हेड कांस्टेबल रियाज़ अख्तर,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सामंत, सिपाही गूरवत सिंह, सोनू पांडे चालक संजय कुमार शामिल हैं।ऊधम सिंह नगर पुलिस टीमउप निरीक्षक सुनील सुतेडी हेड कांस्टेबल दीपक कुमार सिपाही हरीश गोस्वामी चालक ललित चौधरी शामिल हैं।

अवैध वसूली और रंगदारी मांगने वालों पर कड़ा प्रहार 03 शातिर पुलिस के शिकंजे में

अवैध वसूली और रंगदारी मांगने वालों पर कड़ा प्रहार 03 शातिर पुलिस के शिकंजे में

गदरपुर कोतवाली पुलिस को फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी गांव सरोवर नगर ने तहरीर देकर बताया था कि बीती 1 जून 2026 को उसका भाई वारिस अहमद रुद्रपुर से अपने निजी मकान पर लौट रहा था।इसी बीच मसीत गांव जाने वाली सड़क पर मुख्य आरोपी विकास सागर अपने साथियों अमित सागर।प्रदीप दिवाकर और गोलू कोटिया के साथ कार में मौके पर पहुंच गया और वारिस अहमद को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया।इसका विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने बल का प्रयोग करते हुए उसका ओ पी पी ओ कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से भाग खड़े हुए जांच पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया।मामले में मुख्य आरोपी विकास सागर द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई का खौफ दिखाकर हर महीने करीब 35000 रुपए की अवैध वसूली (रंगदारी) की जाती थी।मोबाइल फोन में अभियुक्त के विरुद्ध अहम साक्ष्य होने की वजह से उसे छीना गया था, इस मामले गदरपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 147/2026 धारा 140(3)- 62-352-351(3)-308(2)-309(4)-3(5)-3(5)-317(2) बी एन एस दर्ज किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे।अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते दिनांक 4 जून 2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर डिजाइन सिटी कालोनी छतरपुर रुद्रपुर इलाके में घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया है उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गुलरभोज फ्लाईओवर के नजदीक झाड़ियों से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।अभियुक्तों द्वारा मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर व फोन को फार्मेट करने साक्ष्य मिटाने प्रयास किया गया था।पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बैलनो कार संख्या यूके 06- एच 8088 को भी कब्जे में ले लिया है गिरफ्तार किया गये अभियुक्तों में विकास सागर पुत्र खुशी राम सागर निवासी सरस्वती इनक्लेव भुरारानी रोड़ रुद्रपुर।अमित सागर पुत्र राम किशोर निवासी प्रीत विहार कालोनी रुद्रपुर, प्रदीप दिवाकर पुत्र राम प्रसाद निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 21 रुद्रपुर शामिल हैं।जबकि गोलू कोटिया की पुलिस तलाश कर रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में किसी भी तरह की अवैध वसूली रंगदारी गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आमजन एव वाहन चालकों को भय दिखाकर अवैध वसूली करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

आपरेशन प्रहार के तहत 10 लाख रुपए की चरस सहित दो गिरफ्तार

आपरेशन प्रहार के तहत 10 लाख रुपए की चरस सहित दो गिरफ्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प नशा मुक्त उत्तराखंड को सफल बनाने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है,ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश नशें के विरुद्ध आपरेशन के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ उत्तम सिंह नेगी के निर्देश अनुसार पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर वैभव सेनी और पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर डी आर वर्मा की अगुवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी और थानाध्यक्ष पंतनगर नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में एंटी।नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा पंतनगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए 03 जून को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति और।वाहनों की चैकिंग के दौरान सुमित सिंह चम्याल पुत्र भुवन सिंह निवासी पखोटी थाना पाटी जनपद चंपावत और योगेश लमगड़िया पुत्र गोपाल निवासी कटना थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल को रोका कर तलाशी ली तो सुमित सिंह के कब्जे से 01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई उपरोक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की गई।जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर लिया और उन्हें पंतनगर थाने ले आई दोनों आरोपियों को पुलिस ने मा न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह चरस नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ थाना पाटी से लेकर आए थे।पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज रतूड़ी ए एन टी एफ प्रभारी, पंतनगर थाना प्रभारी नन्दन सिंह रावत,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ए एन टी एफ,उप निरीक्षक हेमन्त कठैत चौकी प्रभारी सिडकुल शामिल हैं।

युवक की जीभ काटने के प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

युवक की जीभ काटने के प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

शहर के रम्पुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी जुबान काटने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छुप रहा था, पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती 10 अप्रैल को रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर राजू पुत्र जगन, जितेन्द्र पुत्र जगन।जितेन्द्र पुत्र बादम सिंह और सचिन पुत्र वीरपाल निवासी रम्पुरा ने राज कोली पुत्र जगदीश निवासी रम्पुरा पर हमला कर दिया था पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने क्रूरता दिखाते हुए राज कोली की जुबान काट दी थी।जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके ठिकानों पर दबिशे दी जा रही थी।फरार चल रहे अभियुक्तों खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट भी हासिल किए गए थे, लगातार के प्रयासों के बीच पुलिस को सूचना मिली कि प्रकरण का मुख्य आरोपी जितेन्द्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में छुपा हुआ है सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे शिकंजे में ले लिया।आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया आरोपी जितेन्द्र वार्ड नंबर 24 रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर का रहने वाला है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पूरी तरह सतर्कता के साथ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम जनमानस को भय मुक्त वातावरण दिया जाना पुलिस की अहम प्राथमिकता है।पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी, रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार,उप निरीक्षक धीरज टम्टा, हेडकस्टेबल राजकुमार, सिपाही विजय दरमाल मोहन खातीं रघुनाथ जगदीश पाठक और पूरन सिंह शामिल हैं।

थाना फतेहपुर में प्रभारी निरीक्षक ने ली चौकीदारों की बैठक

थाना फतेहपुर में प्रभारी निरीक्षक ने ली चौकीदारों की बैठक

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना फतेहपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, आपराधिक गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें।श्री राणा ने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, गांवों में जुआ, नशाखोरी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, चौकीदार पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं। ग्राम स्तर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस दौरान चौकीदारों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कर्तव्यनिष्ठ चौकीदारों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही

थाना फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अपहृता सकुशल बरामद पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

थाना फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अपहृता सकुशल बरामद पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

थाना फतेहपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को वांछित आरोपी हिमांशु पुत्र स्व. पहल सिंह, निवासी बिशनपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर को कस्बा छुटमलपुर के गांगाली कट से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।ज्ञात हो कि 24 मई 2026 को वादिया द्वारा थाना फतेहपुर में तहरीर देकर अभियुक्त हिमांशु पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस पर थाना फतेहपुर में मु.अ.सं. 209/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त हिमांशु ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ उपनिरीक्षक सजल कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

थाना फतेहपुर प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने पुलिस बल के साथ बाजार में किया पैदल गश्त

थाना फतेहपुर प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने पुलिस बल के साथ बाजार में किया पैदल गश्त

फतेहपुर थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शाति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना निरीक्षक प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी कराई और युवाओं को कानून व्यवस्था का पालन करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य लोगों में पुलिस की उपस्थिति का अहसास कराना है।ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ट्रैफिक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और बिना हेलमेट चालकों को चेतावनी दी। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी राणा की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है।

सरसावा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हरियाणा से लाई जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद

सरसावा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हरियाणा से लाई जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद

सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा है।सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल थाने में ट्रक से शराब की खेप उतारी जा रही है। पुलिस द्वारा शराब की गिनती व बरामदगी की कार्रवाई जारी है।थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी जिसे सहारनपुर क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी।पुलिस विभाग द्वारा इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कल प्रेस वार्ता में किया जाएगा।इसमें तस्करों के नेटवर्क, बरामद शराब की वास्तविक मात्रा व कीमत सहित गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की 11 बाइकें बरामद गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की 11 बाइकें बरामद गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार

जनपद ऊधम सिंह नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप और खटीमा कोतवाली पुलिस ने भिन्न-भिन्न कार्रवाई करते हुए 05 पांच वाहन चोरों पर शिकंजा कसा है और उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइकें बरामद की है।ऊधम सिंह नगर पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत से मुकदमों का पर्दाफाश हो गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी मामलों,वाहन चोरी व संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम, पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर खटीमा की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गंभीरता से निरीक्षण किया और तकनीकी पहलुओं पर फोकस किया।इसके अलावा पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों का गंभीरता से अध्ययन किया पुलिस ने अपनी तफ्तीश में पाया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य सुनसान इलाकों सहित बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पार्क किए दो पहिया वाहनों को चोरी किया करते थे।और अवसर मिलते ही वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान इलाकों की झाड़ियों और रास्ते में छिपा दिया करते थे, और बाद में चोरी किए गए वाहनों को ओने पोने दामों में बेचकर आर्थिक रूप से लाभ कमाते थे ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस को दो जून को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइकों सहित गणेशपुर रोड स्थित एक सुनसान जगह पर है।सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीन युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी युवकों से पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की अन्य बहुत सी घटनाओं में शामिल होना बताया और उनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई।पांच बाइकें बरामद की गई, पुलिस के मुताबिक बरामद बाइकें कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज मुकदमा संख्या 117/26-159/26-160/26-और 162/26 तथा थाना पंतनगर क्षेत्र से संबंधित पाईं गईं।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सचिन पुत्र गिरधरी लाल निवासी कृष्ण कालोनी ट्रांजिट कैंप, अरुण पुत्र महेन्द्र पाल निवासी विवेक नगर ट्रांजिट कैंप, आशीष श्रीवास्तव पुत्र उदयवीर श्रीवास्तव निवासी ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप के तौर पर हुई है।वहीं खटीमा कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्यवाही की है खटीमा कोतवाली में दर्ज मुकदमों में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।और यहां दर्ज मुकदमों में वाहन चोर गिरोह के पुलिस टीम ने फ़रमान फरीदी उर्फ फुकना को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पहाड़गंज में करीब 200 अवैध मकानों चलेगा बुल्डोजर प्रशासन ने दिया 15 दिनों का नोटिस

पहाड़गंज में करीब 200 अवैध मकानों चलेगा बुल्डोजर प्रशासन ने दिया 15 दिनों का नोटिस

शहर के वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बडी संख्या प्रशासन और निगम प्रशासन के आला अधिकारियों का अमला वहां पहुंच गया।शहर के पहाड़गंज में नजूल पर बने अवैध मकानों के विरुद्ध जिला विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कारवाई शुरू कर दी।बीते मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एव अपर जिलाधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय भारी संख्या पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहाड़गंज पहुंचे और करीब 199 अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण के आदेश तामील कराएं गये।जिला विकास प्राधिकरण की प्रशासनिक टीम में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर निगम रुद्रपुर की नगर आयुक्त पूजा शर्मा, पुलिस के आला अधिकारी और बुल्डोजर और जेसीबी मशीनें शामिल थी।जैसी ही टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई, घरों से लोग बाहर आ गए, अपर जिलाधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़गंज में नजूल भूमि पर अवैध रूप से करीब 300 अवैध निर्माणों की शिकायतें दर्ज कराई गई है।जांच पड़ताल और सुनवाई में करीब 200 प्रकरणों में करीब अवैध मकानों को ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं, इनमें से 199 भवन स्वामियों को मंगलवार को नोटिस तामील कर दिए गए हैं और अवैध कब्जा धारकों को 15 दिनों का नोटिस दिया गया है।इसके बाद अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी,उस वक्त जिला प्रशासन के अफसरों के होश फाख्ता हो गए जब इन अवैध निर्माणों में एक महीने पहले विधुत पानी के कनेक्शन दिए जाने का मामला सामने आया। एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि ध्वस्त करने से पहले इन अवैध निर्माणों से यह कनेक्शन हटाएं जाएंगे इसके अलावा इस बात की जांच भी की जाएगी बिना किसी दस्तावेज के उन्हें बिजली पानी के कनेक्शन किस आधार पर दिए गए हैं।इस मामले में एक और बड़ा राज सामने आया है जांच में सामने आया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग का गौरख धंधा चल रहा है।आरोपी हैं कुछ लोगों को सरकारी भूमि को निजी बताकर बेचा गया है और अन्य राज्यों के लोगों को बेचा जा रहा है, जिला प्रशासन अब इस मामले में जांच कर रहा है।एडीएम पंकज उपाध्याय ने साफ कहा कि सरकारी भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,हर मामले की अलग अलग जांच पड़ताल की जाएगी।

ऑपरेशन सवेरा में फतेहपुर पुलिस का वार 11.93 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर नूर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा में फतेहपुर पुलिस का वार 11.93 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर नूर गिरफ्तार

जनपद में नशे के काले कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का महाअभियान “ऑपरेशन सवेरा” पूरी ताकत से जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में थाना फतेहपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक और करारा प्रहार करते हुए एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह द्वारा युवाओं को नशे के दलदल से निकालने और प्रतिबंधित दवाओं व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली।प्राप्त विवरण के अनुसार, थाना फतेहपुर के उपनिरीक्षक  रामआसरे, हेड कांस्टेबल बबलू राणा और हेड कांस्टेबल ललित कुमार की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से क्षेत्र में स्मैक तस्कर की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली।पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए कलसिया रोड स्थित बिजली घर (फतेहपुर भादो) के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 11.93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान नूर पुत्र नसीम, निवासी संसारपुर (थाना बेहट, जिला सहारनपुर) के रूप में हुई है।फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नूर के खिलाफ थाना फतेहपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 220/26, धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि अभियुक्त यह स्मैक कहां से लेकर आ रहा था और इसे क्षेत्र में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े 'फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंकेज' की कड़ाई से जांच की जा रही है।ताकि नशे के इस पूरे रैकेट को जड़ से उखाड़ा जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कसे अधीनस्थ अधिकारियों के पेंच

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कसे अधीनस्थ अधिकारियों के पेंच

सरकार भूमि पर अतिक्रमण धर्मान्तरण महिला अपराध को लेकर जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया बेहद संजीदा नजर आए।इसलिए पुलिस और प्रशासन को जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के मुस्तैद और काडाई से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।जिससे अपराधी प्रवत्ति रखने वालों में कानून व्यवस्था का खौफ दिखाई दे और समाज को सुरक्षित माहौल मिलें।यह कड़े निर्देश जिलाअधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक के दौरान दिए।उन्होंने उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लंबित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पुराने वादों को प्रथामिकता से निस्तारण किया जाए, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि बकायेदारों से सख्ती से राजस्व वसूली की जाए और 10 बड़े बकायदारों की सूची तहसीलों में लगाने के निर्देश दिए।जिलाअधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और भी प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस विभाग को कड़े निर्देश दिए उन्होंने अपराधों को रोकने के लिए साक्रियता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए।उन्होंने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश पुलिस और प्रशासन अधिकारियों को दिए डीएम ने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए जिससे पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।उन्होंने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पाक्सो मामलों में विवेचना की जाए।उन्होंने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी अदालत से दोषमुक्त न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांच समय से पूरी कराने के कड़े निर्देश दिए।उन्होंने अभियोजन और पुलिस को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए कही कोई कठिनाई आती है तो व्हाट्स ऐप गुप्र साझा कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब और अवैध मदिरा की ब्रिकी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने नियमित छापेमारी करने के कड़े निर्देश दिए, उन्होंने सीएम हैलपालाइन सीएम जन समर्पण पोर्टल आयोग के संदर्भों।रिट याचिका सनृदभो आडिट आपात्तियो पेंशन प्रकरणो आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने सीएम हैलपालाइन व जन समपर्ण पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करने और शिकायतकर्ता से स्वयं भी वार्ता करने के निर्देश दिए उन्होंने ए आर टी ओ को लोड वाहनों व एन एच सर्विस लेन पार्किंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने खाघ सुरक्षा अधिकारी को खाघ पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाघ पदार्थों मिल सके उन्होंने खाघ सुरक्षा अधिकारी को खाघ पदार्थों विक्रेताओं और जनता को जागरूक करने हेतु अभियान चालने के निर्देश दिए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी,अपर जिलाधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र,उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट,ऋचा सिंह, तुषार सेनी।ओसी गौरव पांडेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जगपनी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी,बरीत सिंह,ए आर टी ओ मोहित कोठरी पूजा नयाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी।अभिहित अधिकारी एल एम पांडेय उपस्थित थे तथा उप जिलाधिकारी तहसीलदार व संबंधित अवर्चुल के जरिए जुड़े हुए थे।

आरोपी पुलिस कर्मी को पुलिस ने किया गिरफतार वाल्मीकि मंदिर मांस फेंकने का आरोप

आरोपी पुलिस कर्मी को पुलिस ने किया गिरफतार वाल्मीकि मंदिर मांस फेंकने का आरोप

शहर से एक बड़ा मामला सामने आया है, रुद्रपुर के भूत बंगला में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के ईदुल अजहा के दूसरे दिन उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के नजदीक मांस के अंश फेंके दिखाई दिए।मंदिर के नजदीक मांस के अंश पड़े मिलने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, इस मामले से माहौल तनाव पूर्ण हो गया और स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया।जिसके बाद शहर विधायक शिव अरोरा भी मौके पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करते हुए सख्त कार्रवाई अमल लाने के निर्देश दिए।पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और जो मामला सामने आया उसे जानकार हैरानी होगी।दर असल यह मांस के टुकड़े किसी और नहीं बल्कि उत्तराखंड पुलिस के निलंबित एक पुलिस कर्मी अज़ीम खान ने फेंके थे।पुलिस ने सारी हकीकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर उजागर कर दी , और एक स्थानीय युवक की तहरीर पर आरोपी पुलिस कर्मी अज़ीम खान के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।जिसे का अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, अब सवाल यह उठता है कि जिन कंधों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई वो कानून व्यवस्था को तार तार कर रहे हैं, और शहर का शांत माहौल तनाव पूर्ण करने का काम कर रहे हैं।जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का सख्त संदेश है आरोपी चाहे कोई पुलिस कर्मी हो या आमजन कानून सबके लिए एक समान है।और तनाव पूर्ण माहौल पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उपनिरीक्षकों के तबादले किए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उपनिरीक्षकों के तबादले किए

ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 13 उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए नवीन तैनाती दी गई है।सभी पुलिस अधिकारियों को त्वरित नवीन तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण के आदेश दिए गए हैं,इन तबादलों के उपरांत जिले के कई कोतवालियो चौकियों और पुलिस इकाइयों में नवीन तैनाती दी गई है।ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक जिले में तैनात 13 उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गई है।इस तबादला लिस्ट में कहा गया है कि सभी पुलिस अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थान पर त्वरित कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में उपनिरीक्षक अनुग्रह सिंह को खटीमा कोतवाली, से हटा कर किच्छा कोतवाली भेजा गया है, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में नवीन तैनाती दी गई है।उपनिरीक्षक विजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का हटा कर चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म की जिम्मेदारी दी गई है, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से हटा कर गदरपुर कोतवाली भेजा गया है।उप निरीक्षक नरेश पंत को पुलिस लाइन से हटा कर रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है,उप निरीक्षक दीपक कौशिक को डीसीआरबी से हटा दिया गया है और उन्हें एस ओ जी की जिम्मेदारी दी गई है।इसी के तहत उप निरीक्षक प्रदीप पंत को थाना पुलभट्टा से हटा कर पुलिस चौकी आदर्श कालोनी की जिम्मेदारी दी गई है।उप निरीक्षक ओम प्रकाश को कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी के पद से हटा कर थाना पुलभट्टा भेजा गया है।वहीं उप निरीक्षक सौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से हटा कर चौकी प्रभारी शिवनगर पथरी बनाया गया है इसी तरह उप निरीक्षक जितेन्द्र खत्री को चौकी प्रभारी बाजार से हटा दिया गया और उन्हें ट्रांजिट कैंप कोतवाली भेजा गया है।महिला उप निरीक्षक नीलम मेहरा को किच्छा कोतवाली से हटा कर रुद्रपुर कोतवाली बुलाया गया है,उप निरीक्षक प्रदीप कोहली को चौकी प्रभारी शिवनगर पथरी से हटा कर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है।पुलिस विभाग का कथन है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने के साथ बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था होगी।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा व उपनिरीक्षक बबलू कुमार की टीम ने दिखाया दम

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा व उपनिरीक्षक बबलू कुमार की टीम ने दिखाया दम

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला बीते 28 मई 2026 का है, जब वादी की तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर में अज्ञात के खिलाफ एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब मामले की गहनता से विवेचना शुरू की, तो इसमें बाबर पुत्र खालिद, निवासी ग्राम संसारपुर (थाना बेहट, सहारनपुर) का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया।इसके बाद, पीड़िता की सकुशल बरामदगी और उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में कड़ी कार्रवाई करते हुए धारा 64(1) बीएनएस (दुष्कर्म) की बढ़ोतरी की।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आज, आज दोपहर आरोपी बाबर को भोगपुर पुलिया के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पीड़िता से दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' के माध्यम से हुई थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर वह उसे शादी का झांसा देकर बीते 27 मई को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस पूरी कामयाब कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के साथ उप-निरीक्षक बबलू कुमार।हेड कांस्टेबल ललित कुमार, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, कांस्टेबल धनुज कुमार और रिक्रूट महिला आरक्षी संस्था ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

खाकी का मान पुलिस ने अपहृत बालिका को सकुशल बचाया रिक्रूट महिला आरक्षी शुभांगी शर्मा सम्मानित

खाकी का मान पुलिस ने अपहृत बालिका को सकुशल बचाया रिक्रूट महिला आरक्षी शुभांगी शर्मा सम्मानित

थाना फतेहपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं का बेहतरीन परिचय दिया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे अहम और मुख्य भूमिका निभाई, थाने पर तैनात नई भर्ती की रिक्रूट महिला आरक्षी शुभांगी शर्मा ने।महिला आरक्षी की इसी सूझबूझ और जांबाजी को देखते हुए थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने शुभांगी शर्मा की पीठ थपथपाते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किया।इस मौके पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अपहरण जैसे संवेदनशील मामले में शुभांगी शर्मा ने जिस तत्परता और सूझबूझ से काम किया, वो वाकई काबिले तारीफ है। नई भर्ती होने के बावजूद उन्होंने एक अनुभवी सैनिक की तरह टीम के साथ मिलकर बालिका को सुरक्षित बरामद कराया। उन्होंने कहा कि विभाग में ऐसे होनहार जवानों का हौसला बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि वे आगे भी इसी सेवाभाव से काम कर सकें।पुलिस की इस सराहनीय पहल और महिला आरक्षी की बहादुरी पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज ने भी गहरी खुशी जताई है। उन्होंने फतेहपुर पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा रिक्रूट महिला आरक्षी शुभांगी शर्मा को सम्मानित करना एक बेहद सराहनीय कदम है।डॉ. शाजिया नाज ने आगे कहा कि जब बेटियां खाकी वर्दी में जिम्मेदारी संभालती हैं, तो समाज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। अपहृत बालिका को सुरक्षित बचाना सिर्फ एक ड्यूटी नहीं, बल्कि इंसानियत की एक मिसाल है। शुभांगी शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि नारी शक्ति आज पुलिस विभाग में भी सबसे आगे है। उन्होंने कहा, "मेरा संकल्प सामाजिक न्याय है, और हमारा मानना है कि महिला पुलिसकर्मियों को समाज और विभाग में और ज्यादा प्रोत्साहन मिलना चाहिए। मैं फतेहपुर पुलिस और जांबाज शुभांगी को सलाम करती हूँ।" फतेहपुर पुलिस की इस कामयाबी और महिला आरक्षी के सम्मान से पूरे इलाके में पुलिस विभाग की छवि की सराहना हो रही है।

बारिश में गूंजा देशभक्ति का जज्बा आईटीबीपी को मिले 133 नए हिमवीर अफसर

बारिश में गूंजा देशभक्ति का जज्बा आईटीबीपी को मिले 133 नए हिमवीर अफसर

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को मौसम की बेरुखी भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं डिगा सकी। रिमझिम बारिश के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 133 युवा अधिकारी राष्ट्र सेवा की शपथ लेकर बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए। परेड ग्राउंड पर कदमताल करते युवा अधिकारियों का जोश, अनुशासन और समर्पण देख हर आंख गर्व से चमक उठी। 18 से 50 सप्ताह तक चले कठिन प्रशिक्षण के बाद 132 सहायक सेनानी और एक महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक) ने देश की सीमाओं की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर नव नियुक्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।19 हजार फीट की ऊंचाइयों और माइनस 45 डिग्री की चुनौतियों के लिए तैयारआईटीबीपी के ये युवा अधिकारी अब देश की उन दुर्गम सीमाओं पर तैनात होंगे, जहां तापमान माइनस 45 डिग्री तक पहुंच जाता है और चौकियां 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन, खुफिया तंत्र, सैन्य प्रशासन, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोलेकृ युवाओं पर देश को गर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आईटीबीपी देश की सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय आपात स्थितियों में बल की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि आज पास आउट हुए युवा अधिकारी देश की नई ताकत हैं और उन्हें पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों की भूमि रही है। यहां के युवाओं में राष्ट्र सेवा का जज्बा हमेशा से रहा है और आईटीबीपी अकादमी से प्रशिक्षित होकर निकले ये अधिकारी देश का गौरव बढ़ाएंगे। जब कंधों पर सजे सितारे, भावुक हो उठे परिजन समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर सितारे सजाए गए। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। कई अभिभावकों ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण दिन है। अपने बच्चों को वर्दी में राष्ट्र सेवा की शपथ लेते देख उनका वर्षों का सपना पूरा हो गया।डॉक्टर, इंजीनियर और उच्च शिक्षित युवा बने हिमवीर इस बैच की खास बात इसकी शैक्षणिक विविधता रही। 133 अधिकारियों में 31 एमबीबीएस डॉक्टर, 31 बी-टेक इंजीनियर, दो एम-टेक, एक एमडी, एक मास्टर ऑफ सर्जरी, 13 एमए और 10 एमएससी डिग्रीधारी युवा शामिल हैं। यह बैच देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे अधिक 17 प्रशिक्षु उत्तर प्रदेश, 16 राजस्थान और 15 उत्तराखंड से रहे। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित दक्षिण भारत और पूर्वाेत्तर राज्यों के युवा भी इस गौरवशाली दल का हिस्सा बने।इन अधिकारियों ने जीते प्रतिष्ठित सम्मानप्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पवन कुमार मीना को प्रतिष्ठित गृह मंत्री स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी का सम्मान मिला। सचिन को डायरेक्टर जनरल कप (बेस्ट आउटडोर ट्रेनी), कोंतेय मिश्रा को बेस्ट इंडोर ट्रेनी, अभिषेक मौर्य को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन ट्रेनी, नारकर अभिषेक संजय को बेस्ट मार्क्समैन तथा अमन सिंह को बेस्ट एंड्योरेंस ट्रेनी का पुरस्कार प्रदान किया गया।युवाओं को दिया राष्ट्र सेवा का संदेशपास आउट हुए अधिकारियों ने कहा कि 50 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया है। उन्होंने देश के युवाओं से सेना और अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

मसूरी में जाम बना सबसे बड़ी चुनौती सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक घंटों फंसे

मसूरी में जाम बना सबसे बड़ी चुनौती सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक घंटों फंसे

पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद जहां पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ता ट्रैफिक जाम स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।सुबह के समय मसूरी-देहरादून मार्ग और शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जांच के दौरान पाया गया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग जाम की सबसे बड़ी वजह बन रही है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि बड़ी संख्या में लोग अपनी निजी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा कर रहे हैं। इसके अलावा मसूरी में संचालित होमस्टे, गेस्ट हाउस और होटल भी अपने पर्यटकों के वाहनों को सड़क पर ही पार्क करा रहे हैं। संकरी सड़कों पर खड़े इन वाहनों के कारण दो तरफा यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन में यह समस्या और बढ़ जाती है, लेकिन इसके बावजूद पार्किंग व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम दिखाई नहीं देता। मसूरी पेट्रोल पंप क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था चरमराई हुई दिखाई दी। यहां सीमेंट, बजरी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान के थोक कारोबारियों द्वारा बड़े-बड़े ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग कराई जा रही थी। व्यस्त समय में सड़क पर खड़े इन भारी वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा है और लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि यदि लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय तय किया जाए तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यातायात प्रबंधन में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में दिखाई दी। सुबह के व्यस्त समय में मसूरी के कई प्रमुख चौराहों पर कोई पुलिसकर्मी या यातायात कर्मचारी नजर नहीं आया। ऐसे में वाहनों की बढ़ती संख्या और अव्यवस्थित पार्किंग ने स्थिति को और अधिक खराब कर दिया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पर्यटन सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती आवश्यक है, ताकि यातायात को सुचारु बनाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। मसूरी घूमने पहुंचे कई पर्यटकों ने जाम को लेकर नाराजगी जताई। दिल्ली से आए पर्यटकों ने बताया कि वे राजधानी की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी पहुंचे थे। यहां का मौसम बेहद सुहावना और मनमोहक है, लेकिन ट्रैफिक जाम ने उनके पूरे सफर का अनुभव खराब कर दिया।एक पर्यटक ने कहा, "दिल्ली से देहरादून तक का सफर अब काफी आसान हो गया है, लेकिन देहरादून से मसूरी पहुंचना सबसे मुश्किल हिस्सा बन गया है। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं।" पर्यटकों का कहना है कि यदि जाम की समस्या पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो मसूरी की पर्यटन छवि प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों का मानना है कि मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सरकार और प्रशासन को संयुक्त रूप से दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। इसमें वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित करना, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित करना और पर्यटन सीजन में अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती जैसे कदम शामिल किए जा सकते हैं। मसूरी उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लेकिन यदि यातायात व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया, तो यह समस्या पर्यटन उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों के लिए चुनौती बन सकती है। सुहावने मौसम और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर मसूरी में अब सबसे बड़ी जरूरत बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और प्रभावी प्रशासनिक समन्वय की महसूस की जा रही है।

ईदुल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

ईदुल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

केला खेड़ा में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लोगों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ पर्व मनाया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने पूरे नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।वहीं नवनियुक्त थानाध्यक्ष ईद की नमाज संपन्न होने तक पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को ईद-अल-अजहा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

नो एंट्री से बचने के चक्कर में 'यमराज' बने ट्रक ने 10 साल के मासूम को रौंदा

नो एंट्री से बचने के चक्कर में 'यमराज' बने ट्रक ने 10 साल के मासूम को रौंदा

नो एंट्री की पाबंदी से बचने और शॉर्टकट अपनाने की ट्रक चालकों की जानलेवा जिद ने आखिर एक मासूम को अपनी चपेट में ले ही लिया। थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के मासूम बच्चे अशद को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में बच्चे की दोनों टांगें ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए जान पर खेलकर मासूम को ट्रक के नीचे से निकाला और तुरंत इलाज के लिए सहारनपुर अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, घायल मासूम अशद पुत्र गालिब अलावलपुर रोड का रहने वाला है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हाईवे पर नो एंट्री से बचने के चक्कर में भारी ट्रक चालक फतेहपुर सरकारी अस्पताल के पीछे मौजूद गांव के बेहद संकरे रास्ते से होकर रोज गुजरते हैं। संकरा और रिहायशी रास्ता होने के बावजूद इन भारी ट्रकों की रफ्तार पर कोई लगाम नहीं होती, जो लगातार बड़े हादसों को दावत दे रहे थे और आखिरकार बृहस्पतिवार की दोपहर को इस लापरवाही ने एक मासूम को जिंदगी और मौत के मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने अस्पताल के पीछे वाले इस संकरे रास्ते से ट्रकों के अवैध संचालन पर समय रहते सख्त कदम उठाए होते, तो आज यह मासूम इस हालत में न होता। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस रास्ते पर भारी वाहनों की एंट्री को पूरी तरह ब्लॉक करने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आधी रात को घर का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाश, भाई को अगवा करने का प्रयास

आधी रात को घर का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाश, भाई को अगवा करने का प्रयास

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल में बीती मध्य रात्रि को बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। बदमाशों ने रात के अंधेरे में एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहाँ मौजूद युवक को बेरहमी से पीटते हुए अगवा करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन के साथ भी बदमाशों ने अश्लीलता और धक्का-मुक्की की। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर की चौखट पर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।दरवाजा तोड़कर घर में घुसे नामजद बदमाशमोहल्ला ढोलीखाल निवासी अदीबा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 और 21 मई की मध्य रात्रि को कुछ बदमाश उनके घर का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस आए। हमलावरों में क्षेत्र का मुमताज बदमाश, उसका भतीजा अनहर, मुमताज का लड़का और एक अन्य युवक शामिल था, जिसे इलाके में सब 'कैफ कैम्पा' के नाम से जानते हैं।भाई ओसामा को घसीटकर ले जाने का प्रयास, बहन से बदसलूकीपीड़िता अदीबा का आरोप है कि घर में घुसते ही इन बदमाशों ने उनके भाई ओसामा को निशाना बनाया। बदमाशों ने ओसामा की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी और उसे लहूलुहान हालत में घसीटते हुए जबरन घर से बाहर ले जाने लगे।जब बहन अदीबा ने अपने भाई की जान बचाने का प्रयास किया और बदमाशों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ सरेआम अश्लीलता की और उन्हें जोर से धक्का देकर गिरा दियामोहल्लेवासी बने चश्मदीद, बाल-बाल बची जानआधी रात को घर के भीतर मचे कोहराम और चीख-पुकार को सुनकर आसपास के पड़ोसी जाग गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जीशान, शहजाद और बिलाल (चाट वाले) सहित कई अन्य लोग और महिलाएं दौड़कर पहुँचे। मोहल्लेवासियों को आता देख और खुद को घिरता पाकर बदमाश पीड़ित के भाई को छोड़ कर और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी वारदात को कई स्थानीय लोगों ने अपनी आँखों से देखा।SSP से लगाई मुकदमा दर्ज करने की गुहारघटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है। पीड़िता अदीबा ने जिले के कप्तान (SSP) को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर मुमताज, अजहर और कैफ कैम्पा सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ तुरंत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उनके भाई की जान को इन बदमाशों से सख्त खतरा है, इसलिए जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाए।

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड डम्पर पकड़ा किया सीज

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड डम्पर पकड़ा किया सीज

जनपद में अवैध खनन और उसके अवैध परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निर्देशों पर गठित टास्क फोर्स लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।जिसके अंतर्गत आज थाना फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में औचक चेकिंग के दौरान ओवरलोड उपखनिज का परिवहन करते हुए एक डम्पर (ट्रक) संख्या UK07CD9666 को रंगे हाथों पकड़ लिया।जिसे पुलिस ने तत्काल आवश्यक दस्तावेजों की कमी और ओवरलोडिंग के चलते मौके पर ही सीज कर थाना स्थानीय पर दाखिल कर दिया है।और इस पूरी सफलता को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार राणा के कुशल नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया है।जिसमें उनके साथ खनन निरीक्षक/संग्रह अमीन अभिलाष चौबे, हैड कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद और हैड कांस्टेबल प्रशांत कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।जिनके द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट अब आगामी वैधानिक कदम उठाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।

फतेहपुर थाने में बोले सीओ सदर व इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा  पुरानी जगह ही होगी कुर्बानी

फतेहपुर थाने में बोले सीओ सदर व इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा पुरानी जगह ही होगी कुर्बानी

छुटमलपुर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना फतेहपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी सीओ सदर एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल उन्हीं चिन्हित और पारंपरिक स्थानों पर होगी जहां हर वर्ष होती आई है और किसी भी नई जगह या सार्वजनिक स्थल पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में फेंकने के बजाय गड्ढा खोदकर सुरक्षित दबाने और मांस को पूरी तरह ढककर ही ले जाने की हिदायत दी गई ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। क्षेत्राधिकारी सदर ने त्योहार को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की, वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अनजाने में हुई गलती को तो देखा जा सकता है।लेकिन जानबूझकर कानून तोड़ने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिस पर बैठक में मौजूद सभी ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस को पूरा भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में त्योहार पूरी तरह अमन-चैन और नियमों के दायरे में रहकर ही मनाया जाएगा और गंगा-जमुनी तहजीब को आंच नहीं आने दी जाएगी।

सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, अब पुलिस कर्मियों की मानसिक सेहत पर भी फोकस

सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, अब पुलिस कर्मियों की मानसिक सेहत पर भी फोकस

नैनीताल। वर्तमान में लगातार बढ़ते कार्यदबाव, पारिवारिक तनाव तथा निजी समय की कमी और नकारात्मक विचार जैसी समस्याएं पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं। इन्हीं चुनौतियों से निपटने और पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के विशेष मकसद से कुमाऊं परिक्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस द्वारा मिशन संवाद अभियान संचालित किया जा रहा है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभियान के तहत अब तक पुलिस व उनके परिवारों के 6 हजार से अधिक लोगों ने संवाद एप डाउनलोड किया है वहीं 1050 से अधिक टेली काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 1567 से अधिक लोगों ने कार्यशालाओं में भागीदारी की जबकि कुल 2617 से अधिक लोग सीधे तौर पर इस अभियान से लाभान्वित हुए हैं। अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं, इनमें तनाव प्रबंधन समेत सकारात्मक सोच, पारिवारिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि मिशन संवाद पुलिस परिवारों को एक भरोसेमंद मंच मुहैया करा रहा है जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर समय पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिस बल ही समाज की बेहतर सेवा कर सकता है। उन्होंने बताया कि मिशन संवाद के माध्यम से पुलिस कर्मियों में तनाव नियंत्रण, क्रोध में कमी, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल रही है।अभियान का उद्देश्य पुलिस बल में मनोवैज्ञानिक सुदृढ़ता विकसित करना है ताकि कर्मी तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक बार फिर अपनी ही कार्यशैली में पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।।मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता द्वारा डंपरों से की गई अवैध वसूली से जुड़ा है, जिसमें ठुकराल का आरोप है कि पुलिस तमाम सबूतों और बयानों के बावजूद आरोपी पर मेहरबान नजर आ रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि पर्याप्त साक्ष्य होने के बाद भी मुकदमे में जानबूझकर हल्की धाराएं लगाई गई हैं, जबकि कानूनन यह सीधे तौर पर लूट और रंगदारी का मामला बनता है।  पत्रकार वार्ता में पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि इस विवाद की शुरुआत 14 अप्रैल को हुई थी, जब पुलिस ने रामसिंह के दो डंपरों को अवैध खनन के आरोप में पकड़कर सीज कर दिया था। इसके बाद विकास सागर नामक व्यक्ति सामने आया, जिसने खुद को भाजयुमो का जिला अध्यक्ष बताकर अपना रौब गालिब किया।ठुकराल के अनुसार, विकास सागर ने डंपर मालिक को झांसा दिया कि यदि उसे 70 हजार रुपये दिए जाते हैं, तो भविष्य में उसके डंपरों को कभी नहीं पकड़ा जाएगा। सत्ता के रसूख और पद की धौंस दिखाकर की गई इस वसूली को पूर्व विधायक ने जनता के साथ सरासर धोखाधड़ी करार दिया है।  ठुकराल ने यह भी उजागर किया कि इस मामले में शुरुआत से ही पुलिस पर भारी दबाव रहा है। उन्होंने बताया कि जब ईमानदार सीओ  ने विकास सागर को कोतवाली तलब किया और साक्ष्यों के आधार पर उसे फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, तब भी अज्ञात कारणों और भारी दबाव के चलते तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मामला एसएसपी तक पहुँचा और पीड़ित पक्ष के कलमबंद बयान दर्ज किए गए। हालांकि, पुलिस ने विकास सागर के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, जिसके लिए ठुकराल ने पुलिस का धन्यवाद भी किया, लेकिन धाराओं के चयन पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया है।  पूर्व विधायक का तर्क है कि विकास सागर के खिलाफ केवल धोखाधड़ी और चोरी की धाराएं लगाना न्याय का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह डरा-धमकाकर और पद का प्रभाव दिखाकर अवैध रूप से पैसे की मांग की गई है, उसे देखते हुए मुकदमे में तत्काल प्रभाव से लूट और रंगदारी की संगीन धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए। ठुकराल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस लड़ाई को तब तक जारी रखेंगे जब तक कि पीड़ित पक्ष को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता और अपराधी को उसके किए की उचित सजा नहीं मिल जाती।

फायरिंग करने वाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा गिरफ्तार

फायरिंग करने वाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा गिरफ्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा में चौंक स्थित चाउमिन और मोमो की दुकान पर पैसे मांगे को लेकर पनपे विवाद में फायरिंग और पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शिकंजे में ले लिया है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था, और अफरा तफरी मच गई थी, पुलिस के मुताबिक चाउमिन के पैसे मांगने पर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद पनप उठा था और इस दौरान पथराव और फायरिंग कर दी गई थी।जिसकी वजह से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, मामले की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अराजकता फ़ैलाने वाले लोगों किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 भाजपा विधायक शिव अरोरा के करीबी नेता विकास सागर के डंपरों से अवैध वसूली पर मुकदमा दर्ज

भाजपा विधायक शिव अरोरा के करीबी नेता विकास सागर के डंपरों से अवैध वसूली पर मुकदमा दर्ज

आखिरकार शहर विधायक शिव अरोरा के करीबी भाजपा नेता विकास सागर के खिलाफ अवैध वसूली के प्रकरण में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, जनपद ऊधम सिंह नगर में चर्चित डंपरों से वसूली प्रकरण में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विकास सागर के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है, लंबे समय से चल रही उठक पटक के बाद और राजनीतिक दबाव के बाद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास सागर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, इस प्रकरण में बीते कुछ महीनों से जिले में सियासी पारा हाई चल रहा था, पुलिस महकमे और विपक्षी और सत्ता पक्ष के बीच घमासान मचा हुआ था, कुछ दिनों पहले राम सिंह नामक शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में हैरान कर देने वाले आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी नेता विकास सागर खनन के डंपरों को बिना किसी रोक-टोक संचालन और पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर प्रवेश के नाम पर डंपरों से वसूली के नाम पर 70 हजार रुपए हर महीने वसूली किया करता था, विकास सागर ने आश्वासन दिया करता था कि डंपरों के प्रवेश में किसी तरह का पुलिस हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा, और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई अमल नहीं लाई जाएगी, अवैध वसूली के इस प्रकरण उस समय सामने आया जब पुलिस ने ओवरलोडिंग इसके खिलाफ मोर्चा खोला दिया और ओवरलोडिंग डंपरों की धरपकड़ तेज कर दी, और डंपरों को सीज करने की कार्रवाई की पुलिस ने एक ओवरलोडिंग डंपर को सीज किया तो अवैध वसूली का यह प्रकरण सामने आया और ओवरलोडिंग डंपरों से अवैध वसूली के कांड का पर्दाफाश हो गया, और इन डंपरों से वसूली प्रकरण के गहरे राज सामने आ गये, और इस मामले को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई की मांग को शिकायत पत्र देकर इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित कई उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस महकमे को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस किसी राजनीतिक दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे, और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे, इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इस मामले की जांच के आदेश दिए थे, करीब एक महीने तक चली जांच पड़ताल के बाद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय सहित की धारा 303(2), और धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस का कथन है कि इस अवैध वसूली के प्रकरण में कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।